Question
Download Solution PDFनिम्न में से विस्मयादिबोधक शोकबोधक अव्ययों का चयन कीजिए-
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFविस्मयादिबोधक शोकबोधक अव्यय है - हाय! हा! ऊँह ! उफ! त्राहि-त्राहि
Key Points
- वाक्यों में प्रयुक्त ऐसे शब्द जिनसे दुःख, दया, करुणा या शोक का भाव उत्पन्न होता है, वे शब्द शोकबोधक शब्द कहलाते हैं।
- जैसे – हाय! हा! ऊँह ! उफ! त्राहि-त्राहि इत्यादि।
- हाय! अब मेरा काम कैसे होगा?
Important Pointsविस्मयादिबोधक नौ प्रकार के होते हैं -
विस्मयादिबोधक | उदाहरण |
हर्षबोधक | अहा! वाह! वाह-वाह इत्यादि। |
शोकबोधक | हाय! हा! ऊँह! उफ! त्राहि-त्राहि आदि । |
प्रशंसाबोधक | शाबाश! खूब! आदि। |
घृणा या तिरस्कार बोधक | राम-राम! थू-थू! छिः!-छिः! धत! धिक् आदि। |
आश्चर्यबोधक | अरे! हैं! ऐ! ओह! आदि । |
क्रोधबोधक | अबे! पाजी! अजी! आदि। |
व्यथाबोधक | हाय रे! बाप रे! अरे दादा! ऊँह आदि। |
विनयबोधक | जी! जी हाँ! हजूर! साहब आदि। |
स्वीकार बोधक | ठीक! हाँ-हाँ! अच्छा! बहुत अच्छा आदि। |
Additional Information विस्मयादिबोधक अव्यय-
- जिन अव्यय शब्दों से हर्ष, शोक, विस्मय, ग्लानी, लज्जा, घर्णा, दुःख, आश्चर्य आदि के भाव का पता चलता है, उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं।
- जहाँ पर अरे!, हाय!, शबाश!, ओह!, वाह!, हाँ!, वाह!, हैं!, ऐ!, क्या!, ओहो, अहा!, उफ, हा-हा!आदि आते हैं।
- उदाहरण - शाबाश! तुमने बहुत अच्छा किया।
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.