प्रश्न में दो कथन "I" और "II" दिए गए हैं। आपको यह ज्ञात करना है कि कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं और तदनुसार सही विकल्प का चयन करें।

पाइप 'A' और पाइप 'B' द्वारा समान टैंक को भरने में लगने वाले समय का अनुपात क्रमश: 3 : 4 है। पाइप 'A' टैंक को भरने में t घंटे लेता है और पाइप 'C' उसी टैंक को पूरी तरह से खाली करने में (t + 4) घंटे लेता है। यदि तीनों पाइपों को एक साथ प्रातः 10 बजे खोला जाता है तो टैंक संध्या 5 बजे तक भर जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान पाइप C को कितने घंटों के लिए खोला गया था, यदि यह ज्ञात है कि पाइप 'C' दिये गए समय के बीच में बंद था।

(I) पाइप 'A' और पाइप C मिलकर 28 घंटे में टैंक का (7/10) भाग भर सकते हैं।

(II) पाइप 'A' और पाइप 'B' मिलकर 3 घंटे में टैंक का (7/8) भाग भर सकते हैं।

This question was previously asked in
SBI PO Mains Memory Based Paper (Held On: 30 Jan 2023 Shift 1)
View all SBI PO Papers >
  1. केवल कथन I में दी गयी जानकारी उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन II में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  2. केवल कथन II में दी गयी जानकारी उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि केवल कथन I में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  3. केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
  4. कथन I और कथन II दोनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
  5. कथन I और कथन II दोनों में दी गयी जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
Free
Introduction to Banking
25.6 K Users
15 Questions 15 Marks 15 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

केवल पाइप 'A' द्वारा टैंक को भरने में लगा समय = t घंटे

केवल पाइप 'B' द्वारा टैंक को भरने में लगा समय = (4/3) × t = 4t/3 घंटे

केवल पाइप 'C' द्वारा टैंक को खाली करने में लगा समय = (t + 4) घंटे

यदि सभी तीन पाइपों को प्रातः 10 बजे एक साथ खोला जाता है तो टैंक संध्या 5 बजे - प्रातः 10 बजे तक तक भरता है = 7 घंटे में

माना पाइप 'C' को x घंटे के लिए खोला जाता है।

इसलिए, 7/t + 7/(4t/3) - x/(t + 4) = 1

⇒ 7/t + 21/4t - x/(t + 4) = 1

⇒ 49/4t - x/(t + 4) = 1 ...(i)

कथन (I) का प्रयोग करने पर:

पाइप 'A' और पाइप 'C' मिलकर 28 घंटे में टैंक का (7/10) भाग भर सकते हैं।

पाइप A और पाइप C द्वारा मिलकर टैंक को भरने में लिया गया कुल समय = 28 × (10/7) = 40 घंटे

प्रश्नानुसार, 1/t - 1/(t + 4) = 1/40

⇒(t + 4 - t) × 40 = t × (t + 4)

⇒ t2 + 4t - 160 = 0

इस समीकरण का एक मूल धनात्मक है इसलिए हम t का मान ज्ञात कर सकते हैं और 't' के इस मान को समीकरण (i) में रखकर हम x का मान भी ज्ञात कर सकते हैं।

इसलिए, केवल कथन I में दी गई जानकारी उत्तर देने के लिए पर्याप्त है,

कथन (II) का प्रयोग करने पर:

पाइप 'A' और पाइप 'B' मिलकर टैंक का (7/8) भाग 3 घंटे में भर सकते हैं।

पाइप A और पाइप B द्वारा मिलकर टैंक को पूरी तरह से भरने में लिया गया कुल समय = 3 × (8/7) = 24/7 घंटे

प्रश्नानुसार, 1/t + 3/4t = 7/24

⇒ 7/4t = 7/24

⇒ t = 6

इसलिए, हम 't' का मान ज्ञात कर सकते हैं और 't' के इस मान को समीकरण (i) में रखकर हम x का मान भी ज्ञात कर सकते हैं।

इसलिए, केवल कथन II में दी गई जानकारी उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

अतः, केवल कथन I या केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

Latest SBI PO Updates

Last updated on Jun 14, 2025

-> SBI PO Mains Score Card 2025 is out on the official website along with the Final result and cut off marks. Candidates can check their combined Qualifying status in Mains, interview and final selection. 

-> SBI PO Final Result 2025 released on 13th June 2025 by the State Bank of India. 

-> SBI PO Psychometric Test was conducted on 31st May 2025. and the SBI PO Mains Result 2025 was released on 21st May 2025 on the official website at sbi.co.in.

-> The SBI PO Mains Admit Card 2025 was released for the exam that was conducted on 5th May 2025 for 600 vacancies. 

-> The candidates can check the SBI PO Previous Year Papers which helps to get the difficulty level of the exam and candidates are also advised to attempt the SBI PO Test Series which helps to get an experience of actual examination.

More Data Sufficiency Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master online teen patti party teen patti master 51 bonus teen patti jodi