आदिकाल MCQ Quiz - Objective Question with Answer for आदिकाल - Download Free PDF

Last updated on Jun 30, 2025

Latest आदिकाल MCQ Objective Questions

आदिकाल Question 1:

'आल्ह खण्ड' का संबंध किस रासो-ग्रन्थ से है ?

  1. पृथ्वीराज रासो
  2. खुमाण रासो
  3. परमाल रासो
  4. हम्मीर रासो

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : परमाल रासो

आदिकाल Question 1 Detailed Solution

'आल्ह खण्ड' का संबंध परमाल रासो-ग्रन्थ से है

Key Pointsजगनिक-

  • आदिकाल में रासो परंपरा के कवि है। 
  • रचना-परमाल रासो 
    • समय-13 वीं शती 
    • काव्य रूप-वीरगीत 
    • विषय-महोबा के राजा परमाल देव के दो वीरों आल्हा और ऊदल की वीरता का वर्णन है। 
  • परमाल रासो को 'आल्हा खंड' के नाम से भी जाना जाता है। 
  • यह गीत मुख्यतः बैसवाड़ा में गायें जाते है। 

Important Pointsदलपत विजय -

  • रचनाकार- खुमान रासो 
  • रचनाकाल- 9 वीं शती 
  • काव्य रूप- प्रबंध काव्य 
  • विषय-
    • चित्तौड़ नरेश खुमाण की वीरता का वर्णन मिलता है। 
    • मेवाड़ के परवर्ती शासकों(महाराणा प्रताप सिंह, राज सिंह) का भी वर्णन है। 
    • यह 5000 छंदों का विशाल ग्रंथ है।

पृथ्वीराज रासो-

  • रचनाकार-
    • चंदबरदाई 
  • काव्य रूप-
    • प्रबंध  
  • रचनाकाल-12वीं शती 
  • सर्ग-
    • 69 समय(खंड)
  • छंद-
    • 68 प्रकार के छंदों का प्रयोग किया गया हैं। 
  • विषय-
    • पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और वीरता के अलावा,संयोगिता के साथ उनकी प्रेम-कहानी का भी सुंदर वर्णन किया गया है। 
    • इसका 'कयमास' नामक खंड बहुत प्रसिद्ध है। 
  • रामचन्द्र शुक्ल-
    • "ये हिंदी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं और इनका 'पृथ्वीराज रासो' हिंदी का प्रथम महाकाव्य है।"
  • बच्चन सिंह-
    • "यह एक राजनीतिक महाकाव्य है,दूसरे शब्दों में राजनीति की महाकाव्यात्मक त्रासदी है।"

जोधराज- 

  • जोधराज वीर-रस के उत्कृष्ट कोटि के कवि थे तथा इन्हें काव्य-कला और ज्योतिष-शास्त्र का पूर्ण ज्ञान था।
  • इनकी रचना पर पौराणिक आख्यानों, 'पृथ्वीराजरासो' तथा 'रामचरितमानस' का पर्याप्त प्रभाव पड़ा है।
  • इन्होंने अपने आश्रयदाता की आज्ञा से हम्मीर रासो लिखा था।
  • हम्मीररासो' में 969 छन्द हैं।
  • हम्मीर रासो मे रणथम्भौर के राव हम्मीर और अलाउद्दीन के युद्ध का विस्तारपूर्वक चित्रण किया गया है।

आदिकाल Question 2:

'बीसलदेव रासो' की रचना कितने खंडों/सर्गों में हुई है ?

  1. छह 
  2. तीन
  3. पाँच
  4. चार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : चार

आदिकाल Question 2 Detailed Solution

'बीसलदेव रासो' की रचना चार खंडों/सर्गों में हुई है

Key Pointsप्रथम खंड:

  • मालवा के परमार राजा भोज की पुत्री राजमती और शाकंभरी नरेश बीसलदेव (विग्रहराज) के विवाह का वर्णन।
द्वितीय खंड:
  • बीसलदेव का राजमती से रूठकर उड़ीसा जाना।
तृतीय खंड:
  • राजमती का विरह-वर्णन।

चतुर्थ खंड:

  • भोज द्वारा अपनी पुत्री को वापस ले आना; बीसलदेव को वहाँ से चित्तौड़ लाने का प्रसंग।

Important Pointsनरपति नाल्ह-

  • हिन्दी साहित्य के आदिकालीन कवि है। 
  • रचना-बीसलदेव रासो 
    • रचनाकाल-12 वीं शती 
    • काव्य रूप- वीरगीत 
    • मुख्य-
      • यह एक विरहपरक संदेश काव्य है। 
      • इसमें अजमेर के राजा चौहान बीसलदेव तथा राजा भोज की पुत्री राजमती के विवाह, वियोग और पुनर्मिलन की कथा वर्णित है। 
      • हिंदी में सर्वप्रथम बारहमासा का उल्लेख इसी काव्य में मिलता है। 

आदिकाल Question 3:

विद्यापति कृत कीर्तिलता की भाषा है:

  1. संस्कृत
  2. अपभ्रंश
  3. अवहट्ट
  4. मैथिली
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अवहट्ट

आदिकाल Question 3 Detailed Solution

  • दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘अवहट्ट’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।


Additional Information

  • उपरोक्त विकल्पों में से विद्यापति की रचना ‘कीर्तिलता’ अवहट्ट भाषा में है।
  • कीर्तिलता, विद्यापति की ऐतिहासिक रचना है। यह रचना 14 वी शताब्दी की मानी जाती है।
  • महाकवि विद्यापति कई भाषाओं के ज्ञाता थे।
  • इनकी अधिकांश रचना संस्कृत एवं अवहट्ट में है।
  • विद्यापति भारतीय साहित्य की भक्ति परंपरा के प्रमुख स्तंभों मे से एक और मैथिली के सर्वोपरि कवि के रूप में जाने जाते हैं।
  • इनके काव्यों में मध्यकालीन मैथिली भाषा के स्वरुप का दर्शन किया जा सकता है।

आदिकाल Question 4:

'करकंड-चरित' किस सदी की रचना है?

  1. 12 वीं 
  2. 13 वीं 
  3. 14 वीं 
  4. 11 वीं 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 11 वीं 

आदिकाल Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है- 11 वीं 

 

  • चरित काव्य अधिक मात्रा में लिखे गए।
  • पुष्यदंत के 'चरिउ' के अलावा कनकामर मुनि कृत 'करकंड-चरित' (11वीं शती) भी प्रसिद्ध।

आदिकाल Question 5:

'आबू रास' का प्रकाशन वर्ष है?

  1. 1200 ई. 
  2. 1230 ई. 
  3. 1232 ई.
  4. 1231 ई. 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 1232 ई.

आदिकाल Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है- 1232 ई.

 

Top आदिकाल MCQ Objective Questions

राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का प्रथम कवि किसे माना है?

  1. अमीर खुसरो
  2. विद्यापति
  3. सरहपा
  4. अब्दुर्हमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सरहपा

आदिकाल Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

राहुल सांकृत्यायन ने सिद्ध कवि सरहपा को हिंदी का पहला कवि माना है।

Key Points

  • सरहपा का समय इन्होंने 769 ई. माना है।
  • सरहपा के अन्य नाम-सरोजवज्र,राहुल भद्र,सरहपाद आदि।
  • इनके लिखे 32 ग्रन्थ बताये जाते हैं जिनमें 'दोहा कोश' प्रमुख है।

Important Points 

  • 'दोहा कोश' का संपादन प्रबोध चन्द्र बागची ने किया।
  • बच्चन सिंह-"आक्रोश की भाषा का पहला प्रयोग सरहपा में ही दिखाई देता है।"

Additional Information

रचनाकार रचना
अमीर खुसरो खालिक बारी,पहेलियां,मुकरियां, दो सूखने आदि।
विद्यापति कीर्तिलता,कीर्तिपताका,पदावली,गोरक्ष विजय आदि।
अब्दुर्रहमान संदेश रासक(खण्ड काव्य)

महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को क्‍या संज्ञा दी है ?

  1. बीजवपनकाल
  2. आदिकाल
  3. बीरगाथाकाल
  4. चारणकाल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बीजवपनकाल

आदिकाल Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को-1) बीजवपनकाल कहा।

Key Points

  • आदिकाल - डॉ॰ हजारी प्रसाद द्विवेदी
  • बीरगाथाकाल - आचार्य रामचंद्र शुक्ल
  • चारणकाल - डॉ॰ रामकुमार वर्मा

Important Points

  • हिन्दी साहित्य के इतिहास में लगभग 8वीं शताब्दी से लेकर 14वीं शताब्दी के मध्य तक के काल को आदिकाल कहा जाता है।
  • सरस्वती पत्रिका का सम्पादन महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किया। 
  • आधुनिक हिंदी साहित्य का दूसरा युग द्विवेदी युग (1900–1920) के नाम से जाना जाता है।  
  • इनकी पहली आलोचना पुस्तक नैेषधचरित्र चर्चा(1899) है। 
  • इनके मौलिक ग्रंथों में तरुणोपदेश,नैषधचरित्र चर्चा,हिंदी कालिदास की समालोचना,नाटय शास्त्र,हिंदी भाषा की उत्पत्ति,कालीदास की निरंकुशता आदि हैं।
  • अनुवाद ग्रंथों में वेकन विचार,रत्नावली,हिंदी महाभारत,वेणी संसार आदि प्रमुख हैं। 

Additional Information 

  • मिश्र बंधुओं ने आदिकाल को प्रारंभिक काल नाम दिया 
  • आदिकाल को राहुल संकृत्यायन ने सिद्ध-सामन्त काल नाम दिया 

'सखी पिया को जो मैं न देखूं

कैसे काटूं अंधेरी रतिया'

किस कवि की काव्य पंक्तियां हैं-

  1. मुल्ला दाऊद
  2. अमीर खुसरो
  3. कुतबन
  4. विद्यापति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अमीर खुसरो

आदिकाल Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सखी पिया को जो मैं न देखूं, कैसे काटूं अंधेरी रतिया... पंक्तियाँ अमीर खुसरो की लिखीं हुई हैं।

Key Points

  • अमीर खुसरो हिन्दी खड़ी बोली, अरबी फ़ारसी के प्रसिद्ध विद्वान थे।
  • आदिकाल के प्रमुख कवियों में इनको स्थान दिया है।
  • आदिकाल में इनके अलावा: विद्यापति को भे प्रमुख स्थान मिला है।

Additional Information

  • अमीर खुसरो
    • अबुल हसन यमीनुद्दीन अमीर ख़ुसरो (1253-1325) चौदहवीं सदी के लगभग दिल्ली के निकट रहने वाले एक प्रमुख कवि, शायर, गायक और संगीतकार थे।
    • सबसे पहले उन्हीं ने अपनी भाषा के लिए हिन्दवी का उल्लेख किया था।
    • अमीर खुसरो को हिन्द का तोता कहा जाता है।
Important Points 
  • अमीर खुसरो की पहेलियाँ :-
    • तरवर से इक तिरिया उतरी उसने बहुत रिझाया 
    • बाप का उससे नाम जो पूछा आधा नाम बताया 
    • आधा नाम पिता पर प्यारा बूझ पहेली मोरी 
    • अमीर ख़ुसरो यूँ कहेम अपना नाम नबोली 
      • उत्तर :- निम्बोली 
    • फ़ारसी बोली आईना, 
    • तुर्की सोच न पाईना 
    • हिन्दी बोलते आरसी, 
    • आए मुँह देखे जो उसे बताए 
      • उत्तर :- दर्पण 
    • बीसों का सर काट लिया 
    • ना मारा ना ख़ून किया 
      • उत्तर :- नाखून 
    • एक गुनी ने ये गुन कीना, हरियल पिंजरे में दे दीना। 
    • देखो जादूगर का कमाल, डारे हरा निकाले लाल।। 
      • उत्तर :- पान 
    • एक परख है सुंदर मूरत, जो देखे वो उसी की सूरत। 
    • फिक्र पहेली पायी ना, बोझन लागा आयी ना।। 
      • उत्तर :- आईना    
    • बाला था जब सबको भाया, बड़ा हुआ कुछ काम न आया। 
    • खुसरो कह दिया उसका नाँव, अर्थ कहो नहीं छाड़ो गाँव।। 
      • उत्तर :- दिया 
    • घूम घुमेला लहँगा पहिने, 
    • एक पाँव से रहे खड़ी 
    • आठ हात हैं उस नारी के, 
    • सूरत उसकी लगे परी । 
    • सब कोई उसकी चाह करे है, 
    • मुसलमान हिन्दू छत्री । 
    • खुसरो ने यह कही पहेली, 
    • दिल में अपने सोच जरी । 
      • उत्तर :- छतरी 
    • खडा भी लोटा पडा पडा भी लोटा। 
    • है बैठा और कहे हैं लोटा। 
    • खुसरो कहे समझ का टोटा॥ 
      • उत्तर :- लोटा 
    • घूस घुमेला लहँगा पहिने, एक पाँव से रहे खडी। 
    • आठ हाथ हैं उस नारी के, सूरत उसकी लगे परी। 
    • सब कोई उसकी चाह करे, मुसलमान, हिंदू छतरी। 
    • खुसरो ने यही कही पहेली, दिल में अपने सोच जरी। 
      • उत्तर :- छतरी 
    • आदि कटे से सबको पारे। मध्य कटे से सबको मारे। 
    • अन्त कटे से सबको मीठा। खुसरो वाको ऑंखो दीठा॥ 
      • उत्तर :- काजल 

'सरहपा' का संबंध निम्‍नांकित में से किससे है ?

  1. जैन काव्‍य
  2. नाथ साहित्‍य
  3. सिद्ध साहित्‍य
  4. रासो काव्‍य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सिद्ध साहित्‍य

आदिकाल Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • सरहपा का सम्बन्ध सिद्ध साहित्य से है | इनका मत सिद्धमत कहलाता है |
  • सिद्धों मे सबसे पुराने सरहपा ही  है |

Key Points  

  •  सरहपा का जन्म - 769 ई . में हुआ था |
  •   सरहपा को  सरोजव्रज , राहुल भद्र आदि नामों से भी जाना जाता है|
  •   सरहपा को हिंदी का प्रथम कवि माना जाता है |
  •   सरहपा की प्रसिद्ध रचना "दोहाकोश" है |
  •  सरहपा दोहा - चौपाई छन्द के प्रथम  प्रयोक्ता है |

Important Points            

  •  सिद्धो का सम्बन्ध बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा से है |
  •   महायान > मंत्रयान > वज्रयान >सहजयान (सिद्धमत )

  Additional Information                    

  •   सिद्धों का योगदान -  
  •   सिद्धों ने ही सर्वप्रथम जाति , वर्ण - भेद की निंदा की |
  •   दोहा चौपाई छन्द का सर्वप्रथम प्रयोग सिद्ध सरहपा द्वारा |
  •   शास्त्रवाद का विरोध एवं लोकवाद की तरफ रुझान |
  •   ब्राहमणवाद का खण्डन किया एवं कायासाधना पर बल दिया |
  •   सिद्धों की भाषा को "संध्याभाषा" का नाम मुनिदत्त ने दिया |

'आध्यात्मिक रंग के चश्‍में आजकल बहुत सस्‍ते हो गये है।' रामचंद्र शुक्‍ल ने यह टिप्‍पणी किस कवि के सन्‍दर्भ में की है -

  1. बिहारी
  2. विद्यापति
  3. रसखान
  4. मलूकदास

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : विद्यापति

आदिकाल Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • यह टिप्पणी विद्यापति के संदर्भ में आ. शुक्ल ने अपनी पुस्तक हिंदी साहित्य का इतिहास में लिखी है।
Key Points
  • विद्यापति हिंदी साहित्य के आदिकाल के कवि हैं।
  • शृंगार रस के प्रमुख कविI
  • मैथिली, संस्कृत, अवहट्ट में रचनाI
  • हिन्दी साहित्य में कृष्णगीति परम्परा के प्रवर्तकI
  • शैव संप्रदाय से संबंध I

Important Points

  • आश्रय - राजा शिव सिंह और कीर्ति सिंह के राजदरबारी कवि
  • उपाधियां - अभिनव जयदेव, मैथिल कोकिल, पंचानन
  • रचनायें -
संस्कृत अवहट्ट मैथिली
गंगा वाक्यवली कीर्तिलता  पदावली 
भू परिक्रमा  कीर्तिपताका  गोरक्ष विजय 
पुरुष परीक्षा     
विभाग सार     

Additional Information

  •  निराला ने पदावली के श्रृंगारिक पदों की मादकता को ' नागिन की लहर ' कहा है।
  • ह. प्र. द्विवेदी के अनुसार - शृंगार रस के सिद्ध वाक् कवि
  • बच्चन सिंह ने विद्यापति को 'जातीय कवि' कहा है।
  • मुख्य पंक्तियां -
  1. " देसिल बअना सब जन मिट्ठा। तें तैं सन जंपओ अवहट्ठा।। "
  2. " हिन्दू बोले दूरहि निकार। छोटउ तुरूका भभकी मार।। "

इनमें से आदिकाल की कौन-सी रचना गद्य में लिखी गयी है?

  1. जयचंद प्रकास 
  2. वर्ण रत्नाकार 
  3. परमाल रासो 
  4. बसंत विलास 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : वर्ण रत्नाकार 

आदिकाल Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

आदिकाल में 'वर्ण रत्नाकार' रचना गद्य में लिखी गयी है।

Key Points

  • वर्ण रत्नाकर (14 वी सदी) के रचनाकार ज्योतिरीश्वर ठाकुर है।

वर्ण रत्नाकर से संबंधित अन्य बिंदुः-

  • हिन्दी दरबार और भारतीय जीवन पद्धति का यथार्थ चित्रण।
  • मैथिली हिंदी मे इसकी रचना हुई है
  • इसका संपादन सुनीति कुमार चटर्जी ने किया है।

Additional Information 

रचना  रचनाकार
जयचंद प्रकाश (महाकाव्य) केदार भट्ट 
परमाल रासो जगनिक
वसंत विलास

लेखक अज्ञात है।

यह एक अलौकिक श्रृंगारिक कृति है।

Important Pointsआदिकालीन गद्य साहित्यः-

रचना रचनाकार
कुवलयमाला कहा (9 वी सदी) उद्यतन सूरि
राउलवेल (10 वी सदी)  रोड कवि
उक्तिव्यक्तिप्रकरण (12 वी सदी) दामोदर शर्मा
वर्णरत्नाकर (14 वी सदी) ज्योतिरीश्वर ठाकुर 

हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?

  1. पृथ्वीराज रासो
  2. पद्मावत 
  3. रामचरितमानस 
  4. बिहारी सतसई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पृथ्वीराज रासो

आदिकाल Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF
सही उत्तर है - ‘पृथ्वीराज रासो’
  • ‘पृथ्वीराज रासो’ हिंदी का प्रथम महाकाव्य है।

Key Points​

  • पृथ्वीराज रासो की रचना चंद्रवरदाई ने की है।
  • इसकी रचना 12 वीं शताब्दी में हुई थी।
  • पृथ्वीराज रासो में 69 सर्ग हैं|
  • पृथ्वीराज रासो हिन्दी भाषा में लिखा एक महाकाव्य है जिसमें पृथ्वीराज चौहान के जीवन और चरित्र का वर्णन किया गया है।
  • इसके रचयिता चंदबरदाई पृथ्वीराज के बचपन के मित्र और उनके राजकवि थे और उनकी युद्ध यात्राओं के समय वीर रस की कविताओं से सेना को प्रोत्साहित भी करते थे।

Additional Information

चंदबरदाई 

  • जन्म: 1148 ई० लाहौर वर्तमान पाकिस्तान में 
  • मृत्यु: 1192 ई० गज़नी में
  • पृथ्वीराज रासो हिंदी का सबसे बड़ा काव्य-ग्रंथ है। इसमें 10,000 से अधिक छंद हैं और तत्कालीन प्रचलित 6 भाषाओं का प्रयोग किया गया है।

सिद्ध-साहित्य के अन्तर्गत चौरासी सिद्धों की वे साहित्यिक रचनाएं आती हैं जो:

  1. प्राकृत में लिखी गई हैं
  2. पैशाची अपभ्रंश में लिखी गई हैं
  3. पूर्ववर्ती अपभ्रंश में लिखी गई हैं
  4. तत्कालीन लोक-भाषा हिन्दी में लिखी गई हैं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : तत्कालीन लोक-भाषा हिन्दी में लिखी गई हैं

आदिकाल Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सिद्ध-साहित्य के अन्तर्गत चौरासी सिद्धों की वे साहित्यिक रचनाएं आती हैं जो तात्कालिक लोक भाषा हिंदी में लिखी गई है। Key Points

  • सिद्ध साहित्य के अंतर्गत 84 सिद्धों के समय प्रचलित लोक भाषा हिंदी में जो साहित्य ग्रंथ लिखे गए हैं उनको शामिल किया गया है।
  • सिद्ध बौद्ध धर्म की वज्रयान शाखा से सम्बंधित हैं। सिद्धों ने बौद्ध-धर्म के वज्रयान तत्व का प्रचार करने के लिए जन भाषा में जो साहित्य लिखा वह हिन्दी के सिद्ध साहित्य के अन्तर्गत आता है।
  • राहुल सांकृत्यायन ने चौरासी सिद्धों के नामो का उल्लेख किया है।
  • सिद्ध साहित्य का आरम्भ सिद्ध सरहपा से होता है। सरहपा को प्रथम सिद्ध माना जाता है।
  • इन सिद्धों में सरहपा, शबरपा, लुइपा, डोम्भिपा, कण्हपा तथा कुक्कुरिपा हिन्दी के प्रमुख सिद्ध कवि हैं।

'सखि। पिया को जो मैं न देखूँ, 

तो कैसे काटूँ अंधेरी रितयॉं।'

उपर्युक्त काव्य पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

  1. विद्यापति
  2. नरपति नाल्ह
  3. अमीर खुसरो
  4. भट्ट केदार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अमीर खुसरो

आदिकाल Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • सही उत्तर विकल्प 3 है।
  • यह पंक्तियां अमीर खुसरो की हैं।
Key Points
  • अमीर खुसरो आदिकाल के कवि हैं।
  • खड़ी बोली के आदि कवि
  • गुरु - निजामुद्दीन औलिया
  • बृज भाषा, खड़ी बोली आदि में रचना
Important Points
  • वास्तविक नाम ए अबुल हसन
  • प्रमुख रचनाएं -
  1. खालिकबारी
  2. दो सुखने
  3. ग़ज़ल
  4. पहेलियां, मुकरियां आदि

Additional Information
  • महत्वपूर्ण पंक्ति - "मैं हिंदुस्तान की तूती हूं, अगर तुम वास्तव में मुझसे कुछ पूछना चाहते हो तो हिंदवी में पूछो जिसमें की मैं कुछ अद्भुत बातें बता सकूं।"

'खुमान रासो' के रचयिता कौन है?

  1. जगनिक
  2. चन्दबरदाई
  3. नरपति नाल्ह
  4. दलपति विजय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : दलपति विजय

आदिकाल Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर दलपति विजय है। 

Key Points

  • 'खुमान रासो' के रचयिता दलपति विजय हैं। 
  • यह पाँच हजार छंदों का विशाल काव्य ग्रंथ है।
  • खुमान रासो नवीं शताब्दी की रचना मानी जाती है। इसमें नवीं शती के चित्तौड़ नरेश खुमाण के युद्धों का चित्रण है।
  • 'खुमान रासो'  रचना में दोहा, सवैया, कवित्त आदि छंद प्रयुक्त हुए हैं तथा इसकी भाषा राजस्थानी हिंदी है।

अन्य विकल्प - 

कवि

परिचय

रचनायें

जगनिक

जगनिक महोबा के चन्देल राजा परमार्दिदेव के समकालीन जिझौतिया नायक परिवार में जन्मे कवि थे। महोबा के आल्हा-ऊदल को नायक मानकर आल्हखण्ड नामक ग्रंथ की रचना की जिसे लोक में 'आल्हा' नाम से प्रसिद्धि मिली।

आल्हखण्ड 

चन्दबरदाई

चन्दबरदाई हिन्दी के प्रथम महाकवि माने जाते हैं। वे षड्भाषा, व्याकरण, काव्य, साहित्य, छंद:शास्र, ज्योतिष, पुराण, नाटक आदि अनेक विद्याओं में पारंगत थे।

पृथ्वीराज रासो 

नरपति नाल्ह

नरपति नाल्ह पुरानी पश्चिमी राजस्थानी की सुप्रसिद्ध रचना "वीसलदेव रासो" के कवि हैं।

गउरिका नंदन त्रिभुवन सार, दूसरइ कडवइ गणपति गाइ, हंस वाहणि देवी करि धरइ वीण, हंस गमणि मृगलोयणी नारि, बारहमासा

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti - 3patti cards game teen patti gold download teen patti wala game teen patti cash