क्रिया MCQ Quiz - Objective Question with Answer for क्रिया - Download Free PDF
Last updated on Jun 20, 2025
Latest क्रिया MCQ Objective Questions
क्रिया Question 1:
'मैं चाहता हूँ कि तुम प्रथम आ जाओ' - वाक्य का प्रयोजन है:
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 1 Detailed Solution
दिये गए विकल्पों सही उत्तर इच्छार्थ हैं ।
Key Points
- "मैं चाहता हूँ कि तुम प्रथम आ जाओ" पंक्ति में 'इच्छार्थ वृत्ति' का प्रयोग हुआ है। प्रस्तुत पंक्ति में ईश्वर से किसी व्यक्ति विशेष का भला करने की इच्छा व्यक्त की गई है।
- वक्ता की इच्छा, कामना, आशिर्वाद, वरदान, शाप आदि का पता चलता है।
- अन्य विकल्प :-
- आज्ञार्थ वृत्ति:- क्रिया के जिस रूप के द्वारा आज्ञा, आदेश , अनुरोध आदि मनः स्थितियों का बोध होता है ,उसे आज्ञार्थ वृत्ति कहते है।
- जैसे:- मेरे आने तक कपड़े धो देना।
- सम्भावनार्थं वृत्ति:- क्रिया के जिस रूप के द्वारा अनुमान या सम्भावना का बोध होता है , उसे संभावनार्थ वृत्ति कहते है।
- जैसे:- शायद आज वर्षा हो।
- संकेतार्थ वृत्ति:- जब किसी वाक्य में दो क्रियाएं इस प्रकार संयुक्त होती है कि एक क्रिया दूसरी क्रिया के लिए कारण बनकर प्रस्तुत होती है , उसे संकेतार्थ वृत्ति कहते है।
- जैसे:- वर्षा होगी तो फसल होगी ।
Additional Information
- वृत्ति - जब क्रिया रूप वक्ता या लेखक की मनोवृत्ति या प्रयोजन की ओर संकेत कर्ता है तो उसे वृत्ति कहते हैं। वृत्ति को क्रियार्थ भी कहते हैं। इसकी क्रियाएँ प्रायः काल निरपेक्ष होती है। क्रियार्थ का तात्पर्य है – क्रिया का अर्थ (प्रयोजन)।
- वृत्ति के छः मुख्य भेद माने जाते हैं।
- आज्ञार्थ, इच्छार्थ, संभावनार्थ, निश्चयार्थ, संकेतार्थ, प्रश्नार्थ।
क्रिया Question 2:
कारीगर नौकर से घर गिरवाता है।‘ वाक्य में क्रिया है-
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 2 Detailed Solution
विकल्प 1 "प्रेरणार्थक क्रिया" सही है।
Key Points
- 'कारीगर नौकर से घर गिरवाता है।‘ वाक्य में 'प्रेरणार्थक क्रिया' है।
- यहां क्रिया किसी दूसरे के द्वारा कराई जा रही है।
Additional Information
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण -
- प्रेरणार्थक क्रिया - जहाँ कर्ता स्वंय काम न करके किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं ।
- जैसे :- करवाना, कटवाना, पिलवाना, पढवाना, लिखवाना, खिलवाना, सुनाना, बोलवाना, पिलवाता, पिलवाती इत्यादि। जैसे :-
- मालिक नौकर से कार साफ करवाता है।
- अध्यापक बच्चे से पाठ पढवाते है।
- जैसे :- करवाना, कटवाना, पिलवाना, पढवाना, लिखवाना, खिलवाना, सुनाना, बोलवाना, पिलवाता, पिलवाती इत्यादि। जैसे :-
- नामधातु क्रिया - क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं। आमतौर पर क्रियाओं का निर्माण धातु से होता है, लेकिन नामधातु क्रियाओं को संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण शब्दों में 'ना' प्रत्यय जोड़कर बनाया जाता है। जैसे :-
- हाथ से हथियाना
- अपना से अपनाना
- सहायक क्रिया - जो क्रिया मुख्य क्रिया के साथ वाक्य के निर्माण में सहायता करती है उसे सहायक क्रिया कहते हैं।
- जैसे :- है, था, रहे हो, रहे थे, रहा था, होगा, होगी इत्यादि।
- वह जाग रहा होगा।
- पीयूष चिल्ला रहा है।
- जैसे :- है, था, रहे हो, रहे थे, रहा था, होगा, होगी इत्यादि।
- ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में जागना, चिल्लाना, खेलना, खाना, दौड़ना, मदद करना, सीखना मुख्य के लिए आए हैं। बाकी क्रियाएं है, थे, हूं, हो सहायक क्रियाएं हैं। यह मुख्य क्रिया के अर्थ को स्पष्ट और पूरा करती हैं।
- संयुक्त क्रिया - दो या दो से अधिक भिन्न भिन्न अर्थ वाली क्रियाओं के मेल से बनने वाली क्रिया को संयुक्त क्रिया कहते हैं। संयुक्त क्रियाओं का निर्माण धातु से बने हुए शब्दों (कृदंत) के आगे सहायक या सहकारी क्रियाएं जोड़ देने से होता है। संयुक्त क्रिया अकर्मक एवं सकर्मक दोनों हो सकती हैं।
- जैसे - बारात आने पर स्वागत करना।
- उपरोक्त वाक्य में ‘आने’ मुख्य क्रिया है और ‘स्वागत करना’ सहायक क्रिया है। यहाँ मुख्य क्रिया और सहायक क्रिया के मेल से संयुक्त क्रिया बन रही है। अतः उपरोक्त वाक्य संयुक्त क्रिया का उदाहरण है।
क्रिया Question 3:
‘राम सो रहा है’ - इस वाक्य में कौन सी क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 3 Detailed Solution
‘राम सो रहा है’ - इस वाक्य में ‘अकर्मक’ क्रिया है।
- क्योंकि उपर्युक्त वाक्य में ‘सोने’ (क्रिया) का प्रभाव ‘राम’ (कर्ता) पर पड़ रहा है।
- शेष विकल्प असंगत हैं ।
- अतः सही विकल्प ‘अकर्मक’ है ।
Key Points
अन्य विकल्प
क्रिया |
परिभाषा |
उदाहरण |
सकर्मक |
सकर्मक क्रिया में कर्म होता है। इसमें कार्य का प्रभाव किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु या कर्म पर पड़ता है। |
राधा चॉकलेट खाती है। |
अकर्मक |
इसमें कर्म नहीं होता है। क्रिया का प्रभाव स्वयं कर्ता पर पड़ता है। |
मोहन सोता है। |
प्रेरणार्थक |
जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है। |
पढ़ाना, पढ़वाना, जिताना, जितवाना आदि। |
द्विकर्मक |
जिस सकर्मक क्रिया का अर्थ स्पष्ट करने के लिए वाक्य में दो कर्म प्रयुक्त होते हैं, उसे द्विकर्मक क्रिया कहते हैं। |
शिक्षक ने विद्यार्थी को पुस्तक दी। |
क्रिया Question 4:
निम्न में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर पक्षी उड़ रहे हैं। है।
Key Points
- पक्षी उड़ रहे हैं।- अकर्मक क्रिया का उदहारण है।
- प्रस्तुत वाक्य में कर्ता की प्राधानता है, कर्म की प्रधानता नहीं।
अन्य विकल्प-
- चिड़िया दाना चुग रही है।सकर्मक क्रिया
- पशु मैदान में चर रहे हैं।- सकर्मक क्रिया
- गुरु जी ने छात्रों से पाठ पढ़वाया।- प्रेरणार्थक क्रिया
Additional Information
क्रिया |
परिभाषा |
उदाहरण |
सकर्मक |
सकर्मक क्रिया में कर्म होता है। इसमें कार्य का प्रभाव किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु या कर्म पर पड़ता है। |
राधा चॉकलेट खाती है। |
अकर्मक |
इसमें कर्म नहीं होता है। क्रिया का प्रभाव स्वयं कर्ता पर पड़ता है। |
मोहन सोता है। |
प्रेरणात्मक |
जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है। |
जैसे - पढ़ाना, पढ़वाना, जीताना, जितवाना आदि। |
क्रिया Question 5:
"टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है" वाक्य में प्रयुक्त क्रिया हैः
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 5 Detailed Solution
उपरोक्त विकल्पों में विकल्प 4 'क्रियार्थक संज्ञा' सही उत्तर है अन्य विकल्प उचित नहीं हैं।
- क्रियार्थक संज्ञा - जब क्रिया संज्ञा की तरह प्रयुक्त हो तब वह क्रियार्थक संज्ञा कहलाती है।
उदाहरण - टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इस वाक्य मे टहलना क्रियार्थक संज्ञा है।
Additional Information
सहायक क्रिया
|
जो क्रियाएँ मुख्य क्रिया की कल - रचना मे सहायक होती है, उन्हें सहायक क्रियाएँ कहते हैं। |
जैसे – सापेक्ष आया है। |
नामधातु क्रिया या नामबोधक क्रिया
|
जो क्रिया संज्ञा सर्वनाम एवं विशेषण शब्दों में प्रत्यय लगाकर बनाई जाती है उसे नामबोधक या नामधातु क्रिया करते हैं। |
जैसे – पूजा आरंभ हो गई है। |
प्रेरणार्थक क्रिया
|
जहां कर्ता स्वयं कार्य ना करके दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है वहां प्रेरणार्थक क्रिया होती है। |
जैसे - मालिक नौकर से काम करवाता है। इस वाक्य में मालिक स्वयं कार्य नहीं करता, अपने नौकर द्वार कार्य करवाता है अतः मालिक प्रेरक है और करवाना प्रेरणार्थक क्रिया। |
संयुक्त क्रिया | जिन वाक्यों की एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य पूर्ण करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं। | माता जी बाजार से आ गई। |
Top क्रिया MCQ Objective Questions
निम्नलिखित प्रश्न में, वाक्य के संरचना के आधार पर क्रिया का भेद बताइये:-
रवि दीवार रंगने लगा है।
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFरवि दीवार रंगने लगा है। वाक्य में संयुक्त क्रिया है। अतः सही उत्तर संयुक्त क्रिया होगा।
दीवार को रंगना एवं ले लेना को जोड़कर रंगने लगना शब्द का उपयोग किया गया है, जो कि एक संयुक्त क्रिया के अंतर्गत आते हैं।
Key Points
क्रिया |
||
जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहते है। |
||
संरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के भेद इस प्रकार हैं- (1) संयुक्त क्रिया |
||
क्रिया |
परिभाषा |
उदाहरण |
संयुक्त क्रिया |
जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं। |
जैसे :- बच्चा विद्यालय से लौट आया |
पूर्वकालिक क्रिया |
जिस वाक्य में मुख्य क्रिया से पहले यदि कोई क्रिया हो जाए, तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती हैं। |
जैसे :- पुजारी ने नहाकर पूजा की |
नामधातु क्रिया |
संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे 'नामधातु क्रिया' कहते हैं। |
जैसे :- टेरों ने जमीन हथिया ली। हमें गरीबों को अपनाना चाहिए। |
कृदंत क्रिया |
कृत प्रत्ययों को जोडकर जो क्रिया बनाई जाती है उसे कृदंत क्रिया कहते हैं |
जैसे :- चलता , भागता , दौड़ता , हँसता आदि। |
समझ-बूझकर काम करना चाहिए।
विकल्पों में से चुनकर बताइए कि उक्त वाक्य में रेखांकित पद किस प्रकार की क्रिया है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFउक्त वाक्य में रेखांकित पद समझ-बूझकर "पुनरुक्त क्रिया" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- समझ-बूझकर काम करना चाहिए।
- इस वाक्य में रेखांकित शब्द-समूह में पुनरुक्त क्रिया है।
- पुनरुक्त क्रिया- संयुक्त क्रिया का वह रूप जिसमें समान अर्थ वाली या समान ध्वनि वाली क्रियाओं का संयोग होता हो उसे पुनरुक्त क्रिया कहते हैं।
- जैसे- जाते-जाते वो ये भी ले गया।
अन्य विकल्प-
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
संयुक्त क्रिया | ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है। | वह खा चुका। |
प्रेरणार्थक क्रिया | जिस क्रिया से ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य को न करके किसी अन्य को कार्य करने की प्रेरणा देता है वह प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है। |
मालिक नौकर से कार साफ करवाता है। |
नाम बोधक क्रिया | उपयुक्त क्रिया का निर्माण किसी वाक्य में संज्ञा और सर्वनाम के जुड़ने से होता है। | लाठी + मारना = लाठी मारना |
इनमें से किस वाक्य में ‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDF‘द्विकर्मक’ क्रिया का उपयोग हुआ है - संगीता ने राधा को पुस्तक दी।
Key Points
- 'द्विकर्मक' क्रिया वे होती हैं जिनमें दो कर्म होते हैं - एक प्रत्यक्ष कर्म और दूसरा अप्रत्यक्ष कर्म।
- इस वाक्य में, 'संगीता' (कर्ता) ने 'पुस्तक' (प्रत्यक्ष कर्म) को 'राधा' (अप्रत्यक्ष कर्म) को दिया।
Additional Informationअन्य विकल्पों के क्रियाएँ हैं:
- रमेश और मयंक दिल्ली जाएँगे - सकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में 'दिल्ली' (कर्म) है और 'जाना' (क्रिया) है।
- अनुराग ने आम और केले खरीदे - सकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में 'आम' और 'केले' (कर्म) हैं और 'खरीदना' (क्रिया) है।
- विनीता कल से बीमार है - अकर्मक क्रिया: क्योंकि इस वाक्य में कोई कर्म नहीं है, और 'होना' (क्रिया) है।
निम्नलिखित में से अव्यय से बना विशेषण शब्द नहीं है -
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFअव्यय से बना विशेषण शब्द "कैसा" नहीं है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- अगला, बाहरी और पिछला सभी शब्द अव्यय से बने हुए विशेषण है।
- कैसा शब्द अव्यय से बना हुआ विशेषण नहीं है।
Important Points
क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद - |
||
क्रिया-विशेषण |
परिभाषा |
उदाहरण |
कालवाचक |
ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
राघव कल मेरे घर आया था। |
रीतिवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। |
सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है। |
स्थानवाचक |
ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ। |
परिमाणवाचक |
ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। |
तुम थोड़ा कम खाओ।,वह बहुत ज्यादा दौड़ता है। |
प्रकार | परिभाषा |
अव्यय | ऐसे शब्द जिसमें लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता वह शब्द अव्यय कहलाते हैं। |
पेड़ बढ़ता गया।
इस वाक्य में प्रयुक्त संयुक्त क्रिया का नाम बताइए।
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर "नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- पेड़ बढ़ता गया। इस वाक्य में नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया का प्रयोग किया गया है।
क्रिया | परिभाषा | उदहारण |
नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया | वर्तमानकालिक कृदंत के आगे आना, जाना या रहना क्रिया जोड़ने से जिस क्रिया का निर्माण होता है उसे नित्यताबोधक क्रिया कहते हैं। नित्यताबोधक क्रिया में कृदंत के लिंग और वचन विशेष्य के अनुसार बदलते हैं। | पेड़ बढ़ता गया। |
Important Pointsअन्य विकल्प-
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया | जिस संयुक्त क्रिया में किसी कार्य को ठीक ढंग से पूरा करने के लिए अवकाश का बोध हो ,उसे अवकाशबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। | भाई मुश्किल से सो पाया। |
अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया | जिस संयुक्त क्रिया में कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध हो ,उसे अनुमतिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। | मुझे 'मंदिर' जाने दो। |
समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया | जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णता ,व्यापार की समाप्ति का बोध हो, उसे समाप्तिबोधक संयुक्त क्रिया कहते हैं। | रमेश खा चुका है। |
नामधातु क्रिया का प्रयोग किस वाक्य में है ?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF"उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।" इस वाक्य में नामधातु क्रिया का प्रयोग हुआ है।
Key Points
- नामधातु क्रिया युक्त वाक्य- उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली।
- उपर्युक्त वाक्य में हाथ (संज्ञा) है, हथिया (नामधातु) है, हथियाना (क्रिया) है।
- अतः वाक्य नामधातु क्रिया का उदाहरण है।
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
नामधातु क्रिया | क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया का निर्माण संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता हो उसे नामधातु क्रिया कहते हैं। | उसने मेरी पूरी संपत्ति हथिया ली। |
Important Pointsअन्य विकल्प-
वाक्य | प्रकार |
मैंने नौकर से पूरे घर की सफाई करवाई। | प्रेरणार्थक क्रिया |
वह खाना खाकर सो गया। | पूर्वकालिक क्रिया |
सुरेश ने एक महल बनवाया। | प्रेरणार्थक क्रिया |
जिस क्रिया से सूचित होने वाला व्यापार कर्त्ता करे और उसका फल कर्त्ता पर ही पड़े उसे _____ क्रिया कहते हैं ।
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर "अकर्मक क्रिया" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- जिस क्रिया से सूचित होने वाला व्यापार कर्त्ता करे और उसका फल कर्त्ता पर ही पड़े उसे अकर्मक क्रिया क्रिया कहते हैं।
- उदाहरण- राम सोता है।
- इस वाक्य में सोने का फल राम पर ही पड़ रहा है। इसलिए सोना अकर्मक क्रिया है।
Additional Information
क्रिया | परिभाषा | उदाहरण |
सकर्मक | वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। | शीला ने सेब खाया। |
व्युत्पन्न | जो क्रियाएँ मूल क्रियाओं से उत्पन्न होती है वह व्युत्पन्न क्रिया कहलाती है। | काट- काटना। |
सम्मिश्र | संज्ञा, विशेषण अथवा क्रिया विशेषण के साथ जब करना, होना, देना जैसे क्रिया पद जुड़े होते हैं। तो उसे सम्मिश्र धातु कहते हैं। | स्मरण- स्मरण करना। |
माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया। यहाँ क्रिया का कौन-सा रुप है।
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDF'माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया' में प्रेरणार्थक क्रिया है। अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: इसका सही उत्तर विकल्प 4 प्रेरणार्थक क्रिया है।
Key Points
- मंगवाया = प्रेरणार्थक क्रिया
- जिस क्रिया से इस बात का ज्ञान हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी अन्य को उसे करने के लिए प्रेरित करता है, उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं । जैसे-बोलना- बोलवाना, पढ़ना- पढ़वाना, खाना- खिलवाना, इत्यादि। मूल द्वि-अक्षरी धातुओं में 'आना' तथा 'वाना' जोड़ने से प्रेरणार्थक क्रियाएँ बनती हैं ।
- 'माँ ने पिताजी से सामान मंगवाया' वाक्य में 'माँ/पिताजी' संज्ञा है और 'मंगवाना' क्रिया शब्द है।
Additional Information
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
क्रिया |
जिन शब्दों में किसी कार्य का करना या होना था, किसी घटना में घटित होने का संज्ञान होता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के दो भेद माने गए हैं - अकर्मक और सकर्मक। |
मोर नाचता है = अकर्मक अनुराग ने फल खाए= सकर्मक |
अकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर नहीं करता पर पड़ता है उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। |
||
सकर्मक क्रिया - जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़ता है तथा जिसके प्रयोग में कर्म की अनिवार्यता बनी रहती है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। |
सकर्मक क्रिया में इनमें से किस पर प्रभाव पड़ता है?
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसकर्मक क्रिया का कर्म पर प्रभाव पड़ता है।
- जिस क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है उसे ही सकर्मक क्रिया कहते हैं।
- उदाहरण - सचिन फुटबॉल मैच खेलता है।
Key Pointsसकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया में अंतर -
सकर्मक क्रिया | अकर्मक क्रिया |
जब कर्ता द्वारा किए गए कार्य से कोई दूसरी चीज प्रभावित तो सकर्मक क्रिया होगा। | जब कर्ता द्वारा किए गए कार्य से किसी और चीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता तो वह अकर्मक क्रिया होगा। |
कर्ता, क्रिया और कर्म तीनों की उपस्थिती होती है। | कर्ता और क्रिया तो होते हैं, लेकिन कर्म नहीं होता। |
उदाहरण - राम अखबार पढ़ता है। |
उदाहरण - मोर नाचता है। |
प्रेरणार्थक क्रिया है-
Answer (Detailed Solution Below)
क्रिया Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF‘सुनाना’ सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- ‘सुनाना’ शब्द प्रेरणार्थक क्रिया है।
- ‘सुनाना’ शब्द प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया है, जिसका मूल रूप सुनना है।
Additional Information
क्रिया – ऐसे शब्द जो हमें किसी काम के करने या होने का बोध कराते हैं, वे शब्द क्रिया कहलाते हैं। संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होता है : |
||
क्रिया |
परिभाषा |
उदाहरण |
प्रेरणार्थक क्रिया |
जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि कर्ता स्वयं काम ना करके किसी और से काम करा रहा है। |
जैसे: पढवाना, लिखवाना आदि। |
नामधातु क्रिया |
ऐसी धातु जो क्रिया को छोड़कर किन्ही अन्य शब्दों जैसे संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि से बनती है वह नामधातु क्रिया कहते हैं। |
जैसे: अपनाना, गर्माना आदि। |
सयुंक्त क्रिया |
ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है। |
जैसे: खा लिया, चल दिया, पी लिया आदि। |
कृदंत क्रिया |
जब किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसका नया क्रिया रूप बनाया जाए तब वह क्रिया कृदंत किया कहलाती है। |
जैसे दौड़ना, भागता आदि। |