साहित्य का इतिहास MCQ Quiz - Objective Question with Answer for साहित्य का इतिहास - Download Free PDF

Last updated on Jun 20, 2025

Latest साहित्य का इतिहास MCQ Objective Questions

साहित्य का इतिहास Question 1:

निम्नलिखित में से माखनलाल चतुर्वेदी की रचना नहीं है:

  1. हिम किरीटनी
  2. साहित्य देवता
  3. हिम तरंगिनी
  4. स्वर्णधूलि
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : स्वर्णधूलि

साहित्य का इतिहास Question 1 Detailed Solution

सही  उत्तर  है - स्वर्णधूलि

स्वर्णधूलि (कविता) - सुमित्रानंदन पंत  जी की रचना हैं।  

Key Points

  • स्वर्णधूलि सुमित्रानन्दन पंत का सातवाँ काव्य-संकलन है।
  • इसका प्रकाशन सन् 1947 ई. में हुआ।
  • स्वर्णधूलि में संकलित रचनाओं की संख्या 80 है।

Additional Information

माखनलाल चतुर्वेदी
  • माखनलाल चतुर्वेदी (4 अप्रैल 1889-30 जनवरी 1968) भारत के ख्यातिप्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार थे
  •  जिनकी रचनाएँ अत्यंत लोकप्रिय हुईं।
  •  सरल भाषा और ओजपूर्ण भावनाओं के वे अनूठे हिंदी रचनाकार थे।
  • चतुर्वेदी जी की भी कई रचनाएं ऐसी हैं जहां उन्होंने प्रकृति के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया |
सुमित्रानंदन पंत
  • सुमित्रानंदन पंत की कुछ अन्य काव्य कृतियाँ हैं - ग्रन्थि, गुंजन, ग्राम्या, युगांत, स्वर्णकिरण, स्वर्णधूलि, कला और बूढ़ा चाँद, लोकायतन, चिदंबरा, सत्यकाम 

Important Points

  • माखनलाल चतुर्वेदी पहले हिंदी लेखक हैं, जिन्होंने 1955 में अपने काव्य "हिम तरंगिनी" (कविता) के लिए यह पुरस्कार जीता था।

साहित्य का इतिहास Question 2:

'प्रेम वाटिका' नामक ग्रन्थ रचित है:

  1. रसखान द्वारा
  2. रहीम द्वारा
  3. नन्ददास द्वारा
  4. मीराबाई द्वारा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : रसखान द्वारा

साहित्य का इतिहास Question 2 Detailed Solution

'प्रेम वाटिका' "रसखान द्वारा" रचित ग्रन्थ है।अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 1) 'रसखान द्वारा' सही उत्तर होगा

विशेष:

  •  रसखान के दो ग्रंथ मिलते हैं – “प्रेमवाटिका और'सुजान रसखान' ।
  • 'प्रेमवाटिका' में प्रेम-निरूपण संबंधी रचनाएँ हैं और 'सुजान रसखान' में कृष्ण की भक्ति संबंधी रचनाएँ ।

 

अन्य विकल्प:

कवि रचनाए
रहीम द्वारा 'रहीम-सतसई', 'शृंगार-सतसई', 'मदनाष्टक', 'रासपंचाध्यायी', 'रहीम-रत्नावली' तथा 'बरवै नायिका-भेद'
नन्ददास द्वारा रसमंजरी, अनेकार्थमंजरी, भागवत्-दशम स्कंध, श्याम सगाई, गोवर्द्धन लीला, सुदामा चरित, विरहमंजरी, रूप मंजरी, रुक्मिणी मंगल, रासपंचाध्यायी, भँवर गीत, सिद्धांत पंचाध्यायी, नंददास पदावली 
मीराबाई द्वारा बरसी का मायरा,गीत गोविंद टीका,राग गोविंद,राग सोरठ आदि। 

 

साहित्य का इतिहास Question 3:

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कृति है

  1. उच्छ्वास
  2. उर्मिला
  3. महाराणाका महत्त्व
  4. तुलसीदास
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : तुलसीदास

साहित्य का इतिहास Question 3 Detailed Solution

सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कृति है - 'तुलसीदास'

  • तुलसीदास एक काव्य विधा है।

इसका प्रकाशन (1939) में हुआ।

  • सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक माने जाते हैं।
  •  वे जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा के साथ हिन्दी साहित्य में छायावाद के प्रमुख स्तंभ माने जाते हैं।
  • उन्होंने कई कहानियाँ, उपन्यास और निबंध भी लिखे हैं किन्तु उनकी ख्याति विशेषरुप से कविता के कारण ही है। 

Mistake Points

उच्छ्वास:-

  • 'उच्छ्वास' सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित एक कृति है
  • इसका प्रकाशन (1922) में हुआ है।

उर्मिला:-

  • हिंदी साहित्य के प्रमुख महाकाव्यों में शामिल प्रसिद्ध रचना है जिसकी रचना बालकृष्ण शर्मा नवीन की है।
  • इसका प्रकाशन (1957) ई. में हुआ।

महाराणा प्रताप का महत्व:-

  • जय शंकर प्रसाद जी का एक प्रमुख खंडकाव्य है।
  • जिसमे उन्होंने परम प्रतापी मेवाड़ के राणा महाराजा प्रताप की वीरता का वर्णन किया है | 

Key Pointsसूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' काव्यसंग्रह:-

  • अनामिका (1923)
  • परिमल (1930)
  • गीतिका (1936)
  • कुकुरमुत्ता (1942)
  • अणिमा (1943)
  • बेला (1946)
  • नये पत्ते (1946)
  • अर्चना (1950)
  • आराधना (1953)

साहित्य का इतिहास Question 4:

भवानीप्रसाद मिश्र की कृति है

  1. सूरज का ब्याह 
  2. अपलक 
  3. गीतफरोश 
  4. मगध 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : गीतफरोश 

साहित्य का इतिहास Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है - ‘गीतफरोश’।

  • गीतफरोश’ भवानी प्रसाद मिश्र की कृति है।
  • ‘गीतफरोश’ एक कविता संग्रह है। 

Key Points

  • भवानी प्रसाद मिश्र हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक थे।

अन्य कविता संग्रह :

  • चकित है दुख
  • गान्धी पंचशती
  • बुनी हुई रस्सी
  • त्रिकाल सन्ध्या।

अन्य विकल्प :

कृतियाँ कृतिकार
सूरज का ब्याह रामधारी सिंह दिनकर
अपलक बालकृष्ण शर्मा नवीन
मगध  श्रीकांत वर्मा

Additional Informationअन्य कृतियाँ और कृतिकार :

कृतियाँ कृतिकार
अनामिका सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
पल्लव सुमित्रानंदन पंत 
जीव ईश्वर वार्तालाप बालकृष्ण शर्मा नवीन

साहित्य का इतिहास Question 5:

'निशा-निमंत्रण' के रचयिता कौन हैं?

  1. महादेवी वर्मा
  2. श्यामनारायण पाण्डेय
  3. हरिवंश राय बच्चन
  4. जयशंकर प्रसाद
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हरिवंश राय बच्चन

साहित्य का इतिहास Question 5 Detailed Solution

'निशा-निमंत्रण' के रचयिता हैं- 'हरिवंश राय बच्चन'

  • 'निशा निमंत्रण' हरिवंशराय बच्चन के गीतों का संकलन है, 
  • 13-13 पंक्तियों के ये गीत हिन्दी साहित्य की श्रेष्ठतम उपलब्धियों में से हैं।

Key Pointsनिशा-निमंत्रण-

  • रचनाकार- हरिवंश राय बच्चन
  • विधा- कविता
  • प्रकाशन वर्ष- 1938 ई.

Mistake Pointsमहादेवी वर्मा-

  • जन्म- 1907-1987 ई.
  • हिन्दी भाषा की कवयित्री थीं।
  • वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तम्भों में से एक मानी जाती हैं।
  • काव्य संग्रह-
    • नीहार (1930 ई.)
    • रश्मि (1932 ई.)
    • नीरजा (1934 ई.)
    • सांध्यगीत (1936 ई.)
    • दीपशिखा (1942 ई.)

श्यामनारायण पाण्डेय:-

  • जन्म- 1907-1991 ई.
  • यह वीर रस के सुविख्यात हिन्दी कवि थे।
  • काव्य संग्रह-
    • हल्दी घाटी (1937-39 ई.)
    • जौहर (1939-44 ई.)
    • तुमुल (1948 ई.) 
    • रूपांतर (1948 ई.)
    • जय हनुमान (1956 ई.) 

जयशंकर प्रसाद-

  • जन्म-1889-1937 ई.
  • हिन्दी कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे। 
  • वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं। 
  • काव्य संग्रह-
    • प्रेम-पथिक (1909 ई.)
    • कानन कुसुम (1913 ई.)
    • झरना (1918 ई.)
    • आँसू (1924 ई.)
    • लहर (1935 ई.)
    • कामायनी (1936 ई.)

Important Pointsहरिवंश राय बच्चन-

  • जन्म-1907-2003 ई.
  • हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक थे। 
  • कविता संग्रह-
    • तेरा हार (1929 ई.)
    • मधुशाला (1935 ई.)
    • मधुबाला (1936 ई.)
    • मधुकलश (1937 ई.)
    • आत्म परिचय (1937 ई.)

Top साहित्य का इतिहास MCQ Objective Questions

“लज्जा” किस लेखक/लेखिका की कृति है?

  1. तस्लीमा नसरीन
  2. यशपाल
  3. कन्हैया लाल
  4. जैनेन्द्र कुमार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तस्लीमा नसरीन

साहित्य का इतिहास Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

तस्लीमा नसरीन, यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है। 

  • लज्जा 1993 में प्रकाशित एक बांग्ला उपन्यास है। अत: सही विकल्प तस्लीमा नसरीन है।

Additional Information

अन्य रचनकारों की प्रमुख रचनाएँ-

यशपाल

झूठा सच, मेरी तेरी उसकी बात, दादा कॉमरेड, फूलो का कुर्ता आदि|

तस्लीमा नसरीन

लज्जा, अमार मेयबाला आदि|

कन्हैया लाल

लोपामुद्रा, लोह मर्शिनी

जैनेन्द्र कुमार

परख, सुनीता, त्यागपत्र, कल्याणी आदि।

इनमें से कौन सी गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है?

  1. अँधा युग
  2. चाँद का मुँह टेढा
  3. भूरी-भूरी खाक धूल
  4. नए साहित्यकार का सौंदर्य शास्त्र

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अँधा युग

साहित्य का इतिहास Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

अँधा युग गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1  " अँधा युग" होगा ।

Key Points

गजानन माधव मुक्तिबोध जी द्वारा रचित रचना:

कविता संग्रह

चाँद का मुँह टेढ़ा हैभूरी भूरी खाक धूल

कहानी संग्रह

काठ का सपनाविपात्रसतह से उठता आदमी

आलोचना

कामायनी : एक पुनर्विचार, नई कविता का आत्मसंघर्ष, नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र

अन्य विकल्प :

रचना:

रचनाकार

अँधा युग

धर्मवीर भारती

Additional Information

धर्मवीर भारती द्वारा रचित रचना

कहानी संग्रह

मुर्दों का गाँव, स्वर्ग और पृथ्वी, चाँद और टूटे हुए लोग, बंद गली का आखिरी मकान,

काव्य रचनाएं

ठंडा लोहा, सात गीत वर्ष, कनुप्रिया, सपना अभी भी

उपन्यास

गुनाहों का देवतासूरज का सातवां घोड़ा, ग्यारह सपनों का देश, प्रारंभ व समापन

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि- सत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम क्या है?

  1. दयानन्द सरस्वती
  2. अरबिंदो घोष
  3. भवभूति
  4. हर्ष वर्धन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दयानन्द सरस्वती

साहित्य का इतिहास Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सत्यार्थ प्रकाश उपन्यास के लेखक का नाम दयानन्द सरस्वती है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 1 दयानन्द सरस्वती होगा ।

 

सत्यार्थ प्रकाश आर्य समाज का प्रमुख ग्रन्थ है जिसकी रचना महर्षि दयानन्द सरस्वती ने 1875 ई में हिन्दी में की थी। ग्रन्थ की रचना का कार्य स्वामी जी ने उदयपुर में किया। लेखन-स्थल पर वर्तमान में सत्यार्थ प्रकाश भवन बना है।

अन्य विकल्प :

रचनाकार

रचना

हर्ष वर्धन

नागानन्द, रत्नावली और प्रियदर्शिका

अरबिंदो घोष

दिव्य जीवन, द मदर, लेटर्स आन् योगा, सावित्री, योग समन्वय, फ्यूचर पोयट्री

भवभूति

महावीरचरितम् , उत्तररामचरितम् , मालतीमाधव

 

 

'देवदास' उपन्यास पर तीन बार फिल्म बन चुकी है। उपन्यासकार का क्या नाम है।

  1. प्रेमचंदजी
  2. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय
  3. धर्मवीर भारती
  4. रामचंद्र शुक्लाजी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय

साहित्य का इतिहास Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

'देवदास' उपन्यास के उपन्यासकार शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय है इसलिए सही उत्तर विकल्प 2 शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय है। 

  • प्रकाशन वर्ष - 1917ई.
  • रचनाकार - शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
  • पात्र - देवदास, पारो,चंद्रमुखी, भोलानाथ, नारायण मुखर्जी, नीलकंठ, धर्मदास, मनोरमा, हरिमति, भुवन चौधरी, महेन्द्रदास,यशोदा।

Key Points शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय-

  • जन्म- 1876-1938ई.
  • शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
  • इनकी सर्वाधिक कृतियाँ गाँव के लोगों के जीवन शैली, उनके संघर्ष एवं उनके द्वारा झेले गये संकट पर आधारित है।
  • प्रमुख उपन्यास-
    • बड़दिदि-1913 ई.
    • बिराजबौ-1914 ई.
    • परिणीता-1914 ई.
    • बैकुन्ठेर उइल- 1915ई.
    • पल्लीसमाज-1916 ई.
    • चन्द्रनाथ-1916ई.
    • अरक्षणीया-1916ई.
    • पन्डितमशाइ-1917 ई. आदि।

सन 2001 में कथाकार संजीव को उनकी किस रचना के लिए इंदू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्नान, लंदन दिया गया।

  1. जंगल जहाँ शुरू होता है
  2. ऑपरेशन जोनाकी
  3. सात समंदर पार
  4. डायन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : जंगल जहाँ शुरू होता है

साहित्य का इतिहास Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

जंगल जहाँ शुरू होता है, यहाँ सही विकल्प है।  अन्य विकल्प असंगत है।

सन 2001 में कथाकार संजीव को उनकी “जंगल जहाँ शुरू होता है” रचना के लिए इंदू शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्नान, लंदन दिया गया। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 1"जंगल जहां शुरू होता है" है।

  • यह जंगल और जनजातियों पर आधारित एक रचना है।
  • यह उपन्यास विधा में लिखी हुई रचना है। 

अन्य रचनाएँ-

  • ऑपरेशन जोनाकी-  नाटक - संजीव

'कविप्रिया' के रचनाकार है -

  1. बिहारी लाल 
  2. मलि‍क मुहम्‍मद जायसी
  3. केशवदास
  4. भूषण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केशवदास

साहित्य का इतिहास Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

'कविप्रिया' के रचनाकार है - केशवदास अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • कविप्रिया (1601 ई.) रीति काल के प्रसिद्ध कवि केशवदास द्वारा लिखा गया ग्रंथ है।
  • अपने इस ग्रंथ में केशव ने 'अलंकार' शब्द को उसी व्यापक अर्थ में ग्रहण किया है, जैसे दण्डी, वामन आदि आचार्यों ने।
  • कविप्रिया कविजनों का मार्गदर्शक ग्रंथ कहा जा सकता है। इसमें कवि-कर्त्तव्यों तथा अलंकारों का विवेचन है।

Important Pointsकेशवदास-

  • जन्म - 1555 - 1617 ई.
  • हिन्दी के प्रसिद्ध रीतिकालीन कवि थे,
  • जिनका समय भक्ति काल के अंतर्गत पड़ता है। 
  • मुख्य रचनाएँ -
    • रसिकप्रिया (1591 ई.)
    • कविप्रिया' और 'रामचन्द्रिका (1601 ई.) 
    • विज्ञानगीता (1610 ई.)
    • जहाँगीरजसचन्द्रिका (1612 ई.)

Additional Informationबिहारी लाल -

  • जन्म - 1595 -  1663 ई.
  • बिहारीलाल चौबे या बिहारी हिंदी के रीति काल के प्रसिद्ध कवि थे।
  • मुख्य रचनाएँ -
    • बिहारी सतसई

मलि‍क मुहम्‍मद जायसी -

  • जन्म- 1397-1494 ई. 
  • भक्तिकाल की निर्गुण प्रेमाश्रयी शाखा व मलिक वंश के कवि है। 
  • जायसी अत्यंत उच्चकोटि के सरल और उदार सूफ़ी महात्मा थे।
  • मुख्य रचनाएँ-
    • पद्मावत
    • अखरावट 
    • आख़िरी कलाम 
    • चित्ररेखा
    • कहरानामा आदि।

भूषण -

  • जन्म- 1613-1715 ई. 
  •  रीतिकाल के तीन प्रमुख हिन्दी कवियों में से एक हैं
  • मुख्य रचनाएँ-  
    • शिवराज भूषण
    • शिवा बावनी
    • छत्रसाल दशक

सतरहवें ‘रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया था।

  1. इंद्रा डांगी
  2. चित्रा मुद्रल
  3. असगर वजाहत
  4. मनोज कुमार पाण्डेय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : इंद्रा डांगी

साहित्य का इतिहास Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

इंद्रा डांगी, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।

सतरहवेंरमाकांत स्मृति कहानाी पुरस्कार से इंद्रा डांगी सम्मानित किया गया था। अत: सही विकल्प 1 'इंद्रा डांगी' है।

अन्य विशेष

  • इंद्रा डांगी जी को अपनी कहानी इमरान साहब के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।
  • वर्ष 2013 में यह सम्मान प्राप्त हुआ।
  • इंद्रा डांगी के ने रचनाएँ- बोतल का पानी, लीप सेकेण्ड

Mistake Points रमाकांत स्मृति कहानी पुरस्कार

  • रमाकांत छठे दशक के महत्वपूर्ण कथाकारों में से एक हैं. दो दिसम्बर १1932 को जन्मे इस कथाकार के चर्चित कहानी संग्रह हैं- कार्लो हब्शी का संदूक, जिन्दगी भर का झूठ, उसकी लड़ाई, एक विपरीत कथा और कोई और बात. रमाकांत के महत्वपूर्ण उपन्यास हैं जुलूस वाला आदमी, छोटे छोटे महायुद्ध, उपसंस्कार, खोयी हुयी आवाज़, तीसरा देश, दरवाज़े पर आग, समाधान, टूटते जुड़ते स्वर, बिस्तर और आकाश. सोवियत भूमि के सम्पादक रहे रमाकांत को सोवियत लैंड नेहरू सम्मान तो मिला ही, नेल्सन मंडेला के भारत आने पर उनकी कहानी 'कार्लो हब्शी का संदूक' का भीष्म साहनी द्वारा किया गया अनुवाद उन्हें भेंट किया गया था. "क्रासाद" नामक पाक्षिक का सम्पादन और अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चित रमाकांत युवा रचनाकारों को सदा प्रोत्साहित करते रहे. उनका निधन 06 दिसम्बर 1991 को दिल्ली में हआ.

हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष शलाका सम्मान पुरस्कार किस क्षेत्र को दिया जाता है?

  1. भाषा संस्कृति
  2. खेलकूद
  3. तकनीकी
  4. हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए

साहित्य का इतिहास Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

हिन्दी साहित्य अकादमी की ओर से हर वर्ष शलाका सम्मान पुरस्कार हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए क्षेत्र को दिया जाता है। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 4 हिंदी को नई दिशा प्रदान करने के लिए होगा ।

Key Points 

शलाका सम्मान हिंदी अकादमी को ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

हिन्दी जगत में सशक्त हस्ताक्षर के रूप में विख्यात तथा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाले मनीषी विद्वानों, हिन्दी के विकास तथा संवर्धन में सतत संलग्न कलम के धनी, मानव मन के चितरों तथा मूर्धन्य साहित्यकारों के प्रति अपने आदर और सम्मान की भावना को व्यक्त करने के लिए हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका सम्मान से सम्मानित करती है।

Additional Information अन्य विकल्प :

क्षेत्र

सम्मान

खेलकूद

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन पुरस्कार , ध्यानचंद पुरस्कार

तकनीकी

एमएसएमई अवार्ड्स, गांधी युवा तकनीकी नवाचार पुरस्कार

निम्नलिखित कवियों में से गांधीजी ने किस कवि को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया?

  1. महादेवी वर्मा
  2. जयशंकर प्रसाद
  3. मैथिलीशरण गुप्त
  4. सुमित्रानंदन पत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैथिलीशरण गुप्त

साहित्य का इतिहास Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

मैथिलीशरण गुप्त को गांधीजी ने राष्ट्रकवि का सम्मान दिया है, अत: विकल्प 3 मैथिलीशरण गुप्त सही है | 

Key Points

  • गांधीजी ने मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि का सम्मान दिया था।
  • गांधीजी ने गुप्त की कविता "भारत-भारती" को पढ़कर उन्हें राष्ट्रकवि का सम्मान दिया था।
  • "भारत-भारती" कविता में गुप्त ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावनाओं को बहुत ही सुंदरता से व्यक्त किया है।
  • इस कविता ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • अन्य कवियों में, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद और सुमित्रानंदन पंत भी महान कवि थे, लेकिन इनमें से किसी को भी गांधीजी ने राष्ट्रकवि का सम्मान नहीं दिया था।

खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाला प्रथम किसे माना जाता है?

  1. तुलसीदास
  2. अमीर खुसरो
  3. मलिक मुहम्मद जायसी
  4. चंद वरदाई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अमीर खुसरो

साहित्य का इतिहास Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'अमीर खुसरो' है।

Key Points

  • खड़ी बोली हिंदी में रचना करने वाला प्रथम 'अमीर खुसरो' को माना जाता है। 
  • अमीर खुसरो - अमीर खुसरो प्रथम मुस्लिम कवि थे जिन्होंने हिंदी शब्दों का खुलकर प्रयोग किया है I वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने हिंदी, हिन्दवी और फारसी में एक साथ लिखा I उन्हे खड़ी बोली के आविष्कार का श्रेय दिया जाता है I 

अन्य विकल्प-

  • ‘तुलसीदास जी’ ने अवधि भाषा में रचनाएँ की हैंI
  • ‘मल्लिक मुहम्मद जायसी’ की रचना अवधि में हैI
  • 'चंद वरदाई' की रचनाएँ अवहट्ट में हैं। 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti star teen patti club apk teen patti fun teen patti gold teen patti pro