वाक्यों का रूपांतरण MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यों का रूपांतरण - Download Free PDF
Last updated on Jun 27, 2025
Latest वाक्यों का रूपांतरण MCQ Objective Questions
वाक्यों का रूपांतरण Question 1:
इस सरल वाक्य के मिश्र वाक्य का रूप निम्नलिखित में से कौन सा है?
'उसने अपने को निर्दोष घोषित किया।'
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 1 Detailed Solution
सही उत्तर 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ' है।
Key Points
- 'उसने कहा कि मैं निर्दोष हूँ।' एक मिश्र वाक्य है क्योंकि इसमें एक प्रधान और एक आश्रित उपवाक्य है।
- जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।
अन्य विकल्प -
वाक्य प्रकार |
वाक्य |
संयुक्त |
उसने कहा और वह निर्दोष घोषित हुआ। |
Additional Information
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
सरल |
ऐसे वाक्य जिनमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं। इसमें कर्ता एक से अधिक हो सकते हैं लेकिन मुख्य क्रिया एक ही होगी। |
राकेश पढ़ता है। कमला और विमला मंदिर जाती हैं। |
संयुक्त |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। |
वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया। |
मिश्र |
जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। |
वह औरत जो पार्क में बैठी हैं मेरी मौसी हैं। |
वाक्यों का रूपांतरण Question 2:
सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।- वाक्य को संदेहवाचक वाक्य में रूपांतरित करें
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 2 Detailed Solution
इसका सही उत्तर विकल्प 2 'शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।' है।अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- शायद सवेरे पक्षी चहचहाते हैं।- संदेहवाचक वाक्य
अन्य विकल्प:
- सवेरे पक्षी नहीं चहचहाते हैं।– निषेध
- क्या सवेरे पक्षी चहचहाते हैं?- प्रश्न
- काश! सवेरे पक्षी चहचहाते।- इच्छा
Key Points
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
विधानवाचक |
ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं। |
ममता ने खाना खा लिया। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। |
निषेधवाचक |
जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
मैं नहीं जाऊंगा। मेरा कोई सामान मत लाना। |
प्रश्नवाचक |
जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कल कहाँ थे तुम? अभी आए हो क्या? |
आज्ञावाचक |
जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कृपया ध्यान दें। उधर रख दो। |
इच्छावाचक |
जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं। |
नया साल मुबारक हो। तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे। |
संकेतवाचक |
जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं। |
मकान के उस तरफ रमेश है। |
संदेहवाचक |
जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी। क्या यही विकल्प सही है? |
विस्मयादिवाचक |
जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं। |
वाह! ये अद्भुत है। |
वाक्यों का रूपांतरण Question 3:
तुम घर जाओ - वाक्य का निषेधवाचक वाक्य होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 3 Detailed Solution
तुम घर जाओ - वाक्य का निषेधवाचक तुम घर मत जाओ होगा।
Key Points
- ‘निषेधवाचक वाक्य’ होगा, ‘तुम घर मत जाओ।’
- एक ऐसा सन्देश जो किसी काम को न करने का आदेश दे रहा हो (वाक्य में नकारात्मक हो) वह निषेधवाचक वाक्य कहलाता है।
- इन वाक्यों में प्रायः न, नहीं या मत जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
Additional Information
अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद |
|
|
|
|
|
|
|
|
वाक्यों का रूपांतरण Question 4:
“मुझसे अब नहीं चला जाएगा I''- इस वाक्य में कौन-सा वाच्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर 'भाववाच्य' है।
- “मुझसे अब नहीं चला जाएगा I'' यह वाक्य 'भाववाच्य का उदाहरण है।
- प्रस्तुत वाक्य में न चलने के भाव को बताया जा रहा है।
- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
अन्य विकल्प:
- क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है। उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
- क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।
Additional Information
- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
वाक्यों का रूपांतरण Question 5:
दिए गए वाक्य का संयुक्त वाक्य ज्ञात कीजिए।
जैसे ही घंटी बजी, मेरी आँखे खुल गई।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 5 Detailed Solution
सही उत्तर है - "घंटी बजी और मेरी आँखें खुल गई।"Key Points
- "जैसे ही घंटी बजी, मेरी आँखे खुल गई।" - इस वाक्य के लिए संयुक्त वाक्य इस प्रकार बनेगा - "घंटी बजी और मेरी आँखें खुल गई।"
- ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं।
- सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा सयुंक्त होते हैं।
- ये उपवाक्य एक दूसरे पर आश्रित नहीं होते एवं सयोजक अव्यय उन वाक्यों को मिलाते हैं।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
- जब घंटी बजी, तब मेरी आँखें खुली। - यह वाक्य मिश्रित वाक्य का उदाहरण है l
- घंटी के बजते ही मैनें आँखें खोल ली।, घंटी बजने के बाद मेरी आँखें खुल गई। - यह दोनों वाक्य सरल वाक्य के उदाहरण है l
Additional Information
- सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।
- उदाहरण :-
- रश्मि बहुत बीमार है अतः वह स्कूल नहीं आई l
- सुरेश ने बहुत परिश्रम किया परंतु वह सफल नहीं हो पाया l
- ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का एक ही उद्देश्य हो, ऐसे वाक्य को सरल वाक्य कहा जाता है।
- उदाहरण:-
- पूजा खाना खाती है l
- मैंने नई गाड़ी ली है l
- ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ साथ कोई भी दूसरा उपवाक्य शामिल हो, उन वाक्य को मिश्र वाक्य कहा जाता है l
- उदाहरण :-
- जब भी मैं विकास के घर गया, मेरा आदर सत्कार हुआ।
- तेजस ने जो मोबाइल खरीदा है, वह नया है।
Top वाक्यों का रूपांतरण MCQ Objective Questions
दिए गए वाक्य का वाच्य ज्ञात कीजिए।
"शिकारियों ने चार हिरण मार गिराये।"
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "कर्तृवाच्य " सही है।
- "शिकारियों ने चार हिरण मार गिराये।" वाक्य में शिकारी कर्ता शब्द है तथा प्रधान है।
- अतः उपर्युक्त वाक्य में कर्तृवाच्य वाक्य है।
- कर्तृवाच्य
- क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं।
- कर्तृवाच्य में कर्ता विभक्ति रहित होता ही है और यदि विभक्ति हो तो वहां केवल ' ने ' विभक्ति का ही प्रयोग होता है।
- कर्मवाच्य
- क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है।उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
- उदाहरण
- कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।
- पतंग उड रही है।
- गाडी चल रही है
- भाववाच्य
- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
- उदाहरण
- मोहन से टहला भी नहीं जाता।
- मुझसे उठा नहीं जाता।
- मुझसे सोया नही जाता।
'यहाँ बैठा नहीं जाता' में कौन सा वाच्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गये विकल्पों में 'यहाँ बैठा नहीं जाता है' यह 'भाववाच्य' का उदाहरण है। इसमें कर्ता या कर्म की प्रधानता न होकर भाव की प्रधानता है।
- भाववाच्य की परिभाषा - क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
- उदाहरण -
- मुझसे उठा नहीं जाता।
- मुझसे सोया नही जाता।
- उक्त वाक्यों में कर्ता या कर्म प्रधान न होकर भाव मुख्य हैं, अतः इनकी क्रियाएँ भाववाच्य का उदाहरण हैं।
Additional Information
- क्रिया के उस रूपान्तरण को वाच्य कहा जाता है जिसके द्वारा यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म अथवा भाव में से किसकी प्रधानता है अर्थात् किस के अनुसार क्रिया के पुरुष, वचन तथा लिंग निर्धारित हुए हैं।
- वाच्य के प्रकार-वाच्य के प्रकार अथवा भेद तीन होते हैं-
- कर्तृवाच्य
- कर्मवाच्य
- भाववाच्य
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है। राधा स्कूटी चला रही है। (भाववाच्य)
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'राधा से स्कूटी चलाई जाती है' है।
- दिए गए विकल्पों में से भाववाच्य का सही उदाहरण है - राधा से स्कूटी चलाई जाती है।
- क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
कर्तृवाच्य |
इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है। |
रमेश केला खाता है। लड़का पुस्तक पढ़ता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
रोगी को दवा दी गई। उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |
वाक्य प्रकार का चयन कीजिए:
राधेश्याम इतना दुर्बल हो गया कि उससे चला भी नहीं जाता।
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF- क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
- क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।
कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना
- कर्तृवाच्य की क्रिया को सामान्य भूतकाल में बदलना चाहिए।
कर्तृवाच्य से भाववाच्य बनाना
- क्रिया अन्य पुरुष और एकवचन में रखनी चाहिए।
Additional Information
कर्मवाच्य | क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं |
कर्तृवाच्य | सरल शब्दों में, क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो और सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाए हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। |
भाववाच्य | क्रिया के उस रूपान्तर को भाववाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। |
- भाववाच्य में अकर्मक क्रिया का प्रयोग होता है।
- भाववाच्य में प्रयुक्त क्रिया सदा पुल्लिंग अकर्मक और एकवचन होती है
- भाववाच्य को केवल कर्तृवाच्य में बदला जा सकता है।
- कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना-कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाने के लिए –
- यदि कर्ता के बाद ‘ने’ परसर्ग लगा है तो उसे हटाकर द्वारा, से, के द्वारा लगाया जाता है।
- क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग पुरुष और वचन के अनुसार करके ‘जा’ धातु को उचित रूप जोड़ देते हैं;
'वे मेरे घर आएँगे, क्योंकि उन्हें अजमेर शहर घूमना है।' रचना की दृष्टि से यह वाक्य किस प्रकार का है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF'वे मेरे घर आएँगे, क्योंकि उन्हें अजमेर शहर घूमना है।'’ एक मिश्र वाक्य है।
संयुक्त वाक्य ऐसे वाक्यों को कहा जाता है जिसमें 2 या उससे अधिक उपवाक्य होते हैं लेकिन वे सभी वाक्य प्रधान होते हैं। जबकि मिश्र वाक्य ऐसे वाक्यों को कहा जाता है जिसमें 1 या उससे ज्यादा वाक्य होते हैं और उसमें एक प्रधान उपवाक्य होता है जिस पर सभी बचे उपवाक्य आश्रित होते हैं।
REET 2021 Level - 1 उत्तर कुंजी के अनुसार भी सही उत्तर मिश्र वाक्य है|
Key Points
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
सरल वाक्य |
जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य तथा एक ही विधेय हो, उन्हें सरल वाक्य कहते हैं। |
पक्षी शाम होते ही घोंसले की ओर लौट आते हैं। |
संयुक्त वाक्य |
दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त वाक्य को विभाजित करने पर पुनः सरल वाक्य प्राप्त होते हैं। |
बादल घिरे किंतु बरसात न हुई। |
मिश्र वाक्य |
इस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य और दूसरा आश्रित उपवाक्य होता है। यह आपस में व्यधिकरण समुच्चबोधकों (क्योंकि, सलिए यदि, तो, यद्यपि, तथापि, ताकि, जिससे, मानो) शब्दों से जुड़ा होता है। |
जब तुम पढ़ लोगे तब सो जाना। |
विधानवाचक वाक्य | ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधानवाचक वाक्य भी कहते हैं। | ममता ने खाना खा लिया। |
'शगुन मेरी सहेली है, अर्थ के आधार पर इस वाक्य का प्रकार है
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFइसका सही उत्तर विकल्प 2 'शगुन मेरी सहेली है', अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- 'शगुन मेरी सहेली है, '- वाक्य विधानवाचक वाक्य है।
Additional Information
अन्य विकल्प:
वाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
विधानवाचक |
ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं। |
ममता ने खाना खा लिया। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। |
निषेधवाचक |
जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
मैं नहीं जाऊंगा। मेरा कोई सामान मत लाना। |
प्रश्नवाचक |
जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कल कहाँ थे तुम? अभी आए हो क्या? |
आज्ञावाचक |
जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं। |
कृपया ध्यान दें। उधर रख दो। |
इच्छावाचक |
जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं। |
नया साल मुबारक हो। तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे। |
संकेतवाचक |
जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं। |
मकान के उस तरफ रमेश है। |
संदेहवाचक |
जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। |
अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी। क्या यही विकल्प सही है? |
विस्मयादिवाचक |
जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं। |
वाह! ये अद्भुत है। |
वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।
'बुराई सदैव अच्छाई से पराजित होती आई है।'
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFकर्मवाच्य | क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, जिसमें केवल सकर्मक क्रिया के वाक्य होते है। उसे कर्मवाच्य कहते हैं। |
भाववाच्य | जिस वाक्य में क्रिया अथवा भाव की प्रधानता का बोध हो। |
कर्तृवाच्य | क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो,जिसमे सकर्मक और अकर्मक दौनों क्रियायें होती है । उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। |
- लड़किया बाजार जा रही है।
- इन वाक्यों में जा रही है क्रियाएं कर्ता के अनुसार आई है।
कर्मवाच्य
- लड़कियों द्वारा बाजार जाया जा रहा है।
- मेरे द्वारा कविता पढ़ी जा रही है।
- इन वाक्यों में पढ़ी जा रहीं है, जाया जा रहा है,क्रियाएं कर्म के लिंग, वचन, पुरूष के अनुसार आई है।
भाववाच्य
- मुझसे भीड़ में नहीं पढ़ा जाता जाता।
- इन वाक्यों में पढ़ा जाता क्रियाएं भाववाच्य की है।
"चौकीदार ने चोर को पकड़ा।" - इस वाक्य का कर्म वाच्य रूप क्या है ?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF"चौकीदार ने चोर को पकड़ा।" - इस वाक्य का कर्म वाच्य रूप है- चौकीदार से चोर पकड़ा गया।
- कर्तृवाच्य- चौकीदार ने चोर को पकड़ा, कर्मवाच्य- चौकीदार से चोर पकड़ा गया।
Key Pointsकर्म वाच्य:-
- क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का सीधा सम्बन्ध वाक्य में प्रयुक्त कर्म से है अर्थात
- वाक्य में प्रयुक्त क्रिया के लिंग और वचन में परिवर्तन वाक्य के कर्म के अनुसार हो तो उसे कर्म वाच्य कहते हैं।
- उदाहरण-
- कवियों द्वारा कविताएँ लिखी गई।
Additional Informationकर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में बदलना:-
कर्तृवाच्य:-
कर्मवाच्य:-
|
"बच्चे के द्वारा कविता गाई गई।" में कौन सा वाच्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDF- कर्मवाच्य, यहाँ सही विकल्प है।
- “बच्चे के द्वारा कविता गाई गई ” वाक्य में बच्चे द्वारा कविता गाने का कर्म किया गया है।
- अत: सही विकल्प कर्मवाच्य ही होगा।
वाच्य | परिभाषा | उदाहरण |
कर्तृवाच्य | क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। | रमेश केला खाता है। |
कर्मवाच्य | क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। | कवि द्वारा कविता लिखी गई। |
भाववाच्य | क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है | मुझसे उठा नहीं जाता। |
निम्न विकल्पों में से निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन का विकल्प चुनिए।
मानसी दिल्ली जा रही है (कर्मवाच्य)
Answer (Detailed Solution Below)
वाक्यों का रूपांतरण Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से सही उत्तर 'मानसी द्वारा दिल्ली जाया जा रहा है’ है।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में से 'मानसी द्वारा दिल्ली जाया जा रहा है' यह वाक्य कर्मवाच्य का उपयुक्त उदाहरण है।
- जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता होती है तथा क्रिया का प्रयोग कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार होता है और कर्ता की स्थिति में स्वयं कर्म होता है, वहाँ कर्मवाच्य होता है।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Additional Information
वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं- |
||
कर्तृवाच्य |
इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है। |
रमेश केला खाता है। लड़का पुस्तक पढ़ता है। |
कर्मवाच्य |
क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिससे वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। |
रोगी को दवा दी गई। उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई। |
भाववाच्य |
क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। |
राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। |