Question
Download Solution PDF'पो + अन' किस स्वर संधि का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFइसका सही उत्तर 'अयादि' है।
Key Points
अयादि संधि |
संधि करते जब ए के बाद अन्य स्वर आए तो ‘अय’, ऐ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो ‘आय’, ओ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो ‘अव’, और औ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो ‘आव’ हो जाता हैं। ऐसी संधि को अयादी संधि कहा जाता हैं। |
पो + अन = पवन (ओ+अ=अव)
|
अन्य विकल्प -
प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
गुण संधि |
गुण संधि में दो भिन्न स्वरों के मिलने से एक अन्य स्वर बनता हैं। जैसे अ और इ के मिलने से ए बनता हैं। |
महा + उत्सव = महोत्सव |
वृद्धि संधि |
जब संधि करते समय अ या आ के बाद ए या ऐ आए तो ‘ऐ’, अ या आ के बाद ओ या औ आए तो ‘औ’ हो जाता हैं। |
पुत्र + एषणा = पुत्रैषणा
|
यण संधि |
कुछ स्वरों को संधि करते समय आपस में मिलाने पर य और र में बदल जाते हैं। ऐसी संधि को यण संधि कहा जाता हैं. इस संधि में इ या ई के बाद कोई स्वर आए तो ‘य’ तथा उ या ऊ के बार कोई स्वर आए तो ‘व्’ में परिवर्तित हो जाता हैं। |
अति + अधिक = अत्यधिक |
Additional Information
संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग, |
||
संधि |
परिभाषा |
उदाहरण |
स्वर |
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश |
व्यंजन |
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास |
विसर्ग |
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। |
दुः + आत्मा =दुरात्मा निः + कपट =निष्कपट |
Last updated on Apr 10, 2023
Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) released the UPSSSC Lower PCS Admit Card for the Document Verification round of the 2019 recruitment cycle. The document verification was scheduled to be conducted on 11th May 2022 to 26th May 2022. The UPSSSC is expected to release the official notification for the UPSSSC Lower PCS 2023 too. Candidates who get successful selection will be benefited from a salary range between Rs. 9,300 to Rs. 34,800.