मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम, 1939 की धारा 2 के तहत एक मुस्लिम महिला के लिए तलाक के कितने आधार प्रदान किए गए हैं?

  1. 7
  2. 8
  3. 9
  4. 10
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 9

Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर विकल्प 3 है।Key Points

  • मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम, 1939 की धारा 2 विवाह विघटन की डिक्री के लिए आधार से संबंधित है।
  • मुस्लिम विधि के अधीन विवाहित स्त्री अपने विवाह के विघटन के लिए निम्नलिखित आधारों में से किसी एक या अधिक आधार पर डिक्री प्राप्त करने की हकदार होगी, अर्थात् :-
    • चार वर्ष से पति का ठौर-ठिकाना ज्ञात नहीं है;
    • पति ने दो वर्ष तक उसके भरण-पोषण की व्यवस्था करने में उपेक्षा की है या उसमें असफल रहा है;
    • पति को सात वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए कारावास का दण्ड दिया गया है;
    • पति तीन वर्ष तक अपने वैवाहिक कर्तव्यों का पालन करने में समुचित कारण बिना असफल रहा है;
    • पति विवाह के समय नपुंसक था और बराबर नपुंसक रहा है;
    • पति दो वर्ष तक उन्मत्त रहा है या *** उग्र रतिज रोग से पीड़ित है;
    • पन्द्रह वर्ष की आयु प्राप्त होने से पहले ही उसके पिता या अन्य संरक्षक ने उसका विवाह किया था और उसने अठारह वर्ष की आयु प्राप्त करने से पूर्व ही विवाह का निराकरण कर दिया है;
      • परन्तु यह तब जब विवाहोत्तर संभोग न हुआ हो 
    • पति उसके साथ क्रूरता से व्यवहार करता है, अर्थात् :- 
      • अभ्यासतः उसे मारता है या क्रूर-आचरण से उसका जीवन दुखी करता है, भले ही ऐसा आचरण शारीरिक दुर्व्यवहार की कोटि में न आता हो, या
      • कुख्यात स्त्रियों की संगति में रहता है या गर्हित जीवन बिताता है, या
      • उसे अनैतिक जीवन बिताने पर मजबूर करने का प्रयत्न करता है, या
      • उसकी सम्पत्ति का व्ययन कर डालता है या उसे उस पर अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोक देता है, या
      • धर्म को मानने या धर्म-कर्म के अनुपालन में उसके लिए बाधक होता है, या
      • यदि उसकी एक से अधिक पत्नियां हैं तो कुरान के आदेशों के अनुसार उसके साथ समान व्यवहार नहीं करता है;
    • कोई ऐसा अन्य आधार है जो मुस्लिम विधि अधीन विवाह विघटन के लिए विधिमान्य है :

      

Hot Links: teen patti classic teen patti bonus teen patti live