प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Quiz - Objective Question with Answer for प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक - Download Free PDF
Last updated on Jun 24, 2025
Latest प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Objective Questions
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 1:
हिन्दी का प्रथम पत्र किसे माना जाता है ?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 1 Detailed Solution
हिन्दी का प्रथम पत्र उदन्त मार्तण्ड माना जाता है।
Key Points
- हिंदी भाषा में 'उदन्त मार्तण्ड' के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई, 1826 में निकाला गया था। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था।
- भारतीय जनसंचार संस्थान ने अपने पुस्तकालय का नाम जुगल किशोर शुक्ल के नाम पर रखा है।
Additional Information
- बनारस अख़बार-
- बनारस अख़बार का प्रकाशन जनवरी, 1845 में हुआ। यह अख़बार गोविन्द नारायण थत्ते के सम्पादन में उत्तर प्रदेश से प्रकाशित हुआ।
- अख़बार के संचालक राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द थे।
- अधिकांश लोग इस अख़बार को ही हिन्दी का पहला अख़बार मानते हैं।
- प्रज्ञा हितेषी-
- राजा लक्ष्मण सिंह ने यह पत्र आगरा से सन् 1855 में निकाला था ।
- बुद्धिकाश-
- प्रबुद्धिप्रकाश की स्थापना 1850 में एक लिथोटाइप पाक्षिक के रूप में की गई थी। पत्रिका का पहला अंक 15 मई 1850 को अहमदाबाद से प्रकाशित हुआ।
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 2:
'युग मानस' पत्रिका का प्रकाशन किस राज्य से हुआ था?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 2 Detailed Solution
'युग मानस' पत्रिका का प्रकाशन 'आंध्र प्रदेश' राज्य से हुआ था।
Key Points
- 'युग मानस' पत्रिका का प्रकाशन 'आंध्र प्रदेश' राज्य से हुआ था।
अन्य विकल्पानुसार-
- दक्षिणापथ त्रैमासिक पत्रिका जो बेंगलुरू (कर्नाटक) से प्रकाशित होती है।
- 'राष्ट्रवाणी' नाम की एक त्रिभाषा साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन केरल से किया गया।
उत्तर प्रदेश से प्रकाशित प्रसिद्ध पत्रिकायें-
- ब्राह्मण पत्रिका -कानपुर
- अभ्युदय -इलाहाबाद
- प्रताप -कानपुर
- सरस्वती -वाराणसी
Additional Information
- 'उदन्त मार्तण्ड' को हिंदी का पहला समाचार पत्र माना जाता है।
- जिसका संपादन कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल के द्वारा किया गया।
- कलकत्ता की सबसे महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाएँ - उदन्त मार्तंड, बंगदूत, प्रजामित्र मार्तंड तथा समाचार सुधा वर्षण आदि का प्रकाशन हुआ।
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 3:
हिंदी का पहला साप्ताहिक समाचार-पत्र था :
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर - 'उदंत मार्तंड'
Key Pointsउदंत मार्तंड -
- संपादक- जुगल किशोर
- प्रकार- साप्ताहिक
- प्रकाशन स्थान- कलकत्ता
- मुख्य-
- हिंदी का प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड को माना जाता है।
- इसका प्रकाशन 30 मई 1826 ई. को हुआ।
- उदंत मार्तंड में खड़ी बोली का उल्लेख मध्यदेशीय भाषा के नाम से हुआ।
- 30 मई को उदंत मार्तंड के प्रकाशन दिन को आधार बनाकर राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।
Important Pointsमर्यादा-
- संपादक-कृष्णकान्त मालवीय
- विधा-पत्रिका
- प्रकाशन वर्ष-1909 ई.
- यह मासिक पत्रिका थी।
- इसका प्रकाशन प्रयाग से होता था।
- यह अपने समय की महत्त्वपूर्ण राजनैतिक पत्रिका थी।
प्रजामित्र-
- प्रजामित्र (1834) में कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था।
- यह भी एक हिन्दी समाचार पत्र था।
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 4:
भारतेन्दु हरिश्चंद्र किस पत्रिका के संपादक थे?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 4 Detailed Solution
भारतेन्दु हरिश्चंद्र पत्रिका के संपादक थे- कविवचन सुधा
Key Pointsकविवचन सुधा-
- संपादक-भारतेन्दु
- प्रकाशन-1868ई.
- प्रकाशन स्थान-बनारस
- यह मासिक,पाक्षिक व साप्ताहिक रूप में छपी थी।
- यह साहित्य,समाचार और राजनीति की पत्रिका थी।
- 1 सितंबर,1873ई. को यह साप्ताहिक हो गई थी।
Important Pointsमतवाला
- प्रकाशन वर्ष- 1923 ई.
- सम्पादक - शिवपूजन सहाय, निराला, नवजादिक लाल, उग्र
- प्रकार- साप्ताहिक
- स्थान- कलकत्ता
इंदु-
- संपादक - अंबिकप्रसाद गुप्त
- विधा - पत्रिका
- प्रकाशन वर्ष - 1909 ई.
- प्रकाशन स्थल - काशी
- यह मासिक पत्रिका थी।
- इस पत्रिका को सरस्वती पत्रिका के विरोध में निकाला गया था।
प्रताप-
- इसे गणेश शंकर 'विद्यार्थी' ने सन् 1913 से कानपुर से निकालना आरम्भ किया।
- साप्ताहिक "प्रताप" के प्रकाशन के 7 वर्ष बाद 1920 ई. में विद्यार्थी जी ने उसे दैनिक कर दिया और "प्रभा" नाम की एक साहित्यिक तथा राजनीतिक मासिक पत्रिका भी अपने प्रेस से निकाली।
- "प्रताप" किसानों और मजदूरों का हिमायती पत्र रहा।
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 5:
'आलोचना' पत्रिका का क्या स्वरूप है?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 5 Detailed Solution
'आलोचना' पत्रिका का त्रैमासिक स्वरूप है।
- त्रैमासिक व नई दिल्ली से प्रकाशन।
Key Pointsआलोचना पत्रिका-
- इसके संस्थापक और संपादक शिवदान सिंह चौहान ने किया।
- जो अक्टूबर 1951 में प्रकाशित हुआ।
- अप्रैल-जून 2000 ई. में नामवर सिंह इसके प्रधान संपादक रहे हैं।
- परमानंद श्रीवास्तव को भी इसका संपादक बनाया गया।
- अप्रैल जून 2005 से प्रसिद्ध कवि अरुण कमल को इसका अवैतनिक संपादन नियुक्त किया गया।
Important Points
- तीन दशक पहले नामवर सिंह के संपादन में आरंभ होने वाली आलोचना पत्रिका मैं 1967 में पहली बार भारत में फासीवादी खतरे की चेतावनी दी गई।
- मई 2001 में परमानंद श्रीवास्तव के संपादक में इस पत्रिका ने पुन: अपना प्राचीन गौरव हासिल कर लिया।
- यह हिंदी साहित्य की श्रेष्ठतम पत्रिका में परिगणय रही ही इसका पांचवा अंक काफी कुख्यात रहा।
- रामविलास शर्मा की बरसी पर आयोजित इस विशेषांक को नामवर सिंह के द्वारा रामविलास शर्मा के प्रति खुले विरोध के रूप में देखा गया।
- अरुण कमल जी के संपादन में आलोचना के साथ सबसे मुख्य बात यह हुई कि वह व्यापक हिंदी लेखक समुदाय से काफी हद तक कट गई।
- अरुण कमल इसके 21 अंक 2005 से इसके संपादक नियुक्त हुए और अंक 52 2014 तक इसका दायित्व निभाते रहे।
Top प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक MCQ Objective Questions
मुंशी प्रेमचन्द्र किस पत्रिका के सम्पादक रहे हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प 2 ‘हंस’ इसका सही उत्तर है। अन्य विकल्प इसके सही उत्तर नहीं हैं।
- प्रेमचन्द के प्रसिद्ध उपन्यासों गोदान, कर्मभूमि, गबन, रंगभूमि पर हिंदी फिल्मे भी बन चुकी है।
- मुंशी प्रेमचन्द्र की अधिकांश कृतियाँ हिंदी तथा उर्दू दोनों भाषाओं में प्रकाशित हुईं।
- मुंशी प्रेमचन्द्र की हंस' पत्रिका के अलावा और अन्य प्रमुख चर्चित रचनाएँ हैं =
- गोदान
- कर्मभूमि
- निर्मला
- नमक का दरोगा
- दो बैलो की कथा
महापुरुष |
कृति |
गणेश शंकर विद्यार्थी |
प्रताप पत्रिका |
भारतेंदु | सुधा वर्षा |
महावीर प्रसाद द्विवेदी |
सरस्वती पत्रिका |
इनमें से 'अपेक्षा' के संपादक कौन थे?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर तेज सिंह है।
- ‘अपेक्षा’ के संपादक प्रसिद्ध आलोचक डॉ. तेज सिंह है।
- अपेक्षा अंबेडकरवादी साहित्य पत्रिका है।
Key Points
तेज सिंह -
- जन्म - 13 जुलाई, 1946 / घौंड़ली गांव, कृष्णा नगर, दिल्ली।
- इनकी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से हुई।
- इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी-विभाग में अनुसंधान वैज्ञानिक, एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में काम किया।
- इनकी अध्यक्षता में ही सर्वप्रथम दलित लेखक संघ बना।
- इसी संघ ने दिल्ली में जेनयू सिटी सेंटर, मंडी हाउस में दो बड़े स्तर के राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करवाये।
- इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
- 15 जुलाई, 2014 को इनका निधन हुआ।
इनमें से किस एक पत्रिका का संपादन प्रेमचंद ने नहीं किया?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसुधा पत्रिका का संपादन प्रेमचंद ने नहीं किया है।
Important Pointsअपने समय की दो बेहद महत्वपूर्ण पत्रिकाओं ‘माधुरी’ और ‘सुधा’ को शिखर पर पहुंचाने में दुलारे लाल भार्गव के अप्रतिम योगदान को लेकर बहुत से लोग उन्हें लखनऊ की हिंदी पत्रकारिता का पितामह मानते हैं।
- प्रेमचंद ने बनारस से 'मर्यादा' समाचार पत्र का संपादन किया।
- मर्यादा पत्रिका का पहला अंक नवम्बर सन् 1909 में कृष्णकान्त मालवीय निकाला।
- लखनऊ से 'माधुरी' पत्रिका का संपादन किया।
- माधुरी पत्रिका का प्रकाशन अगस्त 1921 में हुआ।
- उन्होंने 'जागरण' पत्रिका का भी संपादन किया।
- जागरण पत्रिका का पहला अंक 22 अगस्त, 1932 में निकाला।
- यह एक सप्ताहिक पत्र रहा।
Key Points
प्रेमचंद -
जन्म | 31 जुलाई 1880 में वाराणसी के निकट लमही गाँव में हुआ। |
मूल नाम | धनपत राय श्रीवास्तव |
शिक्षा |
|
धनपत राय से प्रेमचंद |
|
रचनाएँ |
उपन्यास
कहानी
नाटक
अनुवाद
बाल साहित्य
विचार
संपादन
|
सम्मान |
|
निधन |
8 अक्टूबर 1936 |
हिंदी का प्रथम समाचार पत्र कौन सा था?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFइसका सही उत्तर 'उदंत मार्तण्ड' है।
Key Points
- उदन्त मार्तण्ड (शाब्दिक अर्थ : 'समाचार सूर्य' या '(बिना दाँत का) बाल सूर्य' ) हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था।
- इसका प्रकाशन 30 मई, 1826 ई. में कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था।
अन्य विकल्प:
समाचार पत्र |
परिचय |
कवि वचन सुधा |
कविवचनसुधा भारतेन्दु हरिशचंद्र द्वारा सम्पादित एक हिन्दी समाचारपत्र था। इसका प्रकाशन 15 अगस्त 1867 को वाराणसी आरम्भ हुआ जो एक क्रांतिकारी घटना थी। |
हरिश्चंद्र पत्रिका |
यह 1873 में प्रकाशित होना आरम्भ हुई जिसमें हिंदी की नई भाषा को गढ़ने पर जोर दिया गया। |
सरस्वती |
सरस्वती हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध रूपगुणसम्पन्न प्रतिनिधि पत्रिका थी। इस पत्रिका का प्रकाशन इण्डियन प्रेस, प्रयाग से सन 1900 ई० के जनवरी मास में प्रारम्भ हुआ था। |
'सरस्वती' पत्रिका के संपादक कौन थे ?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF'सरस्वती' पत्रिका के संपादक-2) महावीर प्रसाद द्विवेदी थे।
Key Points
पत्रिका |
संपादक |
प्रकाशन वर्ष |
समन्वय |
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला |
1922-23 ई॰ |
सरस्वती |
महावीर प्रसाद द्विवेदी |
1903 ई॰ |
कवि वचन सुधा |
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र |
1868 ई॰ |
बंगवासी |
बालमुकुन्द गुप्त |
1893 ई॰ |
Important Points
- आधुनिक हिंदी साहित्य का दूसरा युग द्विवेदी युग (1900–1920) के नाम से जाना जाता है।
- इनकी पहली आलोचना पुस्तक नैेषधचरित्र चर्चा(1899) है।
- इनके मौलिक ग्रंथों में तरुणोपदेश,नैषधचरित्र चर्चा,हिंदी कालिदास की समालोचना,नाटय शास्त्र,हिंदी भाषा की उत्पत्ति,कालीदास की निरंकुशता आदि हैं।
- अनुवाद ग्रंथों में वेकन विचार,रत्नावली,हिंदी महाभारत,वेणी संसार आदि प्रमुख हैं।
‘चकमक’ पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF‘चकमक’ पत्रिका भोपाल से प्रकाशित होती है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) भोपाल होगा ।
Key Points
|
'सिने एक्सप्रेस' कहां से प्रकाशित हुई थी?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'सिने एक्सप्रेस' इंदौर से प्रकशित हुई. अत: सही उत्तर विकल्प 4 'इंदौर' है. अन्य विकल्प अनुचित हैं.
- सिने एक्सप्रेस हिन्दी की एक फिल्मी साप्ताहिक पत्रिका है। यह वर्ष 1959 से इंदौर से प्रकाशित हो रही है।
पत्रिकाएँ पत्रिका वह नियतकालिक कृति है जो मुख्यतः साप्ताहिक होती है। जिसमे विचारतत्व प्रधान होता है। पत्रिकाओं का प्रकाशन एक दिवसीय से लेकर साप्ताहिक भी होता है।
भारतेन्दु द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘कविवचनसुधा’ किस वर्ष में आरंभ हुई?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF1868 यहाँ सही विकल्प है। भारतेन्दु द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘कविवचनसुधा’ 1868 मे आरम्भ हुई। अत: सही विकल्प 1 '1868' है।Key Points
- कविवचन सुधा - वाराणसी से प्रकाशित
- नए युग का सूत्रपात करने वाली पत्रिका
भारतेंदु हरिश्चन्द्र द्वारा सम्पादित अन्य पत्रिकाएँ - ‘हरिश्चन्द्र चन्द्रिका ’, ‘बाल बोधिनी’।
भारतेंदु हरिश्चन्द्र जन्म- (1850 - 1885ई.)
भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा प्रकाशित पत्रिका है :
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFभारतीय भाषा परिषद, कोलकाता द्वारा प्रकाशित पत्रिका - वागर्थ है। अत: सही विकल्प 4) वागर्थ ही होगा।
- भारतीय भाषा परिषद की मासिक पत्रिका वागर्थ हिंदी की सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं में एक है।
- इसका प्रकाशन 1995 से नियमित रूप से हो रहा है।
- इसके प्रधान सम्पादक - प्रभाकर श्रोत्रिय थे।
अन्य पत्रिकाएँ-
- वसुधा - हरिशंकर परसाई
- आलोचना - नामवर सिंह
'हिन्दी प्रदीप' पत्र के संपादक कौन थे?
Answer (Detailed Solution Below)
प्रमुख पत्र-पत्रिकाएँ और सम्पादक Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF- ‘'हिन्दी प्रदीप' पत्र के संपादक :- बाल कृष्ण भट्ट
Key Points
- ‘जुगल किशोर’ ‘उद्दंत मार्दंड’ के सम्पादक थे।
- ‘बालकृष्ण भट्ट’ ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।
- ‘बालमुकुन्द गुप्त’ ‘भारत-मित्र’ के सम्पादक थे।
Additional Information
अन्य :
संपादक |
पत्रिका |
वर्ष एवं स्थान |
महावीर प्रसाद द्विवेदी |
सरस्वती |
1900, इलाहाबाद |
माखनलाल चतुर्वेदी |
कर्मवीर |
1921, जबलपुर |
मदन मोहन मालवीय |
अभ्युदय |
1907, काशी |