बिगड़ी बात बने नहीं, लाख करे किन कोय।। रहिमन फाटे दूध को मथे न माखन होय। उक्त पंक्तियों में अलंकार का प्रकार बताएँ ?

This question was previously asked in
Bihar STET TGT (Hindi) Official Paper-I (Held On: 10 Sept, 2023 Shift 1)
View all Bihar STET Papers >
  1. अतिश्योक्ति
  2. विरोधाभास
  3. दष्टांत
  4. अन्योक्ति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दष्टांत
Free
Bihar STET Paper 1 Mathematics Full Test 1
14.2 K Users
150 Questions 150 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

बिगड़ी बात बने नहीं, लाख करे किन कोय।। रहिमन फाटे दूध को मथे न माखन होय। उक्त पंक्तियों में अलंकार का प्रकार है- दष्टांत

Key Pointsदष्टांत अलंकार-

  • जहाँ पहले कोई बात कहकर, उससे मिलती-जुलती बात द्वारा दृष्टान्त दिया जाय; लेकिन समानता किसी शब्द द्वारा प्रकट न हो, वहाँ दृष्टान्त अलंकार होता है।
  • उदाहरण-
    • सठ सुधरहिं सत संगति पाई।
      पारस परस कुधात सुहाई ॥
  • स्पष्टीकरण- 
    • यहाँ सत्संगति से सठ का सुधरना वैसा ही है, जैसे पारसमणि के स्पर्श से कुधातु का चमकना। यहाँ प्रथम वाक्य की सत्यता प्रतिपादित करने के लिए दृष्टान्त रूप से दूसरा वाक्य आया है।

Important Pointsअन्योक्ति अलंकार-  

  • यहाँ पर अप्रस्तुत के वर्णन द्वारा प्रस्तुत का बोध कराया गया है अतः यहाँ अन्योक्ति अलंकार है।
  • उदाहरण - 
    • नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास एहि काल।
      अली कली ही सो बिंध्यौ, आगे कौन हवाल।।

विरोधाभास अलंकार-

  • विरोधाभास अलंकार के अंतर्गत एक ही वाक्य में आपस में कटाक्ष करते हुए दो या दो से अधिक भावों का प्रयोग किया जाता है।
  • उदाहरण-
    • मोहब्बत एक मीठा ज़हर है।

अतिश्योक्ति अलंकार-

  • जब किसी वस्तु का बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाये तो वहां पर अतिश्योक्ति अलंकार होता है।
  • उदाहरण-
    • लहरें व्योम चूमती उठती
      देख लो साकेत नगरी है यही!
      स्वर्ग से मिलने गगन जा रही हैं!!
Latest Bihar STET Updates

Last updated on Jan 29, 2025

-> The Bihar STET 2025 Notification will be released soon.

->  The written exam will consist of  Paper-I and Paper-II  of 150 marks each. 

-> The candidates should go through the Bihar STET selection process to have an idea of the selection procedure in detail.

-> For revision and practice for the exam, solve Bihar STET Previous Year Papers.

More अलंकार सामान्य Questions

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: yono teen patti teen patti party teen patti go teen patti rich teen patti palace