वाक्य के तत्व MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्य के तत्व - Download Free PDF
Last updated on Jun 26, 2025
Latest वाक्य के तत्व MCQ Objective Questions
वाक्य के तत्व Question 1:
निम्नलिखित में सरल/साधारण वाक्य है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 1 Detailed Solution
सही उत्तर दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है। है।
Key Points
- दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।- प्रस्तुत वाक्य में एक ही क्रिया प्रयुक्त हुई है।
- सरल वाक्य: ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का एक ही उद्देश्य हो, ऐसे वाक्य को सरल वाक्य कहा जाता है।
Additional Information
- सरल वाक्य- जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है। जैसे-
बिजली चमकती है।, पानी बरसा।
- मिश्र वाक्य- जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। दूसरे शब्दों में – जिन वाक्यों में एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य हो और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हों तथा जो आपस में कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, अगर/यदि, तो, यद्यपि, तथापि, आदि से मिश्रित (मिले-जुले) हों उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।
जैसे- मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।, सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।
- संयुक्त वाक्य- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।
दूसरे शब्दो में – जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।
जैसे – वह सुबह गया और शाम को लौट आया।, उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफलता नहीं मिली।
वाक्य के तत्व Question 2:
अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं :
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 '8’ है।
Key Points
- अर्थ के आधार पर वाक्य के '8' भेद हैं।
- शब्दों का व्यवस्थित रूप जिससे मनुष्य अपने विचारों का आदान प्रदान करता है, उसे वाक्य कहते हैं।
- एक सामान्य वाक्य में क्रमशः कर्ता, कर्म और क्रिया होते हैं।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Additional Information
- अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं :-
- विधानवाचक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण -भारत एक देश है।
- निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण - मैंने दूध नहीं पिया।
- प्रश्नवाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। उदाहरण - भारत क्या है?
- आज्ञावाचक वाक्य - वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण - बैठो।
- विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण - अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
- इच्छावाचक वाक्य - जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- भगवान तुम्हे दीर्घायु करे।
- संकेतवाचक वाक्य- जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- राम का मकान उधर है।
- संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- क्या वह यहाँ आ गया ?
वाक्य के तत्व Question 3:
सुरेंद्र ने सुंदर गीत लिखे हैं वाच्य का प्रकार है।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 3 Detailed Solution
सुरेंद्र ने सुंदर गीत लिखे हैं - "कर्तृ वाच्य" का प्रकार है।
Important Points
- वाक्य में कर्ता के साथ ने हो तथा क्रिया का लिंग, वचन कर्म के अनुसार हो तो कर्तृ वाच्य होता है।
- अगर कर्ता के साथ कोई कारक चिन्ह का प्रयोग न हुआ हो और क्रिया का लिंग, वचन कर्ता के अनुसार हो तो कर्तृ वाच्य होता है।
Key Points
कर्मवाच्य -
- क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं या जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। मीरा ने दूध पीया। मीरा ने पत्र लिखा।
जैसे -
- नौकर द्वारा चाय लाई जाएगी।
- मेरे द्वारा रामायण पढ़ी जा रही है।
Additional Information
- वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है।
वाच्य के भेद - कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य, भाववाच्य।
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मवाच्य | जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
|
भाववाच्य | जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | |
|
वाक्य के तत्व Question 4:
निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य संयुक्त वाक्य का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 4 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों के अनुसार लड़का बीमार था इसलिए वह अस्पताल गया l विकल्प संयुक वाक्य का उदाहरण है l अतः स्पष्ट है कि विकल्प 4- लड़का बीमार था इसलिए वह अस्पताल गया | सटीक विकल्प है l अन्य विकल्प असंगत है l
Key Points
वाक्य के भेद |
परिभाषा |
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। जैसे – मैं बहुत बीमार था इसलिए ऑफिस नहीं गया; तुम बहुत अच्छे हो इसलिए लोग तुमसे बात करते हैं। |
Additional Information
अन्य विकल्प :
वाक्य |
वाक्य के भेद |
मिश्र वाक्य |
उसने अपनी बीमारी की बात अपनी शादी के बाद बताई | |
सरल वाक्य |
बच्चे ने सडा हुआ अमरुद खाया | |
सरल वाक्य |
मेरे साथ आगरा घूमने चलो | |
Important Points
वाक्य के भेद |
परिभाषा |
सरल |
ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। जैसे - राकेश पढ़ता है, कमला और विमला मंदिर जाती है। |
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। जैसे – मैं बहुत बीमार था इसलिए ऑफिस नहीं गया; तुम बहुत अच्छे हो इसलिए लोग तुमसे बात करते हैं। |
मिश्र वाक्य |
जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे – विशाल ने जो कार खरीदी है, वह मेरी थी, वक्त होते ही मैं घर के लिए रवाना हो गया। |
वाक्य के तत्व Question 5:
वह हार गया परन्तु यह आश्चर्य है – यह वाक्य है I
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 5 Detailed Solution
वह हार गया परन्तु यह आश्चर्य है – यह संयुक्त वाक्य है I अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 4 संयुक्त वाक्य सही उत्तर है।
Key Points
- जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।
दूसरे शब्दो में -
जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि) से जुड़े हों, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते है।
सरल |
ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। जैसे- राकेश पढ़ता है। |
मिश्र |
जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया । |
प्रश्नवाचक |
प्रश्नवाचक वाक्य, वाक्य का एक प्रकार है। जिस वाक्य में प्रश्न पूछ ने का भाव हो उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण: तुम कैसे हो? मैं यहाँ क्या कर रहा हूँ? |
Top वाक्य के तत्व MCQ Objective Questions
'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कौन सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'कर्मवाच्य' है।
Key Points
- 'मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।' वाक्य में कर्म वाच्य है।
- वाच्य का वह रूप जिसमें लिंग एवं वचन कर्ता के ना अनुसार ना होकर कर्म के अनुसार हो उन्हें ‘कर्मवाच्य’ कहते हैं।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है। |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। |
लड़किया बाजार जा रही है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है। |
भाववाच्य |
जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | |
हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता। |
“बीना जल्दी चली आ।” में विधेय विस्तारण है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFइस वाक्य में जल्दी शब्द विधेय विस्तारण है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- “बीना जल्दी चली आ।”
- इस वाक्य में जल्दी शब्द विधेय विस्ताारण है।
- इस वाक्य में चली क्रिया शब्द के लिए जल्दी विधेय शब्द का प्रयोग हुआ है।
- विधेय- वाक्य में क्रिया के संबंध में जो कुछ भी कहा जाता है उसे विधेय कहते हैं।
- विधेय के अंतर्गत वाक्य में निहित क्रिया, क्रिया का विस्तारक, कर्म, कर्म का विस्तारक साथ ही पूरक तथा पूरक का विस्तारक को शामिल किया जाता है।
Additional Information
- उद्देश्य- जिसके बारे में कुछ बताया जाए, उद्देश्य कहलाता है।
'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर कर्तृवाच्य है।
Key Points
- 'वह लड़ाई में मारा गया।' वाक्य में प्रयुक्त कर्तृवाच्य है।
- वाक्य में कर्ता की प्रधानता है।
वाच्य- क्रिया के जिस रूप से यह जाना जाए कि वाक्य में क्रिया का मुख्य सम्बन्ध कर्ता, कर्म या भाव से है, वह वाच्य कहलाता है। |
||
वाच्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। |
लड़किया बाजार जा रही है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है। |
भाववाच्य |
जिस वाक्य में अकर्मक क्रिया का भाव मुख्य हो, उसे भाववाच्य कहते हैं | |
हमसे वहाँ नहीं ठहरा जाता। |
जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। वाक्य है
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर मिश्र वाक्य है।
Key Points
- जहाँ गंगा, यमुना बहती है, वह देश उपजाऊ है। मिश्र वाक्य है।
- जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा एक या एक से अधिक आश्रित उपवाक्य हों उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।
- मिश्र वाक्य के सभी उपवाक्य योजक शब्दों से प्रारंभ हों तो वाक्य का अंतिम उपवाक्य प्रधान उपवाक्य तथा शेष सभी उपवाक्य आश्रित उपवाक्य होंगे।
- उदाहरण- मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत जीतेगा।
- सफल वही होता है जो परिश्रम करता है।
Additional Information
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
सरल |
जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं। |
राकेश पढ़ता है। |
संयुक्त |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। |
वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया। |
मिश्र |
जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। |
वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं। |
"उससे बैठा नहीं जाता है" में कौन सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गये विकल्पों में 'उससे बैठा नहीं जाता है' यह 'भाववाच्य' का उदाहरण है। इसमें कर्ता या कर्म की प्रधानता न होकर भाव की प्रधानता है।
- भाववाच्य की परिभाषा - क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
- उदाहरण -
- मुझसे उठा नहीं जाता।
- मुझसे सोया नही जाता।
- उक्त वाक्यों में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।
Additional Information
- क्रिया के उस रूपान्तरण को वाच्य कहा जाता है जिसके द्वारा यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म अथवा भाव में से किसकी प्रधानता है अर्थात् किस के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन तथा लिंग निर्धारित हुए हैं।
- वाच्य के प्रकार-वाच्य के प्रकार अथवा भेद तीन होते हैं-
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य
वाक्य के कितने अंग माने गए हैं ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'दो' है।
- वाक्य के 'दो' अंग माने गए हैं।
- एक वाक्य में दो मुख्य भाग होते हैं- उद्देश्य और विधेय।
- उद्देश्य:- जिसके विषय में कुछ कहा जाता है, उसे उद्देश्य कहते है।
- विधेय:- उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाता है,उसे विधेय कहते है।
Key Points
वाक्य - शब्दों का वह व्यवस्थित रूप जिसमें विचारों का आदान - प्रदान होता है। एक सामान्य वाक्य में कर्ता, कर्म, क्रिया होते हैं। जैसे - रोहन कलकत्ता में रहता है। उद्देश्य - रोहन विधेय - कलकत्ता में रहता है। |
निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य पहचानिए :
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'मोहन ने चश्मा लगाया और पुस्तक पढ़ी।' यह वाक्य संयुक्त वाक्य है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- मोहन ने चश्मा लगाया और पुस्तक पढ़ी। यह संयुक्त वाक्य है।
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
संयुक्त वाक्य | जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द− और, क्योंकि, परंतु, इसलिए आदि। | मोहन ने चश्मा लगाया और पुस्तक पढ़ी। |
Important Points अन्य विकल्प-
वाक्य | प्रकार |
मोहन धीरे-धीरे पुस्तक पढ़ता है। | सरल वाक्य |
मोहन को चश्मा लगवा दो, ताकि वह शीघ्र पढ़ सके। | मिश्र वाक्य |
मोहन चश्मा लगाकर पुस्तक पढ़ता है। | सरल वाक्य |
Additional Informationरचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं-
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
सरल वाक्य | ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है। या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। | स्कूल बंद होने पर लड़के घर जाने लगे। |
संयुक्त वाक्य | जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र या मुख्य उपवाक्य समानाधिकरण योजक से जुड़े हों, वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। योजक शब्द − और, परंतु, इसलिए आदि। | राम आया और मोहन गया। |
जटिल या मिश्र वाक्य | जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और शेष उपवाक्य उस पर आश्रित हों, उसे जटिल या मिश्र वाक्य कहा जाता है। |
अमित ने वह घर खरीदा जो उसके चाचा का था। |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है।
हाथी ने केला खाया। (कर्मवाक्य)
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFदिये गए विकल्पों में से विकल्प 3 'हाथी द्वारा केला खाया गया' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
Key Points
- 'हाथी ने केला खाया' कर्तृवाच्य है, जिसका कर्मवाच्य होगा - 'हाथी द्वारा केला खाया गया'।
-
कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाने के लिए –
(i) यदि कर्ता के बाद ‘ने’ परसर्ग लगा है तो उसे हटाकर द्वारा, से, के द्वारा लगाया जाता है।
(ii) क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग पुरुष और वचन के अनुसार करके ‘जा’ धातु को उचित रूप जोड़ देते हैं
Additional Information
वाच्य-
|
||
वाच्य प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्तृवाच्य |
जिस वाक्य में कर्ता की प्रमुखता होती है अर्थात क्रिया का प्रयोग कर्ता के लिंग, वचन, कारक के अनुसार होता है और इसका सीधा संबंध कर्ता से होता है तब कर्तृवाच्य होता है। |
मोहन फल खाता है। |
कर्मवाच्य |
जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है तथा क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार होता है और कर्ता की स्थिति में स्वयं कर्म होता है, वहाँ कर्मवाच्य होता है। |
मोहन के द्वारा फल खाया जाता है। |
भाववाच्य |
इस वाच्य में कर्ता अथवा कर्म की नहीं बल्कि भाव अर्थात् क्रिया के अर्थ की प्रधानता होती है। |
मोहन से फल नहीं खाया जाता। |
निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDF'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।' एक मिश्र वाक्य है।
- 'यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।' यह सरल वाक्य है।
- 'वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।' यह सरल वाक्य है।
- 'उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।' यह संयुक्त वाक्य है।
- इस प्रकार सही विकल्प है 'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।'
Key Points
स्पष्टीकरण -
विकल्प |
वाक्य |
स्पष्टीकरण |
मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है। |
मिश्रित |
इसमें प्रधान वाक्य और आश्रित वाक्य है। |
यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है। |
सरल |
इसमें एक मुख्य क्रिया है। |
वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है। |
सरल |
इसमें एक मुख्य क्रिया है। |
उसमें न पत्ते थे, न फूल थे। |
संयुक्त |
इसमें दो उपवाक्य हैं। |
Additional Information
वाक्य -
रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद - |
1. सरल - जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं। |
2. जटिल - ऐसे वाक्य जिनमें एक से अधिक उपवाक्य हों। जटिल वाक्य के दो भेद हैं - संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य, संयुक्त वाक्य - जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। मिश्र वाक्य के तीन प्रकार हैं - संज्ञा, विशेषण और क्रिया - विशेषण उपवाक्य। |
'मेरा भाई प्रशान्त धार्मिक पुस्तकें पढ़ता है।' वाक्य में उद्देश्य है:
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्य के तत्व Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFप्रस्तुत वाक्य ‘मेरा भाई प्रशांत धार्मिक पुस्तकें पढ़ता हैं।’ में 'प्रशांत' - उद्देश्य का विस्तार है और 'धार्मिक पुस्तकें ' - विधेय का विस्तार है।
प्रशांत के बारे में कहा जा रहा है, इसलिए वह उद्देश्य है, धार्मिक पुस्तके उद्देश्य के विषय में कुछ कहा जा रहा है, अतः ये विधेय का विस्तार है।
Key Points
विशेष
वाक्य के प्रमुख दो खंड हैं- उद्देश्य तथा विधेय।
उद्देश्य - जिसके विषय में कुछ कहा जाता है उसे सूचित करने वाले शब्द को उद्देश्य कहते हैं। जैसे-
1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा।
2. कुत्ता भौंक रहा है।
3. तोता डाल पर बैठा है।
इनमें अर्जुन ने, कुत्ता, तोता उद्देश्य हैं; इनके विषय में कुछ कहा गया है। अथवा यों कह सकते हैं कि वाक्य में जो कर्ता हो उसे उद्देश्य कह सकते हैं क्योंकि किसी क्रिया को करने के कारण वही मुख्य होता है।
विधेय - उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, अथवा उद्देश्य (कर्ता) जो कुछ कार्य करता है वह सब विधेय कहलाता है। जैसे-
1. अर्जुन ने जयद्रथ को मारा।
2. कुत्ता भौंक रहा है।
3. तोता डाल पर बैठा है।
इनमें ‘जयद्रथ को मारा’, ‘भौंक रहा है’, ‘डाल पर बैठा है’ विधेय हैं क्योंकि अर्जुन ने, कुत्ता, तोता,-इन उद्देश्यों (कर्ताओं) के कार्यों के विषय में क्रमशः मारा, भौंक रहा है, बैठा है, ये विधान किए गए हैं, अतः इन्हें विधेय कहते हैं।
उद्देश्य का विस्तार- कई बार वाक्य में उसका परिचय देने वाले अन्य शब्द भी साथ आए होते हैं। ये अन्य शब्द उद्देश्य का विस्तार कहलाते हैं। जैसे-
1. सुंदर पक्षी डाल पर बैठा है।
2. काला साँप पेड़ के नीचे बैठा है।
इनमें सुंदर और काला शब्द उद्देश्य का विस्तार हैं।