हिन्दी MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for हिन्दी - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें
Last updated on Mar 8, 2025
Latest हिन्दी MCQ Objective Questions
हिन्दी Question 1:
‘चंचल मन वाला’ अर्थ के लिए सही लोकोक्ति कौन-सी है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 1 Detailed Solution
‘चंचल मन वाला’ अर्थ के लिए सही लोकोक्ति है- घड़ी में तोला घड़ी में माशा। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।
मुख्य बिंदु
लोकोक्ति | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
घड़ी में तोला घड़ी में माशा | चंचल मन वाला | सुभाष बहुत संवेदनशील है; छोटी-छोटी बातों से खुश हो जाता है तो कभी किसी की मामूली सी बात पर नाराज होने लगता है, वह तो स्वभाव से "घड़ी में तोला घड़ी में माशा" जैसा है। |
महत्वपूर्ण बिंदु कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्तियाँ, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
लोकोक्ति | अर्थ |
गुड़ खाय गुलगुलों से परहेज | कोई बड़ी बुराई करना और छोटी से बचना |
गोद में बैठकर आँख में उँगली | भलाई के बदले बुराई करना |
अधजल गगरी छलकत जाए | ज्ञान कम और दिखावा अधिक करना। |
अतिरिक्त जानकारी
लोकोक्ति | उदाहरण |
जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धृत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसे कहावत भी कहते हैं। | आगे नाथ न पीछे पगहा - (किसी तरह की जिम्मेवारी का न होना) प्रयोग- अरे, तुम चक्कर न मारोगे तो और कौन मारेगा? "आगे नाथ न पीछे पगहा"। बस, मौज किये जाओ। |
हिन्दी Question 2:
'सिंह वन में रहता है।' वाक्य में कारक है-
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 2 Detailed Solution
विकल्प 3 "अधिकरण कारक" सही है।
मुख्य बिंदु
- 'सिंह वन में रहता है।' वाक्य में अधिकरण कारक है।
- शब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध होता है, उसे अधिकरण कारक कहते हैं। दूसरे शब्दों में क्रिया या आधार को सूचित करने वाली संज्ञा या सर्वनाम के रूप को अधिकरण कारक कहते हैं। इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' होती हैं।
- मोहन मैदान में खेल रहा है।
- अन्य विकल्प यहां उपयुक्त नहीं हैं।
अतिरिक्त जानकारी
- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य की क्रिया से जाना जाए, उसे कारक कहते हैं।
- कारक के निम्नलिखित आठ भेद हैं -
कारक |
विभक्ति चिह्न |
लक्षण |
कर्ता कारक |
ने |
क्रिया करने वाला। |
कर्म कारक |
को |
जिस पर क्रिया पड़े। |
करण कारक |
से (के द्वारा) |
जिस साधन से क्रिया की जाए। |
संप्रदान कारक |
को, के लिए |
जिसके लिए क्रिया हो। |
अपादान कारक |
से (पृथकता का भाव) |
जहाँ अलक होने का भाव हो। |
संबंध कारक |
का, की, के,/रा, री, रे |
जिससे संज्ञा का अन्य पदों से संबंध ज्ञात हो। |
अधिकरण कारक |
में, पर |
क्रिया होने का आधार या स्थान। |
संबोधन कारक |
हे ! अरे ! |
जिससे संबोधित किया जाए। |
हिन्दी Question 3:
इनमें से 'विद्वान' का स्त्रीलिंग क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 3 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों मे से विकल्प 2 "विदुषी" सही है। अन्य विकल्प सही नही हैं।
Key Points
- विद्वान का स्त्रीलिंग विदुषी होता है अतः विकल्प 2 सही है।
- विद्वत्ता:-
- ज्ञानी होने की अवस्था।
- विज्ञ, विद्वानी, यह पुल्लिंग होता है।
Additional Information
- विद्वान का अर्थ:-
- शिक्षित, पंडित।
- विद्वान का विलोम:-
- मुर्ख
- लिंग दो प्रकार के होते है:-
- पुल्लिंग:- जिससे पुरुष जाति का पता चले।
- जैसे-: राम, नौकर।
- स्त्रीलिंग:- जिस शब्द से स्त्री जाती का पता चले।
- जैसे-: गीता, नौकरानी।
- पुल्लिंग:- जिससे पुरुष जाति का पता चले।
हिन्दी Question 4:
किस विकल्प में सम्प्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर है - "बच्चों के लिए मिठाई लाओ।"मुख्य बिंदु
- बच्चों के लिए मिठाई लाओ। - इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का सही प्रयोग हुआ है।
- "के लिए" सम्प्रदान कारक का विभक्ति चिह्न है।
- जिसके लिए कोई क्रिया की जाती है या किसी को कुछ दिया जाता है, उसे सम्प्रदान कारक कहते हैं।
- दूसरे शब्दों में, जिसके लिए कुछ किया जाए या किसी को कुछ दिया जाए, इसका बोध कराने वाले शब्द के रूप को सम्प्रदान कारक कहते हैं।
- इसकी विभक्ति 'को' और 'के लिए' है।
- उदाहरण:-
- ”वह अरुण के लिए मिठाई लाया।”
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- हिमालय से, हाथ से - यहां अपादान कारक का प्रयोग हुआ है।
- वाक्य में जिस स्थान या वस्तु से किसी व्यक्ति या वस्तु की पृथकता अथवा तुलना का बोध होता है, वहाँ अपादान कारक होता है।
- इस कारक में "से" शब्द अलगाव को दर्शाता है।
- उदाहरण - चूहा बिल से बाहर निकला।
- आसमान का - यहां संबंध कारक का प्रयोग किया गया है।
- ऐसे शब्द जिनके माध्यम से संज्ञा एवं सर्वनाम का वह रूप जो किसी दो वस्तुओं के बीच में संबंध बताता हो, उन्हें संबंध कारक कहते हैं।
- संबंध कारक- संबंध कारक के चिह्न का, के, की, रा, री, रे, ना, नी, रे-इसके तिर्यक/परसर्ग/कारक चिह्न हैं।
- उदाहरण - बच्चे का सिर दर्द कर रहा है।
अतिरिक्त जानकारी
- कारक -
- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
- हिन्दी में आठ कारक होते हैं -
- कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण और सम्बोधन।
हिन्दी Question 5:
निम्नलिखित में से कौन सा दिए गए उपसर्ग का उदाहरण नहीं है?
अ
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 5 Detailed Solution
सही उत्तर 'अकरस' है।
- दिए गए विकल्पों में से 'अकरस' शब्द में 'अक' उपसर्ग है।
- अक + रस = अकरस।
- इसके अलावा अक उपसर्ग से बना अन्य शब्द 'अकताना' होगा।
- 'अ' उपसर्ग से बने अन्य शब्द हैं - असत्त, अगम, अनकारज।
Additional Information
- उपसर्ग - किसी शब्द के आगे जुड़कर उसमें परिवर्तन कर देते है, उपसर्ग कहलाते हैं।
Top हिन्दी MCQ Objective Questions
निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए सभी विकल्पों में ‘मौसेरा’ शब्द में ‘एरा’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है, अन्य सभी विकल्पों में उपसर्गों के योग है। अतः विकल्प 1 ‘मौसेरा’ इसका सही उत्तर है।
Key Points
- मौसेरा = मौसा + एरा । इसमें तद्धित प्रत्यय है।
- तद्धित प्रत्यय - जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप (धातु) को छोड़कर अन्य शब्दों (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि) के साथ जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं।
- एरा प्रत्यय से अन्य शब्द - लूटेरा, कमेरा आदि।
अन्य विकल्प -
- आतप = आ (उपसर्ग) + तप
- विदेश = वि (उपसर्ग) + देश
- प्रबंध = प्र (उपसर्ग) + बंध
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
उपसर्ग |
उपसर्ग उस अक्षर या अक्षर समूह को कहते हैं जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन लाता है। |
जैसे - प्र, सु, अति, अधि, अनु, नि प्र + हार = प्रहार |
प्रत्यय |
शब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है। |
जैसे - ता, औना, अन, अत श्रो + ता = श्रोता |
'सन्तोष' शब्द में कौन - सा उपसर्ग है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से ‘संतोष’ शब्द ‘सम्’ उपसर्ग से बना है। अन्य विकल्प इसके उचित उत्तर नहीं हैं। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 2 ‘सम्’ है।
Key Points
- संतोष = सम् + तोष
- ‘सम्’ उपसर्ग से बनने वाले अन्य शब्द - संगम, संभव, संहार आदि।
- ‘सम्’ का अर्थ – उत्तम, साथ, पूर्ण
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
उपसर्ग |
ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं। |
प्रति + क्षण = प्रतिक्षण सम् + गम = संगम |
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
रोमांटिक और आधुनिक दृष्टिकोणों का एक और अन्तर उनके अपने सामाजिक परिवेशों के कारण है | रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है | उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है | आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है |
प्रजातन्त्र व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी किसको स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'सामाजिक दायित्व’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है।
- इसलिए इसका सही उत्तर 'सामाजिक दायित्व' है।
- प्रजातन्त्र - प्रजा के प्रतिनिधियों द्वारा परिचालित शासन व्यवस्था।
- समाज + इक = सामाजिक। इसमें 'इक' प्रत्यय है।
- सर्वोपरि का संधि विच्छेद है - सर्व + उपरि (अ + उ = ओ)।
- यह गुण संधि का उदाहरण है।
- जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो 'ए' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो 'ओ' बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो 'अर' बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
रोमांटिक और आधुनिक दृष्टिकोणों का एक और अन्तर उनके अपने सामाजिक परिवेशों के कारण है | रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है | उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है | आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है |
आधुनिकता को मानने वाला किन मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'सृजनात्मक मूल्य’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है |
- आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है।
- दायित्व का अर्थ ज़िम्मेदारी होता है।
- विश्वास के पर्यायवाची शब्द हैं - आस्था, निष्ठा, श्रद्धा, यकीन।
- पद्धति का अर्थ प्रणाली या धन होता है।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
रोमांटिक और आधुनिक दृष्टिकोणों का एक और अन्तर उनके अपने सामाजिक परिवेशों के कारण है | रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है | उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है | आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है |
उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में किसका सर्वोपरि महत्त्व है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'व्यक्ति की स्वाधीनता’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है |
- इलसिए सही उत्तर 'व्यक्ति की स्वाधीनता' है।
- उदारवाद या उदारतावाद वह विचारधारा है जिसके अंतर्गत मनुष्य को विवेकशील प्राणी मानते हुए सामाजिक संस्थाओं के मनुष्यों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास का परिणाम समझा जाता है।
- जॉन लॉक को उदारवाद का जनक माना जाता है।
- स्वाधीन शब्द का अर्थ स्वतंत्र है, जिसमें 'ता' प्रत्यय लगाकर स्वाधीनता' शब्द बना है।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
रोमांटिक और आधुनिक दृष्टिकोणों का एक और अन्तर उनके अपने सामाजिक परिवेशों के कारण है | रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है | उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है | आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है |
आधुनिकता का उदय किन पद्धतियों के अन्तर्गत हुआ?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'प्रजातान्त्रिक’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है |
- इसलिए इसका सही उत्तर 'प्रजातान्त्रिक' है।
- प्रजातंत्र + इक - प्रजातांत्रिक। इसमें प्रत्यय शब्द 'इक' है।
- आधुनिक + त = आधुनिकता, इसमें 'ता' प्रत्यय है।
- प्रत्यय वे शब्द हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर, अपनी प्रकृति के अनुसार, शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।
- प्रत्यय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – प्रति + अय।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
रोमांटिक और आधुनिक दृष्टिकोणों का एक और अन्तर उनके अपने सामाजिक परिवेशों के कारण है | रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है | उदारतावाद और रोमांटिसिज्म में व्यक्ति की स्वाधीनता का सर्वोपरी महत्त्व है; प्रजातन्त्र इस व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य को मानते हुए भी सामाजिक दायित्वों को एक स्वीकारात्मक दृष्टि के रूप में लेता है; स्वातन्त्र्य और दायित्व इस पद्धति में अविच्छित मूल्य है | आधुनिकता को मानने वाल सृजनात्मक मूल्यों के संचरण में विश्वास रखता है |
रोमांटिसिज्म का विकास किस युग में हुआ?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 'उदारतावादी युग’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- रोमांटिसिज्म का विकास विशेष रूप से उदारतावादी युग में हुआ, जबकि आधुनिकता का उदय प्रजातान्त्रिक पद्धतियों के अन्तर्गत होता है |
- इसलिए इसका सही उत्तर 'उदारतावादी युग' है।
- रोमांटिसिज्म को हिन्दी में स्वच्छंदतावाद कहा जाता है।
- स्वच्छन्दतावाद कला, साहित्य तथा बौद्धिक क्षेत्र का एक आन्दोलन था जो यूरोप में अट्ठारहवीं शताब्दी के अन्त में आरम्भ हुआ।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
हिन्दी के प्रसार के लिए तथा सम्पूर्ण भारत की एक भाषा के रूप में इसे स्थापित करने के लिए केन्द्रीय स्तर पर बहुत सारे प्रयास किए गए हैं | सन् 1960 में स्थापित केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की स्थापना की गई तथा सन् 1961 में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग का गठन किया गया | सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी हिन्दी में लगातार काम किए जाने के प्रयासों पर जोर दिया गया | कट्टरपंथी भाषायी आन्दोलनों के बावजूद दक्षिण भारत में हिन्दी का खूब प्रचार-प्रसार हुआ है, जिसमें हिन्दी सिनेमा और मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है | हिन्दी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में बोली और समझी जा रही है | फिजी, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और कई अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों में हिन्दी को पढाया जा रहा है |
कौन-सा देश भारत से ज्यादा करीब है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'पाकिस्तान’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- दिए गए विकल्पों में से 'पाकिस्तान' भारत के ज्यादा करीब है।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
- फिजी, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और कई अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों में हिन्दी को पढ़ाया जा रहा है |
- करीब शब्द विदेशज शब्द है जिसका अर्थ पास या निकट होगा।
- संविधान की धारा 343(1) के अनुसार भारतीय संघ की राजभाषा हिन्दी एवं लिपि देवनागरी है।
- पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है जो व्याकरण की दृष्टि से हिन्दी के ही समान है।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
हिन्दी के प्रसार के लिए तथा सम्पूर्ण भारत की एक भाषा के रूप में इसे स्थापित करने के लिए केन्द्रीय स्तर पर बहुत सारे प्रयास किए गए हैं | सन् 1960 में स्थापित केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की स्थापना की गई तथा सन् 1961 में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग का गठन किया गया | सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी हिन्दी में लगातार काम किए जाने के प्रयासों पर जोर दिया गया | कट्टरपंथी भाषायी आन्दोलनों के बावजूद दक्षिण भारत में हिन्दी का खूब प्रचार-प्रसार हुआ है, जिसमें हिन्दी सिनेमा और मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है | हिन्दी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में बोली और समझी जा रही है | फिजी, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और कई अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों में हिन्दी को पढाया जा रहा है |
वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग का गठन कब हुआ?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 '1961’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- हिन्दी के प्रसार के लिए तथा सम्पूर्ण भारत की एक भाषा के रूप में इसे स्थापित करने के लिए केन्द्रीय स्तर पर बहुत सारे प्रयास किए गए हैं |
- सन् 1961 में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग का गठन किया गया।
- इसलिए इसका सही उत्तर है - 1961।
- प्रसार के पर्यायवाची शब्द हैं - विस्तार, भेजना, संचार।
- स्थापित विशेषण शब्द है जिसका अर्थ प्रतिष्ठापित किया हुआ होता है।
- गठन का अर्थ बनावट या रचना होगा।
Comprehension:
निर्देश: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
हिन्दी के प्रसार के लिए तथा सम्पूर्ण भारत की एक भाषा के रूप में इसे स्थापित करने के लिए केन्द्रीय स्तर पर बहुत सारे प्रयास किए गए हैं | सन् 1960 में स्थापित केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की स्थापना की गई तथा सन् 1961 में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग का गठन किया गया | सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी हिन्दी में लगातार काम किए जाने के प्रयासों पर जोर दिया गया | कट्टरपंथी भाषायी आन्दोलनों के बावजूद दक्षिण भारत में हिन्दी का खूब प्रचार-प्रसार हुआ है, जिसमें हिन्दी सिनेमा और मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है | हिन्दी आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में बोली और समझी जा रही है | फिजी, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और कई अमेरिकी एवं यूरोपीय देशों में हिन्दी को पढाया जा रहा है |
हिन्दी के प्रचार-प्रसार में किसका महत्वपूर्ण योगदान है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'मीडिया और सिनेमा का’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
- सरकारी कार्यालयों और बैंकों में भी हिन्दी में लगातार काम किए जाने के प्रयासों पर जोर दिया गया |
- कट्टरपंथी भाषायी आन्दोलनों के बावजूद दक्षिण भारत में हिन्दी का खूब प्रचार-प्रसार हुआ है, जिसमें हिन्दी सिनेमा और मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है |
- इसलिए सही उत्तर 'मीडिया और सिनेमा का' है।
- मीडिया - मीडिया संचार के विभिन्न साधनों को संदर्भित करता है। उदाहरण के लिए, टेलीविजन, रेडियो और समाचार पत्र मीडिया के विभिन्न प्रकार हैं।
- काम के पर्यायवाची शब्द हैं - मार, कंदर्प, अनंग, मनसिज, रतिनाथ, मीनकेतू, रतिपति, मदन, कामदेव, मन्मथ, मनोज।