जीवनी MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for जीवनी - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക
Last updated on Apr 17, 2025
Latest जीवनी MCQ Objective Questions
Top जीवनी MCQ Objective Questions
जीवनी Question 1:
निम्न में जीवनी विधा की रचना कौनसी है?
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 1 Detailed Solution
- उपरोक्त विकल्पो में कलम का सिपाही, जीवनी विधा की रचना है। अत: विकल्प 2 "कलम का सिपाही" सही उत्तर होगा।
Key Points
- कलम का सिपाही जीवनी के लेखक :- अमृत राय है।
- कलम का सिपाही जीवनी, प्रेमचन्द के जीवन पर आधारित रचना है।
Additional Information
|
जीवनी Question 2:
"तुम्हारा 'पथेरा दाबी' पढ़ लिया I पुस्तक उत्तेजक है, अर्थात अंग्रेजी शासन के विरुद्ध पाठकों के मन को अप्रसन्न करती है I"
'आवारा मसीहा' में यह किसका कथन है?
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 2 Detailed Solution
"तुम्हारा 'पथेरा दाबी' पढ़ लियाIपुस्तक उत्तेजक है,अर्थात अंग्रेजी शासन के विरुद्ध पाठकों के मन को अप्रसन्न करती है| ''-'आवारा मसीहा' में यह कथन है- रवींद्रनाथ टैगोर |
Key Points
- 'आवारा मसीहा' जीवनी विष्णु प्रभाकर द्वारा रचित है।
- इसका प्रकाशन सन 1974ई. में हुआ।
Important Points
- यह जीवनी 3 भागों में विभक्त हैं-
- दिशाहारा(शरदचंद्र की बचपन की घटनाएं)
- दिशा की खोज(साहित्यिक जीवन व जीविका की खोज)
- दिशांत(सामाजिक कार्य व साहित्यिक विधाओं में उनकी रचनाशीलता को बताया गया है।)
- मुख्य पात्र-केदारनाथ(नाना),मोतीलाल(पिता),भुवनमोहिनी(माता),मणीन्द्र(छोटे नाना का बेटा,शरदचंद्र का सहपाठी),राजू(दोस्त) आदि।
Additional Information
- जीवनी-किसी व्यक्ति विशेष के जीवन वृत्तांत को जीवनी कहते है।
जीवनी Question 3:
' वटवृक्ष की छाया में ' जीवनी किसकी है ?
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 3 Detailed Solution
- वटवृक्ष की छाया में जीवनी अमृतलाल नागर की है ।
- यह जीवनी सन् 2006 में कुमुद नागर द्वारा लिखित है ।
- इस जीवनी में कुमुद नागर ने अपने पिता की 4 पीढ़ियों की कथा अंकित की है ।
- अन्य जीवनियाँ निम्नलिखित हैं
- प्रेमचंद - प्रेमचंद घर में ( 1944 ई. )
- राजेन्द्र यादव - राजेंद्र यादव ( 1999 ई. )
- नागार्जुन - बाबूजी ( 1991 ई. )
जीवनी Question 4:
मदन गोपाल द्वारा लिखी हुई जीवनी है:-
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 4 Detailed Solution
"मदन गोपाल" द्वारा लिखी जीवनी "कलम का मजदूर" है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (3) कलम का मजदूर सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points
- कलम का मजदूर का रचना वर्ष 1964 ईस्वी है।
- राजकमल से इसका पहला संस्करण 1965 में प्रकाशित हुआ था।
जीवनी Question 5:
'कलम का सिपाही' जीवनी के रचयिता कौन हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 5 Detailed Solution
'कलम का सिपाही' जीवनी के रचयिता अमृतराय हैं।
कलम का सिपाही-
- रचनाकार-अमृत राय
- विधा-जीवनी
- प्रकाशन वर्ष-1962 ई.
- मुख्य-
- इसके लिये अमृतराय को सन् 1963 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह हिन्दी का प्रथम मानक जीवनी ग्रन्थ है।
- इसमें प्रेमचंद के जीवन को सफलतापूर्वक चित्रित किया गया है।
Key Pointsअमृतराय-
- जन्म-1921-1996 ई.
- आधुनिक कहानीकार थे।
- अमृतराय प्रसिद्ध लेखक प्रेमचन्द के सुपुत्र है।
- ये प्रगतिशील साहित्यकारों में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
- अमृतराय को कलम का सिपाही नामक पुस्तक पर साहित्य अकादमी का पुरस्कार मिल चुका है।
- कृतियाँ-
- बीज-उपन्यास
- तिरंगा-कहानी-संग्रह
- कफन--कहानी-संग्रह
Mistake Points
- 'कलम का सिपाही' प्रेमचंद जी को कहते है, लेकिन 'कलम का सिपाही' अमृतराय की रचना है।
Important Pointsप्रेमचंद-
- जन्म-1880-1936 ई.
- कहानी संग्रह-
- सप्त सरोज(1917 ई.)
- नवनिधि(1917 ई.)
- प्रेम पूर्णिमा(1918 ई.)
- कफ़न(1936 ई.) आदि।
फणीश्वरनाथ रेणु-
- जन्म-1921-1977 ई.
- कहानी संग्रह-
- ठुमरी(1958 ई.)
- आदिम रात्रि की महक(1967 ई.)
- एक श्रावणी दोपहर की धूप(1984 ई.) आदि।
अज्ञेय-
- कहानियाँ-
- परंपरा(1940 ई.)
- कोठरी की बात(1945 ई.)
- अमर वल्लरी(1945 ई.)
- जयदोल(1951 ई.) आदि।
जीवनी Question 6:
जन्म के आधार पर कवियों का सही क्रम लिखिए :
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 6 Detailed Solution
जन्म के आधार पर कवियों का सही क्रम हैं- रहीम, बिहारीलाल, मतिराम, घनानन्द
Key Pointsजन्मकाल-
कवि | जन्म |
रहीम | 1556-1627 ई. |
बिहारीलाल | 1595-1663 ई. |
मतिराम | 1617 ई. |
घनानन्द | 1689-1739 ई. |
Important Pointsरहीम-
- भक्तिकाल के मुख्य कवि है।
- रचनाएँ-
- नगरशोभा
- बरवै नायिका भेद
- दोहावली
- शृंगार सोरठा
- रास पंचाध्यायी आदि।
बिहारीलाल-
- रीतिकाल की रीतिसिद्ध शाखा का कवि है।
- रचनाएँ-
- बिहारी सतसई।
मतिराम-
- रीतिकाल की रीतिबद्ध शाखा के कवि है।
- रचनाएँ-
- रसराज(1663 ई. के आसपास)
- ललित ललाम(1659-88 ई.)
- अलंकार पंचाशिका(1690 ई.)
- वृत्तकौमुदी(1701 ई.)
- फूलमंजरी आदि।
घनानन्द-
- रीतिकाल की रीतिमुक्त शाखा के कवि है।
- रचनाएँ-
- वियोगवेलि
- इश्कलता
- प्रीतिपावस
- कृपाकंद
- विरह लीला आदि।
जीवनी Question 7:
‘कलम का सिपाही’ जीवनी लिखने में जीवनीकार को निम्नलिखित में से किस स्रोत से मदद नही मिली?
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 7 Detailed Solution
‘कलम का सिपाही’ जीवनी लिखने में जीवनीकार को स्रोत से मदद नही मिली - प्रेमचंद की डायरी से
Key Pointsक़लम का सिपाही -
- रचनाकार - अमृत राय
- विधा - जीवनी
- प्रकाशन वर्ष - 1962 ई.
- विषय - इसमें प्रेमचंद के चरित्र में अच्छाइयों और बुराइयों को भी उभारा गया है।
- जिसके लिये उन्हें सन् 1963 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Additional Informationअमृत राय -
- (3 सितंबर 1921 - 14 अगस्त 1996)
- हिंदुस्तानी भाषा की हिंदी और उर्दू दोनों शैलियों में एक भारतीय लेखक, कवि और जीवनीकार थे।
- वे आधुनिक उर्दू साहित्य और हिंदी साहित्य के अग्रदूत मुंशी प्रेमचंद के पुत्र हैं ।
प्रमुख रचनाएं-
- काव्य कृतियाँ-
- साहित्य में संयुक्त मोर्चा
- सुबह का रंग
- लाल धरती
- नई समीक्षा
- नागफनी का देश
- अग्निशिखा
- कस्बे का एक दिन
- उपन्यास-
- बीज
- कहानी संग्रह-
- तिरंगा कफन
जीवनी Question 8:
राहुल सांकृत्यायन की जीवनी 'समय साम्यवादी' के लेखक हैं
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 8 Detailed Solution
राहुल सांकृत्यायन की जीवनी 'समय साम्यवादी' के लेखक हैं- विष्णुचंद्र शर्मा।
Key Points
- 'समय साम्यवादी' जीवनी विष्णुचंद्र शर्मा द्वारा रचित राहुल सांकृत्यायन के जीवन पर आधारित है।
- इसका प्रकाशन 1997 ई. में हुआ।
Additional Information
- अन्य जीवनियाँ निम्नलिखित हैं
- प्रेमचंद - प्रेमचंद घर में ( 1944 ई. )
- राजेन्द्र यादव - राजेंद्र यादव ( 1999 ई. )
- नागार्जुन - बाबूजी ( 1991 ई. )
जीवनी Question 9:
'प्रेमचंद घर में' जीवनी का रचनाकार कौन है?
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 9 Detailed Solution
- 'प्रेमचंद घर में' की लेखिका हैं शिवरानी देवी ।
- शिवरानी देवी ने प्रेमचंद घर में हैं जीवनी 1944 ई. में लिखी है ।
Additional Information
- अन्य जीवनी :-
- मदन गोपाल -- मदन गोपाल" द्वारा लिखी जीवनी "कलम का मजदूर" है।
- अमृत राय : अमृत राय ने 1962 ई. में 'कलम का सिपाही' जीवनी लिखी
जीवनी |
रचनाकार |
रचना वर्ष |
दयानंद दिग्विजय |
गोपाल शर्मा शास्त्री |
1881 |
भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र का जीवन चरित्र |
बाबू राधा कृष्ण दास |
1904 |
हरिश्चंद्र |
शिवनंदन |
1905 |
अकाल पुरुष गांधी |
जैनेंद्र |
1968 |
योद्धा सन्यासी विवेकानंद |
हंसराज रहबर |
1979 |
उत्तर योगी श्री अरविंद |
डॉ शिव प्रसाद सिंह |
1972 |
चैतन्य महाप्रभु |
अमृतलाल नागर |
1975 |
मेरे जीवन में |
घनश्याम दास बिरला |
1975 |
आचार्य रामचंद्र शुक्ल:- जीवन और कृतीत्व |
चंद्रशेखर शुक्ल |
1963 |
मानव पुत्र ईसा |
डॉक्टर रघुवंश |
1985 |
प्रेमचंद घर में |
शिवरानी देवी |
1944 |
कलम का सिपाही |
अमृतराय |
1962 |
जीवनी Question 10:
'कबीर की परिचई' के लेखक हैं
Answer (Detailed Solution Below)
जीवनी Question 10 Detailed Solution
सही उत्तर 'अनन्तदास' हैं।
Key Points
- कबीर की परिचई जीवनी विधा हैं।
- अनन्तदास ने कबीर की परिचई में कबीर के जीवन का वर्णन किया है।
- अनन्तदास रामानंद के गुरु परंपरा में आते है।
- गुरु परंपराः- रामानंद - अनन्तानंद - कृष्णदास - अग्रदास - विनोदी - अनन्तदास।
अनन्तदास की अन्य रचनाएँः-
- नामदेव की परचई
- पीपा की परचई
Additional Information
कवि | रचनाएँ |
रैदास(1388 1518) | रैदास की वाणी |
धर्मदास | अमर सुख निधान |
मुकुन्ददास (1878 - 1934) | पल्लीसेवा, ब्राह्माचारिणी, समाज ओ पथ। |