मुहावरे MCQ Quiz - Objective Question with Answer for मुहावरे - Download Free PDF
Last updated on Jul 22, 2025
Latest मुहावरे MCQ Objective Questions
मुहावरे Question 1:
मुहावरों और उनके अर्थ का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म अशुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 1 Detailed Solution
मुहावरे और उसके अर्थ के आधार पर 'लकीर का फकीर - प्रगतिशील होना' यह युग्म अशुद्ध है।
- मुहावरा - लकीर का फकीर
- सही अर्थ - पुरानी बातों पर चलना।
- वाक्य प्रयोग - बच्चे को बुखार हो गया फिर क्या नानी हो गई शुरु नींबू मिर्ची जलाना, वह तो लकीर की फकीर है।
Hintप्रगतिशील होना के लिए सही मुहावरा निम्नलिखित होगा -
- चल निकलना | अर्थ - प्रगति करना ,बढ़ना
- वाक्य प्रयोग - वह कब से ऋण के तले दबा था आज उसकी उसकी गाड़ी (जीवन) चल निकली।
Key Pointsअन्य विकल्प -
- हाथ का मैल | अर्थ - तुच्छ वस्तु
- वाक्य प्रयोग - अंबानी और अडानी के लिए तो पैसा हाथ का मेल है।जो वस्तु चाहे खरीद ले।
- हाथ पैर मारना | अर्थ - प्रयत्न करना
- वाक्य प्रयोग - मैं कई सालों से अपनी गठिया की बीमारी के लिए हाथ पैर मार रहा हूँ, लेकिन कहीं पर भी मुझे सुधार नहीं हो रहा
- सर खपाना | अर्थ - दिमाग लगाना
- वाक्य प्रयोग - मेरा सिर मत खाओ अगर तुमको इस प्रश्न का उत्तर पता है तो बताओ।
Important Pointsमुहावरों के अन्य उदाहरण -
- घात पर चढ़ना | अर्थ - तत्पर रहना
- गोटी लाल होना | अर्थ - लाभ होना
- घड़ा पानी पड़ जाना | अर्थ - बहुत शर्मिंदा होना
- बोटी बोटी फड़कना | अर्थ - जोश आना
- रँगा सियार होना | अर्थ - ढोंगी होना।
मुहावरे Question 2:
'तृण पकड़ना' - मुहावरे का अर्थ क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 2 Detailed Solution
'तृण पकड़ना' - मुहावरे का अर्थ है- शरण में जाना
Key Points
- 'तृण पकड़ना' का अर्थ - शरण में जाना,
- वाक्य प्रयोग - परीक्षा में कम अंक आने पर नीता हर अध्यापक को दोषी ठहराकर "तृण पकड़ने लगी", बजाय अपनी तैयारी को सुधारने के।
- मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
- उदाहरण के लिए - लोहा लेना - सामना करना, वाक्य प्रयोग - 1857 के संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से "लोहा लिया"।
Important Points
मुहावरा | अर्थ |
घास काटना | गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना जैसे-तैसे काम निपटाना |
अपना उल्लू सीधा करना | अपना फायदा देखना |
गूलर का फूल होना | दुर्लभ होना। |
Additional Information
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अक्ल के घोड़े दौड़ाना | कल्पनाएँ करना | परीक्षा में कम समय बचा था, इसलिए सभी छात्र "अक्ल के घोड़े दौड़ा रहे थे" कि कैसे अच्छे अंक लाए जाएं। |
दाँतों तले उँगली दबाना | दंग रह जाना | जब एक गरीब छात्र ने आई.ए.एस. पास कर ली तो सब "दाँतों तले उँगली दबाने लगे"। |
पाँव तले से धरती खिसकना | अत्यधिक घबरा जाना | बस में जेब कटने पर मेरे "पाँव तले से धरती खिसक गई"। |
बहती गंगा में हाथ धोना | समय का लाभ उठाना | हर आदमी "बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है" चाहें उसमें क्षमता हो या न हो। |
मुहावरे Question 3:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।
अपने पैरों पर खड़ा होना
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 3 Detailed Solution
'अपने पैरों पर खड़ा होना' मुहावरे का अर्थ है- अपने सहारे अपना कार्य करना
वाक्य प्रयोग-
- एक जमाना था जब स्त्री जाति अपने पति व परिवार पर निर्भर होती थी परंतु आज के जमाने में शहरों की लड़कियां स्वाबलंबी होती है वह अपने पैरों पर खड़ी होती हैं।
Key Pointsकुछ अन्य मुहावरे-
- लाल-पीला होना - गुस्सा करना।
- वाक्य प्रयोग - रीना के साथ श्याम को देखकर रीना के पिता लाल-पीले होने लगे।
- बत्तीसी दिखाना-निर्लज्जतापूर्वक हँसना।
- वाक्य प्रयोग -मंजू परीक्षा में फ़ैल हो जाने के बाद भी अपनी बत्तीसी दिखा रही थी।
- आँखों का तारा- बहुत प्यारा
- वाक्य प्रयोग -अक्षत अपनी माँ की आँखों का तारा है।
- हाथ बढ़ाना- मदद करना
- वाक्य प्रयोग -सुमन ने रवि को अकेला काम करते देख उसका हाथ बँटा दिया।
Additional Information
- मुहावरा मूलतः एक अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ अभ्यास करना है।
मुहावरे Question 4:
निम्नलिखित में से मुहावरा "अंडे का शहजादा" का क्या अर्थ है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 4 Detailed Solution
'अंडे का शहजादा’ मुहावरे का सही अर्थ है – अनुभवहीन व्यक्ति। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
स्पष्टीकरण:-
मुहावरे |
अर्थ |
वाक्य प्रयोग |
अंडे का शहजादा |
अनुभवहीन व्यक्ति |
अजीत सिंह अपने पिता की सिफ़ारिश पर प्रमोशन तो पर गए लेकिन काम ढंग का नहीं आता, बस समझो कि वो अंडे का शहजादा है। |
अन्य विकल्प:-
मुहावरे |
अर्थ |
वाक्य प्रयोग |
आकाश पाताल एक करना |
कठोर परिश्रम करना |
सूरज ने इंजीनियर पास करने के लिए आकाश-पाताल एक कर दिया। |
घाट - घाट का पानी पीना |
बहुत अनुभवी होना |
मुझे वकालत में किसी से कम न आंको, मैंने भी घाट-घाट का पानी पिया हुआ है। |
Additional Information
मुहावरा परिभाषा |
उदाहरण |
किसी भाषा की अभिव्यंजना के विशिष्ट रूप को 'मुहावरा' कहते हैं। एक अन्य पक्ष है कि विशिष्ट शब्दों विचित्र प्रयोगों एवं प्रयोग-सिद्ध विशिष्ट वाक्यांशों वाक्य-पद्धति को 'मुहावरा' कहते हैं। |
मुहावरा - अन्धे के हाथ बटेर लगना अर्थ - इच्छित वस्तु का अचानक प्राप्त होना वाक्य - रहीम की लटरी खुलते ही ऐसा लगा मानो अन्धे के हाथ बटेर लग गई हो। |
मुहावरे Question 5:
निम्न में से शुद्ध मुहावरे का चयन करें-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 5 Detailed Solution
शुद्ध मुहावरा है - नाक पर मक्खी न बैठने देना।Key Points
- नाक पर मक्खी न बैठने देना मुहावरे का अर्थ- निर्दोष बचे रहना।
- अन्य विकल्पों में उचित मुहावरे नहीं दिए गए है।
- मुहावरा- मुहावरे एक प्रकार के वाक्यांश होते हैं जो भाषा के रूप में प्रयोग होते हैं,
- और एक मूल अर्थ से अलग अर्थ प्रदान करते हैं।
- इन्हें भाषा की सुंदरता, विविधता और रस को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है।
- उदाहरण- पराभव मानना का अर्थ- पराजय या हार मानना होता है।
Additional Informationमुहावरे के अन्य उदाहरण-
मुहावरे | अर्थ |
जान की बाजी लगाना | जान की परवाह न करते हुए कोई कार्य करना |
मन खट्टा होना | मन में वैराग पैदा होना |
घोड़े बेचकर सोना | बेफिक्र होना |
खून के आँसू रुलाना | बहुत सताना या परेशान करना |
घाट-घाट का पानी पीना | हर प्रकार का अनुभव होना |
Top मुहावरे MCQ Objective Questions
उस विकल्प का चयन करें जो नीचे दिए गये मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है -
जी को रोग लगाना
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - “फिक्र में रहना”।
- ‘जी को रोग लगाना’ मुहावरे का अर्थ है - फिक्र में रहना।
- वाक्य प्रयोग - बड़ा बेटा बाहर रहने लग गया तो माँ को जी का रोग लग गया।
Key Pointsअन्य विकल्प:
- दिल घबराना का अर्थ है - बेचैनी या चिंतित होना।
वाक्य प्रयोग - आज सुबह से मेरा दिल घबरा रहा है लगता है कोई अनहोनी होने वाली है। - उम्मीदों पर पानी फिरना का अर्थ है - उम्मीद न रहना।
वाक्य प्रयोग - तुमने तो उम्मीदों पर पानी फेर दिया अब मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। - रज होने का अर्थ : गर्द या धूल के वे छोटे-छोटे कण जो धूप में इधर-उधर चलते हुए दिखाई देते हैं।
Additional Informationअन्य उदाहरण:
- गढ़ फतह करना मुहावरे का अर्थ - कठिन काम करना।
वाक्य प्रयोग - आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया। - घड़ा पानी पड़ जाना मुहावरे का अर्थ - बहुत शर्मिंदा होना।
वाक्य प्रयोग - अपनी ईमानदारी की बातें करने वाले नेताजी को जब मैंने रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो उन पर घड़ो पानी पड़ गया।
‘शिगूफा खिलाना’ इस मुहावरे का अर्थ है-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - 'विचित्र बात कहना' lKey Points
- 'शिगूफा खिलाना' इस मुहावरे का अर्थ है - विचित्र बात कहना l
- मुहावरे का वाक्य प्रयोग - तुम हमेशा कोई-न-कोई नया शिगूफा क्यों खिलाते रहते हो?
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
- बहुत उपद्रव करना, काल्पनिक योजनाएं बनाना, सिफ़ारिश करवाना - 'शिगूफा खिलाना' मुहावरे का सही अर्थ नहीं बताते l
Additional Information
- ऐसे सुगठित शब्द समूह जिनसे लक्षणाजन्य और कभी कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है मुहावरा कहलाते हैं। ये शब्द समूह कई बार व्यंग्यात्मक भी हो सकते है। मुहावरे किसी भाषा को जीवंत, रंगीन और सरस बना देती है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा अधिक सशक्त व प्रभावी हो जाती है। इससे भाषा में सहजता व लालित्य का गुण आता है। इनके प्रयोग से कम से कम शब्दों में अधिक भावों को गहराई से व्यक्त किया जाता है। इससे भाषा की अभिव्यंजना शक्ति बढ़ जाती है।
परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार है :-
- मुहावरा – गिरगिट की तरह रंग बदलना
- अर्थ – बातें बदलना
- मुहावरा – प्राणों की बाजी लगाना
- अर्थ – जान की परवाह न करना
- मुहावरा – छलनी कर डालना
- अर्थ – शोक-विह्वल कर देना
- मुहावरा – डंके की चोट पर
- अर्थ – खुल्लमखुल्ला
- मुहावरा – छोटा मुँह बड़ी बात
- अर्थ – हैसियत से अधिक बात करना
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पो में से, उस विकल्प का चयन करें, जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
कथा के बैंगन
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFकथा के बैंगन मुहावरे का सही अर्थ है - ''केवल दूसरों के लिए उपदेश।''
Key Points
- कथा के बैंगन = केवल दूसरों के लिए उपदेश।
वाक्य प्रयोग-
- आजकल लोगों के पास केवल कथा के बैंगन रह गए हैं। बात तो तब है, जब जो सिखाओ, वह खुद भी अपनाओ।
- दूसरों के लिए उपदेश इस वाक्यांश को एक लोकोक्ति द्वारा भी व्यक्त किया जा सकता है- ''पर उपदेश कुशल बहुतेरे''।
- इसका अर्थ है केवल दूसरों से बड़ी बड़ी बातें करना तथा उन्हें नसीहत व सीख देना और खुद उन बातों का अपने व्यक्तिगत जीवन में पालन ना करना।
अन्य विकल्प:
- कृपण व्यक्ति अर्थात लालची व्यक्ति के लिए मुहावरा है - ''चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए ''। ऐसे व्यक्ति को कंजूस मक्खीचूस भी कहा जाता है।
- ख्याली पुलाव पकाना का अर्थ होता है ''मनगढ़ंत बातें करना''।
- असंभव वस्तु या कार्य को दर्शाने के लिए टेढ़ी खीर मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।
Additional Information
- कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार हैं:-
- अंगारों पर पैर रखना - जोखिम भरा कार्य करना।
- अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना - अपना नुकसान खुद करना।
'काँटो पर लोटना' इस मुहावरे का उचित अर्थ किस विकल्प में है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'काँटो पर लोटना' इस मुहावरे का उचित है - "बेचैन होना" lKey Points
- कांटो पर लोटना मुहावरे का अर्थ है - बड़ा कष्ट सहना और बेचैनी होना l
'कांटो पर लोटना' मुहावरे से बना वाक्य:-
- नौकरी छूटने के बाद राजू काँटों पर लोट रहा है।
- बाधा दूर होना के लिए मुहावरा है - रास्ता साफ होना l
- अड़चन पैदा करना मुहावरे का अर्थ है - बाधाएं उत्पन्न करना l
- संकट में डालने के लिए मुहावरा है - काँटों में घसीटना l
Additional Information
- कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ:-
मुहावरे | अर्थ |
अक्ल पर पत्थर पड़ना | मूर्खतापूर्ण कार्य करना |
ईंट से ईंट बजाना | पूरी तरह नष्ट करना |
टेढ़ी उँगली से घी निकालना | सीधी तरह काम न होना |
'आँख लगना' मुहावरे का सही अर्थ है-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF"आंख लगना" मुहावरे का सही अर्थ है- ''झपकी आना''। अन्य सभी विकल्प अनुचित है।
Key Points
- आंख लगना = झपकी आना
- वाक्य प्रयोग -
- रात में नींद पूरी ना होने के कारण आज कक्षा में शिक्षिका की आंख लग गई।
- दिए गए अन्य मुहावरे 'गले पड़ना' का अर्थ- 'पीछे पड़ जाना'।
- वाक्य प्रयोग-
- मैंने जब से एक बार रोहन की मदद की है,तब से वह तो मेरे गले पड़ गया है।
- गहरी नींद आना को व्यक्त करने के लिए दो मुहावरों का इस्तेमाल किया जा सकता है - चैन की नींद आना और घोड़े बेचकर सोना।
- वाक्य प्रयोग-
- कक्षा में प्रथम आने के बाद सीता चैन की नींद सोई \ घोड़े बेचकर सोई।
- आंख में दर्द होना ना ही अपने आप में कोई मुहावरा है और ना ही इस वाक्यांश के लिए कोई मुहावरा हिंदी भाषा में उपयोग किया जाता है।
Additional Information
- मुहावरा एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ''बातचीत''।
- मुहावरे में अपने सही अर्थ का बोध ना कराकर घुमावदार भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
- यह भाषा को 'प्रभावदार, सुंदर' बनाते हैं। मुहावरों का सामान्य, सरल भाषा में कुछ शाब्दिक अर्थ होता है जिसे रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग किया जाता है।
- कुछ मुहावरों के उदाहरण है:-
- अच्छे दिन आना - भाग्य खुलना
- अंगूठा दिखाना - साफ मना कर देना
- अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना
'टिप्पस भिड़ाना' मुहावरे का अर्थ होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF- टिप्पस लगानामुहावरे का अर्थ है - सिफारिश करना।
- वाक्य प्रयोग- आजकल मामूली काम के लिए भी मंत्रियों से टिप्पस लगवाये जाते हैं।
अन्य विकल्प-
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
युक्ति लगाना/ तरकीब लगाना | अक़्ल लगाना | जब अनेक वैज्ञानिकों ने अपनी अक्ल लगाई ,तब जाकर आज हम ऑनलाइन शिक्षा लेने में सक्षम हो सके हैं। |
आग लगाना | लोगों को आपस में लड़वाना | राम ने श्याम से मोहन की शिकायत करके दोनों की आपस में लड़ाई करवा दी। |
Important Points कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे-
मुहावरे | अर्थ |
अपना उल्लू सीधा करना | स्वार्थ सिद्ध करना |
आकाश से बातें करना | काफी ऊँचा होना |
उंगली पर नचाना | वश में करना |
जख्म पर नमक छिड़कना | दुःखी या परेशान को और परेशान करना |
दिल बाग-बाग होना | अत्यधिक हर्ष होना |
Additional Information
मुहावरा | उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ 'अभ्यास' है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिंदी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है। जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
अपनी खिचड़ी अलग पकाना-अर्थ- सबसे पृथक् काम करना। |
'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है -
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है - "शर्मिंदा होना" l
Mistake Points
- पसीना-पसीना होना और पानी-पानी होना दोनों का अर्थ है लज्जित होना या शर्मिंदा होना।
- पसीना छूटना मुहावरे का अर्थ है: भयभीत होना
- ऑफिसियल पेपर में भी यही उत्तर माना गया है।
Key Pointsपसीना पसीना होना मुहावरे से बना वाक्य:-
- वाक्य प्रयोग: पिताजी ने घर में ही चोरी करते जब मुझे पकड़ा तो मैं बता नहीं सकता मेरी क्या हालत हुई, मैं तो उनके सामने पसीने-पसीने हो गया अर्थात शर्मिंदा होना।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- क्रोधित होना के लिए मुहावरा है - 'आग बबूला होना' l
- भयभीत होना के लिए मुहावरा है - 'पसीना छूटना' l
- प्यासा होना के लिए मुहावरा है - 'गला सूखना' l
Additional Information
- कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार हैं:-
- अंगूठा दिखाना - वक्त पर घोखा देना l
- अंग टूटना - थकान से दर्द होना l
- अंधे की लाठी होना - किसी का एकमात्र सहारा होना l
- गुदड़ी का लाल - गुणी व्यक्ति के बचपन में ही लक्षण दिख जाते हैं l
“खटाई में पड़ना” मुहावरे का आशय है।
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFनिर्णय न होना, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।
- खटाई में पड़ना एक प्रचलित हिंदी मुहवरा है जिसका अर्थ किसी काम का अनिश्चित होने से है। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 4 “निर्णय न होना” है।
- जैसे- इस बार की परीक्षा का परिणाम खटाई में पड़ गया है।
Additional Information
अन्य विशेष
मुहावरा |
अर्थ |
छटी का दूध याद आना |
बहुत कष्ट होना |
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना |
नुकसान होना |
हाथ मलना |
पछतावा होना |
Important Points
विशेष:
- ‘मुहावरे’ का अर्थ बोलचाल की भाषा में सांकेतिक रूप से किसी भाव को प्रकट करना होता है।
- जैसे- आँखों से गिरना, आकाश से बातें करना आदि।आँखे बंद हो जाना - मृत्यु हो जाना
'ख़ाक छानना' मुहावरे का आशय है:
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना है।
Key Points
- ख़ाक छानना' मुहावरे का आशय है- किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना।
- खाक छानना मुहावरे का अर्थ –भटकना, मारा-मारा फिरना, गलियों में भटकना, व्यर्थ मारे मारे फिरना, दर दर भटकना।
- वाक्य प्रयोग- रमेश के ग्रेजुएशन किए हुए के 7 साल हो गया लेकिन अभी भी वह नौकरी की तलाश में खाक छान रहा है और अभी तक उसे कोई नौकरी नहीं मिली।
Additional Information
मुहावरा परिभाषा |
उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया। |
उस विकल्प का चयन करें जो निम्न मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है।
ढाक के तीन पात
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF'ढाक के तीन पात' मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है - 'सदा एक ही दशा में रहना'
- वाक्य प्रयोग - राम रात दिन एक कर के भी इतना नहीं कमा पाता कि घर चला सके परिणाम वही "ढाक के तीन पात ही रहते हैं"।
Mistake Points
कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
|
Key Points
- “मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “आदि होना” या “अभ्यास होना” कुछ विद्वान इसे वाग्धारा भी कहते है।
- मुहावरा शब्द सामान्य अर्थ से अलग विशेष अर्थ को प्रकट करता है।
- मुहावरे पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं होते इनका प्रयोग वाक्य सौंदर्य को बढ़ाने में किया जाता है।
- इसके प्रयोग मात्र से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण और रोचक बन जाती है।
Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
- अपना उल्लू सीधा करना- स्वार्थ सिद्ध करना।
वाक्य प्रयोग- अर्चना ने हमेशा अपने काम को लेकर "अपना उल्लू सीधा करने" का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
- ईंट से ईंट बजाना- पूरी तरह से समाप्त कर देना
वाक्य प्रयोग- यदि पकिस्तान भारत पर आक्रमण करने की कोशिश भी करेगा तो भारत की बहादुर सेना उनकी "ट से ईंट बजा देगी"।
- कान पर जूँ न रेंगना- किसी भी बात का असर न होना
वाक्य प्रयोग- सीमा को कितना भी समझा लो पर उसकी "कान पर जूं तक नहीं रेंगती"।
- अंधे के हाथ बटेर लगना- अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना।
वाक्य प्रयोग- अनपढ़ व्यक्ति की इस प्रकार अच्छे विभाग में बड़े पद पर नौकरी का लग जाना "अंधे के हाथ बटेर लगने" जैसा है।
- आँखों में धूल झोंकना- धोखा देना।
वाक्य प्रयोग- अपने माता-पिता से दूर शहर में आवारागर्दी करके वह अपने माँ-बाप की "आँखों में धूल झोंक" रहा है।