Question
Download Solution PDFकिशोरावस्था के दौरान निम्नलिखित में से कौन सी संवेगात्मक विकास की विशेषता है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFकिशोरावस्था
- मनुष्यों के बीच, किशोरावस्था एक जटिल, बहु-प्रणाली परिवर्तनकालीन प्रक्रिया है जिसमें बाल्यावस्था की अपरिपक्वता और सामाजिक निर्भरता से वयस्क जीवन में विकास की क्षमता, व्यक्तिगत घटक और सामाजिक उत्तरदायित्व के लक्ष्य और अपेक्षा के साथ प्रगति शामिल है।
- सरल शब्दों में, किशोरावस्था बाल्यावस्था और वयस्कता के बीच का चरण है।
- यह यौवन (यौन परिपक्व) से शुरू होती है और तब समाप्त होती है जब दैहिक विकास पूरा हो जाता है और बालक मनोवैज्ञानिक रूप से परिपक्व हो जाता है।
किशोरावस्था के दौरान संवेगात्मक विकास
- किशोरावस्था के चरण को परिभाषित करने के लिए अक्सर संवेगों का उपयोग किया जाता है।
- इस चरण को "तनाव और तूफान" के चरण के रूप में माना जाता है क्योंकि बच्चा शारीरिक विकास और समाज के दोहरे व्यवहार का सामना करने में असमर्थ है, जो न तो उन्हें एक बच्चा मानता है और न ही एक बड़ा मानता है।
- अधिकांश किशोर तनाव और अस्थिरता का अनुभव करते हैं क्योंकि वे एक परिपक्व व्यक्ति के रूप में समाज की अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए पर्याप्त रूप से तैयार नहीं होते हैं।
- उन्हें संवेगात्मक रूप से प्रभावित करने वाले कारक- विद्यालय में धमकाया जाना, विद्यालय की मांग और दबाव, यौन और सामाजिक दबाव, माता-पिता का संघर्ष, नशीली दवाओं और शराब आदि हैं।
- एकतरफा प्रणय, ग्रंथियों का स्राव, मिजाज बढ़ने से संवेग बढ़ते हैं और भीतर संघर्ष पैदा होता है। जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं।
- वे पहचान के संकट से जूझते हैं।
निष्कर्ष:
किशोरावस्था के दौरान, बच्चा संवेगात्मक उतार-चढ़ाव से पीड़ित होता है। एक किशोर को पहचान संकट, कामुकता, करियर विकल्प, साथियों के दबाव आदि के संबंध में कई संवेगात्मक उथल-पुथल का अनुभव करना पड़ता है। इसलिए यह चरण संघर्ष और भ्रम से चिह्नित है। किशोरावस्था संघर्ष, भ्रम और दबाव की अवस्था है। अत: विकल्प (2) सही है।
Last updated on Jul 11, 2025
-> The Rajasthan PTET Counselling Registration can be done between 4th to 16th July 2025.
-> Rajasthan PTET Result 2025 out on July 2nd, 2025.
-> The Rajasthan PTET 2025 was held on 15th June 2025.
-> The Rajasthan Pre-Teacher Education Test (PTET) is conducted for admission to the 2-year B.Ed. and 4-year Integrated BA/B.Sc. B.Ed. Courses offered by universities in Rajasthan.
-> Prepare for the exam using Rajasthan PTET Previous Year Papers.