वाक्य पक्ष MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for वाक्य पक्ष - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 26, 2025

பெறு वाक्य पक्ष பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் वाक्य पक्ष MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest वाक्य पक्ष MCQ Objective Questions

Top वाक्य पक्ष MCQ Objective Questions

वाक्य पक्ष Question 1:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के पक्ष के भेद का सही विकल्प हो।

अब धूप होने लगी है।

  1. आरंभद्योतक
  2. अभ्यासद्योतक
  3. प्रगतिद्योतक
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : आरंभद्योतक

वाक्य पक्ष Question 1 Detailed Solution

वाक्य अब धूप होने लगी है मे वाक्य के पक्ष के भेद का सही विकल्प आरंभद्योतक होगा।

  •  इस पक्ष मे क्रिया के आरंभ होने की स्थिति का बोध होता है।  

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

क्रिया पक्ष  परिभाषा  उदाहरण 
आवृत्तिमूलक इससे उसी  क्रिया का बार बार होते रहने का बोध होता है  प्रथ्वी, सूर्य का चक्कर लगाती रहती है 
प्रगतिद्योतक इससे क्रिया की निरंतर प्रगति का बोध होता है भीड़ बढ़ती जा रही है !
अभ्यासद्योतक यह पक्ष क्रिया के स्वभाववश होने का सूचक है वह दिन भर मेहनत करता था तब सफल हुआ 

Additional Information

  • क्रिया के जिस रूप से क्रिया प्रक्रिया अर्थात क्रिया व्यापार का बोध होता है, उसे क्रिया का पक्ष कहते हैं।
  • क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते हैं।

वाक्य पक्ष Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए पक्ष के भेद का सबसे अच्छा विकल्प है।

अब रोहन ने पढ़ाई जोरो से शुरू की है!

  1. प्रगतिद्योतक
  2. पूर्णताद्योतक
  3. सातप्यबोधक
  4. आरंभद्योतक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आरंभद्योतक

वाक्य पक्ष Question 2 Detailed Solution

अब रोहन ने पढ़ाई जोरो से शुरू की है! 'आरंभद्योतक' पक्ष का उदाहरण है।Key Points

  • आरंभद्योतक पक्ष - इसमें क्रिया के आरम्भ होने की सूचना मिलती है। 
  • उदाहरण - रमेश चलने लग गया है।

Additional Informationपक्ष - क्रिया व्यापार को देखना क्रिया का पक्ष कहलाता है। 

पक्ष  परिभाषा  उदाहरण 
प्रगतिद्योतक क्रिया में लगातार वृद्धि होने का बोध होता है।  पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 
पूर्णताद्योतक क्रिया के पूरी तरह समाप्त होने का बोध होता है।  वह स्नान कर चुका है। 
सातप्यबोधक क्रिया के वर्तमान में लगातार चालू रहने का बोध होता है।  वह स्नान कर रहा है। 

वाक्य पक्ष Question 3:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य का सही भेद हो।

बाढ़ का पानी भरता ही चला जा रहा है।

  1. आरम्भद्योतक
  2. प्रगतिद्योतक
  3. नित्यताद्योतक
  4. अभ्यासद्योतक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : प्रगतिद्योतक

वाक्य पक्ष Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों के अनुसार विकल्प 2 प्रगतिद्योतक वाक्य का सही उत्तर है अन्य विकल्प असंगत है 

Key Points

  • इस क्रिया पक्ष में क्रिया की निरंतर प्रगति का बोध होता है,प्रगतिद्योतक पक्ष कहलाता हैं

Additional Information

जिस रूप से क्रिया प्रक्रिया अर्थात क्रिया व्यापार का पता चलता है,उसे क्रिया का पक्ष कहते हैं।

आरंभद्योतक

क्रिया के आरंभ होने की स्थिति का बोध होता है।

रवि गाने लगा।

गतिद्योतक

क्रिया की प्रक्रिया चालू रहने का बोध होता है।

गाड़ी चल रही है।

प्रगतिद्योतक

क्रिया की निरंतर प्रगति का बोध होता है।

गेंद गड्ढे में गिरेगी ही।

पूर्णताद्योतक

क्रिया की पूर्ण समाप्ति का बोध होता है।

वह आ गया है।

नित्यताद्योतक

क्रिया के सदा बने रहने का बोध होता है।

धूप रोज होती है।

अभ्यासद्योतक

क्रिया के स्वभाववश होने का बोध होता है।

अभ्यास करते-करते रोहन को तैरना आ गया।

वाक्य पक्ष Question 4:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए पक्ष के भेद का सबसे अच्छा विकल्प है।

पंछी कितना सुंदर चहचहा रहे हैं

  1. आरंभद्योतक
  2. पूर्णताद्योतक
  3. प्रगतिद्योतक
  4. सातत्यबोधक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : सातत्यबोधक

वाक्य पक्ष Question 4 Detailed Solution

पंछी कितना सुंदर चहचहा रहे हैं। वाक्य के लिए पक्ष के भेद का सबसे अच्छा विकल्प है।

  • जिससे  क्रिया की प्रक्रिया के चालू रहने का बोध होता है सातपय बोधक पक्ष कहलाता है।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण - 

पक्ष भेद  परिभाषा  उदाहरण 
आरंभद्योतक इस पक्ष में क्रिया के आरंभ होने की स्थिति का बोध होता है  अब राम खेलने लगा है।
पूर्णताद्योतक इस क्रिया पक्ष में क्रिया के पूरी तरह समाप्त होने का बोध होता है वह अब तक काफी खेल चुका है।
प्रगतिद्योतक इससे क्रिया के निरंतर प्रगति का बोध होता है भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

Additional Informationपक्ष भेद - 

  • क्रिया के जिस रुप से क्रिया प्रक्रिया का बोध होता है उसे क्रिया का पक्ष कहते हैं क्रिया के दो पक्ष होते हैं।
  • पहली दृष्टि से हम देखते हैं कि क्रिया प्रक्रिया आरंभ होने वाली है अथवा आरंभ हो चुकी है अथवा वर्तमान में चालू है या चालू हो चुकी है
  • दूसरे दृष्टि में क्रिया प्रक्रिया को एक इकाई के रूप में देखते हैं।

वाक्य पक्ष Question 5:

दिए गए वाक्य का पक्ष ज्ञात कीजिएl

तारे चमकते हैंl

  1. स्थित्यात्मक पक्ष
  2. सातत्य बोधक पक्ष
  3. नित्य पक्ष
  4. अपूर्ण पक्ष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : नित्य पक्ष

वाक्य पक्ष Question 5 Detailed Solution

उपरोक्त विकल्पों में विकल्प 3 नित्य पक्ष सही विकल्प है l अन्य विकल्प असंगत है l

Key Points

पक्ष

परिभाषा

उदाहरण

नित्यता बोधक 

इस पक्ष में क्रिया के नित्य अर्थात सदा बने रहने का बोध हो ( आदि ने अंत) नित्यता बोधक कहलाता हैं।

पृथ्वी गोल है।

 

Additional Information

पक्ष

परिभाषा

उदाहरण

सातपय बोधक

इससे क्रिया की प्रक्रिया के चालू रहने का बोध होता है सातपय बोधक पक्ष कहलाता हैं।

राम कितना अच्छा खेल रहा है।

प्रगतिदयोतक पक्ष

इससे क्रिया के निरंतर प्रगति का बोध होता है प्रगतिदयोतक पक्ष कहलाता है l

भीड़ बढती जा रही है l

नित्यता बोधक 

इस पक्ष में क्रिया के नित्य अर्थात सदा बने रहने का बोध हो  नित्यता बोधक कहलाता हैं।

पृथ्वी गोल है।

 

अपूर्णता दयोतक पक्ष

इस क्रिया पक्ष में क्रिया के पूरी तरह समाप्त नहीं होती है l अपूर्णता दयोतक पक्ष कहलाता हैं।

वह खेल रहा है l

Hot Links: teen patti master online teen patti royal teen patti real cash apk