उपवाक्य MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for उपवाक्य - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్లోడ్ కరెన్
Last updated on Mar 29, 2025
Latest उपवाक्य MCQ Objective Questions
Top उपवाक्य MCQ Objective Questions
उपवाक्य Question 1:
‘जब बादल गरजे हैं, तब मोर नाचत हैं’ वाक्य में ‘जब बादल गरजते हैं’ क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 1 Detailed Solution
उपवाक्य Question 2:
संयुक्त वाक्य के समानाधिकरण उपवाक्यों में इनमें से किस प्रकार का संबंध नहीं पाया जाता है ?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 2 Detailed Solution
सही उत्तर है - विधेयवाचक।
संयुक्त वाक्य के समानाधिकरण उपवाक्यों में विधेयवाचक संबंध नहीं पाया जाता है।
Key Pointsसंयुक्त वाक्य के समानाधिकरण उपवाक्यों में निम्न चार संबंध पाए जाते है -
- संयोजक (और)
- विभाजक (या)
- विरोधदर्शक (किन्तु, परन्तु)
- परिणामबोधक (इसलिए)
Additional Information
- सयुंक्त वाक्य - जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य उपस्थित हों तो उस वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते हैं।
- जैसे - राम खेल रहा है, मोहन पढ़ रहा है लेकिन श्याम लिख रहा है।
- उपरोक्त वाक्य में तीन स्वतंत्र साधारण वाक्य हैं।
- उपवाक्य - संयुक्त वाक्य में उपवाक्य को समानाधिकरण उपवाक्य कहते हैं, जो संयोजक, विभाजक, विरोधदर्शक या परिणामबोधक से जुड़े रहते हैं।
उपवाक्य Question 3:
'जब वह आएगा, तब मैं जाऊँगा'।। प्रस्तुत वाक्य में प्रयुक्त क्रियाविशेषण उपवाक्य बताएँ ?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 3 Detailed Solution
जब वह आएगा, तब मैं जाऊँगा'। प्रस्तुत वाक्य में "समय वाचक" क्रियाविशेषण उपवाक्य है।
- उपर्युक्त वाक्य में शब्द मुख्य उपवाक्य की क्रिया विशेषता (समय) बता रहा हैं।
Key Points
क्रिया-विशेषण उपवाक्य-
- जो उपवाक्य किसी क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
- ये उपवाक्य क्रिया का समय, स्थान, कारक, प्रयोजन परिमाण आदि बताते हैं।
- इनकी शुरुआत जब, जहाँ, क्योंकि जिससे, अतः, अगर, यद्यपि, चाहे, जो, त्यों, ज्यों, मानों इत्यादि से होती है।
Additional Information
क्रिया-विशेषण उपवाक्य पाँच भेद होते हैं-
- काल सूचक उपवाक्य - जब मैं घर पहुँचा, तब वह जा रही थी।
- स्थानवाचक उपवाक्य- जिधर हम जा रहे हैं, उधर एक शेर है।
- रीतिवाचक उपवाक्य- बच्चे वैसे ही करते हैं, जैसा वे बड़ों से सीखते हैं।
- परिमाणवाचक उपवाक्य- जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे पसीना आयेगा।
- परिणाम अथवा हेतु सूचक उपवाक्य- वह इसलिए आएगा ताकि आपसे शादी कर सके।
उपवाक्य Question 4:
‘मैं खाना नहीं खाऊँगा क्योंकि पेट में दर्द है।’ इस वाक्य में कौन सा उपवाक्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 4 Detailed Solution
उपरोक्त विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘क्रिया-विशेषण उपवाक्य’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
‘मैं खाना नहीं खाऊँगा क्योंकि पेट में दर्द है।’ इस वाक्य में क्रिया का कारण बताया जा रहा है। इसलिए विकल्प 3 ‘क्रिया-विशेषण उपवाक्य’ इसका सही उत्तर हैं। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर होंगे।
क्रिया-विशेषण उपवाक्य |
जो उपवाक्य किसी क्रिया की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं। |
जब ओले गिर रहे थे तब मैं बाजार में थी। |
Additional Information
संज्ञा उपवाक्य |
वह उपवाक्य जो प्रधान या मुख्य उपवाक्य की संज्ञा या कारक के रूप में सहायता करे, उसे संज्ञा उपवाक्य कहते हैं। |
मैं जानती हूँ कि मीरा कहाँ है? इसमें ‘मीरा कहाँ है।’ संज्ञा उपवाक्य है। |
विशेषण उपवाक्य |
जो उपवाक्य किसी दूसरे उपवाक्य में आये संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करता है, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं। |
वह छात्र जो कल अनुपस्थित था, बीमार है। इसमें ‘जो कल अनुपस्थित था।’ विशेषण उपवाक्य है। |
प्रधान उपवाक्य
|
जो उपवाक्य पूरे वाक्य से पृथक भी लिखा जाए तथा जिसका अर्थ किसी दूसरे पर आश्रित न हो, उसे प्रधान उपवाक्य कहते हैं। |
वह छात्र जो कल अनुपस्थित था, बीमार है। -‘वह छात्र बीमार है।’ यह प्रधान उपवाक्य है। |
उपवाक्य Question 5:
निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण उपवाक्य कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 5 Detailed Solution
क्रिया-विशेषण उपवाक्य है - जब वर्षा हो रही थी तब मैं घर में था।
Key Points
- इस वाक्य में 'तब मैं घर में था' मुख्य वाक्य ‘जब वर्षा हो रही थी’ क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।
- जो गौण या आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया की काल या स्थान आदि से सम्बद्ध विशेषता बताएँ, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
- इसमें प्रायः जब, जहाँ, जिधर, ज्यों, यद्यपि इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
- इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।
- जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं। यहाँ ‘जब पानी बरसता है’ क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।
अन्य विकल्प -
- मोहन के पास एक गुडिया है जो नाचती है। - (विशेषण उपवाक्य)
- सविता ने कहा कि अनीता ने शादी कर ली। - (संज्ञा उपवाक्य)
- मेरी इच्छा है कि मैं एक किताब लिखूँ। - (संज्ञा उपवाक्य)
Important Points
- उपवाक्य - ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
- उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे, ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।
- उपवाक्य दो तरह के होते हैं - प्रधान उपवाक्य, आश्रित उपवाक्य।
- आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं -
- विशेषण उपवाक्य, क्रियाविशेषण उपवाक्य और संज्ञा उपवाक्य।
Additional Information संज्ञा उपवाक्य -
- जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य का उद्देश्य (कर्ता), कर्म या पूरक बनकर संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर प्रयुक्त हो, वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है।
- जैसे - राम ने कहा कि मैं पढूँगा। यहाँ ‘मैं पढूँगा’ संज्ञा-उपवाक्य है।
विशेषण उपवाक्य -
- जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा, सर्वनाम या संज्ञा पदबंध की विशेषता बताए, वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है।
- इसमें ‘जो’, ‘जैसा’, ‘जितना’ इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
- जैसे - वह आदमी, जो कल आया था, आज भी आया है। यहाँ ‘जो कल आया था’ विशेषण-उपवाक्य है।
उपवाक्य Question 6:
'जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि' में कौनसा उपवाक्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 6 Detailed Solution
जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि' में क्रिया विशेषण उपवाक्य है।Key Points
- क्रिया विशेषण उपवाक्य - जो उपवाक्य किसी क्रिया की विशेषता बताते है उन्हें क्रिया विशेषण उपवाक्य कहते है।
- उदाहरण - जब पानी बरसता है तब मोर नाचता है।
Additional Information
- उपवाक्य की परिभाषा - वाक्यों का ऐसा भाग जिसका अपना खुद का अर्थ हो जिसमे उद्देश्य और विधेय हो उपवाक्य कहलाते है।
- प्रकार - संज्ञा उपवाक्य, विशेषण उपवाक्य, क्रिया-विशेषण उपवाक्य
विशेषण उपवाक्य | जो उपवाक्य किसी दूसरे उपवाक्य में आय संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करे। | वह विद्यार्थी जो कल आया था, बीमार है। |
संज्ञा उपवाक्य | वह उपवाक्य जो प्रधान उपवाक्य की संज्ञा या कारक के रूप में सहायता करता है। | अभिमन्यु ने कहा की हम लड़ाई नहीं चाहते। |
उपवाक्य Question 7:
'मालिक ने कहा कि कल छुट्टी रहेगी।' (रेखांकित उपवाक्य का भेद है)
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 7 Detailed Solution
दिए गए वाक्य मे रेखांकित उपवाक्य के भेद का सही विकल्प क्रिया विशेषण उपवाक्य होगा।
Confusion Points
- 'मालिक ने कहा कि कल छुट्टी रहेगी।' यहाँ पर समय के अर्थ में प्रयुक्त हुई है।
- क्रिया-विशेषण उपवाक्य =- जो उपवाक्य किसी क्रिया की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं। यह कालवाचक क्रियाविशेषण उपवाक्य है।
- दूसरे शब्दों में- जो गौण या आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया की काल या स्थान आदि से सम्बद्ध विशेषता बताएँ, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
- जैसे- जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं।
- यहाँ 'जब पानी बरसता है' क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।
- ये उपवाक्य क्रिया का समय, स्थान, कारक, प्रयोजन परिमाण आदि बताते हैं। इनका आरम्भ- जब, जहाँ, क्योंकि जिससे, अतः, अगर, यद्यपि, चाहे, जो, त्यों, ज्यों, मानों इत्यादि से होता हैं।
- जैसे- 'जब पानी बरसे खेत जोत डालना।' - समय
- 'जहाँ सज्जनों का मान होता है वहाँ लक्ष्मी निवास करती है।' - स्थान
- 'मैं रोटी नहीं खाऊँगा, क्योंकि पेट में अधिक दर्द है। - कारण
- मुझे पुस्तक दे दो, जिससे मैं पाठ याद कर लूँ। - प्रयोजन
- राम ने कठिन परिश्रम किया, अतः परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया - परिणाम
- यदि मोहन यहाँ आएगा, तो मैं अवश्य आऊँगा। - शर्त्त
- राम ऐसा ही चतुर है, जैसे- कि तुम हो। - तुलना
Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -
उपवाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
आश्रित उपवाक्य | जो उपवाक्य मुख्य वाक्य के बिना पूरा अर्थ ना दे उसे आश्रित उपवाक्य कहते हैं। |
वाक्य - यदि बस आ जाए तो मैं चलूंगा। आश्रित उपवाक्य - तो मैं चलूंगा। |
विशेषण उपवाक्य | जो आश्रित उपवाक्य प्रधान उपवाक्य के संज्ञा पद की विशेषता बतलाता है, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं। इसमें जो, जिसे, जैसा, जितना आदि शब्दों का प्रयोग होता है। |
वाक्य - वह लड़का जो कल रोया था आज नहीं आया है। विशेषण उपवाक्य - “जो कल रोया था” |
Additional Information
- उपवाक्य - उपवाक्य वाक्य का अंश होता है जिसमें उद्देश्य और विधेय होते है।
- अतः पदों का ऐसा समूह जिसका अपना अर्थ हो, जो सामान्यतः एक वाक्य का भाग हो तथा जिसमें उद्देश्य एवं विधेय सम्मिलित हो, उपवाक्य कहलाता है।
- उपवाक्य के प्रकार -
- प्रधान उपवाक्य - जो उपवाक्य वाक्य से अलग होकर भी पूरा अर्थ प्रकट करें उसे प्रधान उपवाक्य कहते है।
- आश्रित उपवाक्य - जो उपवाक्य मुख्य वाक्य के बिना पूरा अर्थ ना दे उसे आश्रित उपवाक्य कहते है।
- उदाहरण - यदि बस आ जाए तो मैं चलूंगा।
- प्रधान उपवाक्य - तो मैं चलूंगा।
- आश्रित उपवाक्य - यदि बस आ जाए।
उपवाक्य Question 8:
मुझे लगता है कि भारत मैच जरूर जीतेगा।’ इसमें रेखांकित वाक्य क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 8 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘संज्ञा उपवाक्य’ है। अन्य विकल्प इसके त्रुटिपूर्ण उत्तर हैं।
Key Points
मुझे लगता है कि भारत मैच जरूर जीतेगा।’इसमें रेखांकित वाक्य ‘संज्ञा उपवाक्य’ का उदाहरण होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
संज्ञा उपवाक्य |
वह उपवाक्य जो प्रधान या मुख्य उपवाक्य की संज्ञा या कारक के रूप में सहायता करे, उसे संज्ञा उपवाक्य कहते हैं। |
मैं जानती हूँ कि मीरा कहाँ है? इसमें ‘मीरा कहाँ है।’ संज्ञा उपवाक्य है। |
Additional Information
विशेषण उपवाक्य |
जो उपवाक्य किसी दूसरे उपवाक्य में आये संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करता है, उसे विशेषण उपवाक्य कहते हैं। |
वह छात्र, जो कल अनुपस्थित था, बीमार है। इसमें ‘जो कल अनुपस्थित था।’ विशेषण उपवाक्य है। |
क्रिया-विशेषण उपवाक्य |
जो उपवाक्य किसी क्रिया की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं। |
जब ओले गिर रहे थे तब मैं बाजार में थी। |
संयुक्त वाक्य |
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है। |
वह सुबह आगरा गया और शाम को लौट आया। |
उपवाक्य Question 9:
जब आश्रित उपवाक्य किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर आता है तब वह कौन सा उपवाक्य कहलाता है ?
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 9 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में जब आश्रित उपवाक्य किसी संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर आता है तब वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है l lअतः स्पष्ट है कि संज्ञा उप वाक्य विकल्प सटीक विकल्प है l अन्य विकल्प असंगत है l
अन्य विकल्प :
आश्रित उपवाक्य |
परिभाषा |
संज्ञा उपवाक्य
|
जो आश्रित उपवाक्य प्रधान वाक्य की क्रिया के करता, कर्म अथवा पूरक के रूप में प्रयुक्त हों उन्हें संज्ञा उपवाक्य कहते हैं।; जैसे मैं जानता हूँ कि वह बहुत अच्छा है। उसका विचार है कि विनय सच्चा आदमी है। सीमा ने कहा कि उसका भाई दिल्ली गया है। इन वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले अंश संज्ञा उपवाक्य हैं।
|
विशेषण उपवाक्य
|
जब कोई आश्रित उप वाक्य प्रधान वाक्य की संज्ञा पद की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण उप वाक्य कहते हैं, जैसे-उसने एक व्यक्ति को देखा जो बहुत पतला था। वे फल कहाँ है जिन को आप लाए थे। इन वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले अंश विशेषण उप वाक्य हैं। विशेषण उप वाक्य का प्रारंभ जो अथवा इसके किसी रूप से होता है। |
क्रिया विशेषण उपवाक्य
|
जब कोई आश्रित उपवाक्य प्रधान वाक्य की क्रिया की विशेषता बताए, उसे क्रिया विशेषण उपवाक्य कहते हैं। ये प्राय: क्रिया का काल, स्थान, रीति, परिमाण, कारण आदि के सूचक क्रिया विशेषणों के द्वारा प्रधान वाक्य से जुड़े रहते हैं; जैसे जब वर्षा हो रही थी तब मैं कमरे में था। जहाँ-जहाँ वे गए, उनका स्वागत हुआ। मैं वैसे ही जाता हूँ, जैसे रमेश जाता है। यदि मैंने परिश्रम किया होता तो अवश्य सफल होता। इन वाक्यों में मोटे अक्षरों वाले अंश क्रिया विशेषण उपवाक्य हैं।
|
उपवाक्य Question 10:
उपवाक्य पहचानिए -
"वह आदमी जो कल आया था, आज भी आया है |"
Answer (Detailed Solution Below)
उपवाक्य Question 10 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 'विशेषण उपवाक्य’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- वह आदमी जो कल आया था, आज भी आया है - विशेषण उपवाक्य है।
- जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा, सर्वनाम या संज्ञा पदबंध की विशेषता बताए, वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है।
- इसमें 'जो', 'जैसा', 'जितना' इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
अन्य विकल्प -
उपवाक्य |
परिभाषा |
उदाहरण |
संज्ञा उपवाक्य |
जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य का उद्देश्य (कर्ता), कर्म या पूरक बनकर संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर प्रयुक्त हो, वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है। 'संज्ञा-उपवाक्य' की पहचान यह है कि इस उपवाक्य के पूर्व 'कि' होता है। |
राम ने कहा कि मैं पढूँगा। |
क्रिया विशेषण उपवाक्य |
जो गौण या आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया की काल या स्थान आदि से सम्बद्ध विशेषता बताएँ, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं। |
जब पानी बरसता है, तब मेढक बोलते हैं। |
नोट - 'क्रिया उपवाक्य' यह उपवाक्य का प्रचलित प्रकार नहीं है।
Important Points
उपवाक्य - ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं। उपवाक्य दो तरह के होते हैं - |
||
प्रधान उपवाक्य |
किसी वाक्य में जो उपवाक्य किसी पर आश्रित नहीं होता अर्थात् स्वतंत्र होता है एवम् उसकी क्रिया मुख्य होती है, वह मुख्य या प्रधान उपवाक्य कहलाता है। |
जैसे - मोदी जी ने कहा |
आश्रित उपवाक्य |
आश्रित उपवाक्य दूसरे उपवाक्य पर आश्रित होता है। आश्रित उपवाक्य क्योंकि, कि, यदि, जो, आदि से आरंभ होते हैं। |
जैसे - मोदी जी ने कहा कि अच्छे दिन आएँगे।
|
Additional Information
वाक्य की परिभाषा |
शब्दों का ऐसा समूह जिसका जिसका कोई भाव/अर्थ प्रकट होता है,वाक्य कहलाता है |
जैसे - राम खाना खाता है। |