निम्नलिखित में से कौन-सा पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी का उत्पाद नहीं है?

This question was previously asked in
RPSC 2nd Grade Science - 2015 Official Paper
View all RPSC Senior Teacher Grade II Papers >
  1. ग्लो-फिश
  2. बी.टी.कपास
  3. फ्लैवर सेवर
  4. डॉली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : डॉली
Free
RPSC Senior Grade II (Paper I): Full Test 1
5.1 K Users
100 Questions 200 Marks 120 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर डॉली है।

अवधारणा:

  • पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी दो विभिन्न जीवों के DNA अणुओं के संयोजन और उन्हें नए आनुवंशिक संयोजन बनाने के लिए एक पोषिता जीव में सम्मिलित करने की प्रक्रिया है।
  •  पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी की प्रक्रिया
  •  पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
    • DNA का पृथक्करण
    • प्रतिबंध एंडोन्यूक्लाइजेस द्वारा DNA का विखंडन
    • वांछित DNA खंड का पृथक्करण
    • लाभकारी जीन का प्रवर्धन
    • DNA खंड का संवाहक से बंधन
    • पोषिता में पुन:र्योगज DNA का निवेशन
    • बड़े पैमाने पर उपयुक्त माध्यम पर पोषिता कोशिकाओं का संवर्धन।
    • वांछित जीन उत्पाद का निष्कर्षण।
    • परिसज्जित उत्पाद व विपणन के लिए संसाधन के रूप में उत्पादों का अनुप्रवाह प्रक्रमण।

व्याख्या:

  • बॉल वर्म्स से पौधे और अन्य चीजों की रक्षा करने के लिए पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी का व्यापक रूप से कृषि में उपयोग किया जाता है ताकि आनुवंशिकतः रूपांतरित जीव जैसे फ्लेवर सेवर टमाटर, और बी.टी. कपास को बनाया जाता है
  • क्लोनिंग एक कोशिका, एक अन्य जीवित भाग या एक संपूर्ण जीव की समुचित प्रतिलिपि का उत्पादन है।
  • स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में रोसलिन इंस्टीट्यूट में इयान विल्मुट और उनके सहयोगियों द्वारा पहली बार किसी जंतु की क्लोनिंग सफलतापूर्वक की गई थी।
  • उन्होंने डॉली नाम की भेड़ का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया था।
  • पहली क्लोन स्तनपायी डॉली का जन्म 5 जुलाई 1996 को हुआ था।

अतः, डॉली पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी का उत्पाद नहीं है।

Additional Informationग्लो-फिश:

  • ग्लो-फिश आनुवंशिकतः रूपांतरित​ मछली है जिसे पुन:र्योगज DNA प्रौद्योगिकी से बनाया गया है।

बी.टी. कपास:

  • बैसीलस थुरीनजिऐंसिस के कुछ उपभेद प्रोटीन उत्पन्न करते हैं जो लिथीडोप्टेशन (तंबाकू की कलिका कीड़ा, सैनिक कीड़ा), कोलियोप्टेरॉन (भृंग) और डिप्टेरान (मक्खियों, मच्छरों) जैसे कुछ कीड़ों को नष्ट करते हैं।
  • बैसीलस थुरीनजिऐंसिस प्रोटीन क्रिस्टल का निर्माण करता है जिसमें विषैला कीटनाशक प्रोटीन होता है।

फ्लैवर सेवर:

  • फ्लैवर सेवर, एक आनुवंशिकतः रूपांतरित टमाटर हैं, जो मानव उपभोग अनुज्ञप्ति प्राप्त करने वाला पहला व्यावसायिक रूप से विकसित आनुवंशिकतः निर्मित खाद्य था।
Latest RPSC Senior Teacher Grade II Updates

Last updated on Jul 18, 2025

-> The latest RPSC 2nd Grade Teacher Notification 2025 notification has been released on 17th July 2025

-> A total of 6500 vacancies have been declared.

-> The applications can be submitted online between 19th August and 17th September 2025.

-> The written examination for RPSC 2nd Grade Teacher Recruitment (Secondary Ed. Dept.) will be communicated soon.

->The subjects for which the vacancies have been released are: Hindi, English, Sanskrit, Mathematics, Social Science, Urdu, Punjabi, Sindhi, Gujarati.

More Biology Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti online teen patti boss happy teen patti teen patti club apk teen patti live