देशज, विदेशज और संकर शब्द MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for देशज, विदेशज और संकर शब्द - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക

Last updated on Apr 6, 2025

നേടുക देशज, विदेशज और संकर शब्द ഉത്തരങ്ങളും വിശദമായ പരിഹാരങ്ങളുമുള്ള മൾട്ടിപ്പിൾ ചോയ്സ് ചോദ്യങ്ങൾ (MCQ ക്വിസ്). ഇവ സൗജന്യമായി ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക देशज, विदेशज और संकर शब्द MCQ ക്വിസ് പിഡിഎഫ്, ബാങ്കിംഗ്, എസ്എസ്‌സി, റെയിൽവേ, യുപിഎസ്‌സി, സ്റ്റേറ്റ് പിഎസ്‌സി തുടങ്ങിയ നിങ്ങളുടെ വരാനിരിക്കുന്ന പരീക്ഷകൾക്കായി തയ്യാറെടുക്കുക

Latest देशज, विदेशज और संकर शब्द MCQ Objective Questions

Top देशज, विदेशज और संकर शब्द MCQ Objective Questions

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 1:

'परात' किस भाषा का शब्द है?

  1. तुर्की
  2. देशज
  3. पुर्तगाली
  4. अरबी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पुर्तगाली

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 1 Detailed Solution

'परात' शब्द पुर्तगाली भाषा से लिया गया शब्द है। पुर्तगाली, अरबी ये सभी विदेशी भाषाये है, इनसे हिन्दी में शब्द ज्यो के त्यों लिए गये है। 
Key Points

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

विदेशज/ 
आगत/ 
विदेशी शब्द

अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं।

जैसे - अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि।

Additional Informationअन्य विकल्पों :-
  • पुर्तगाली भाषा से आये हुए शब्द - अचार, चाभी, संतरा, साबुन, पपीता, ऑलपिन, बाल्टी, गमला, बस्ता, मेज, बटन, कारतूस, तिजोरी, तौलिया, फीता, तंबाकू, कॉफी।
  • देशज यानी देशी भाषाओ से आये हुए शब्द – थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि।
  • अरबी भाषा से आये हुए शब्द - असर, किस्मत, खयाल, दुकान, औरत, जहाज' आदि।

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 2:

इनमें देशज शब्द है:

  1. झोपड़ी
  2. अफ़ीम
  3. पानी
  4. तमाशा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : झोपड़ी

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 2 Detailed Solution

'झोपड़ी' देशज शब्द है. सही उत्तर विकल्प 1 'झोपड़ी' है. अन्य सभी विकल्प गलत उत्तर है.

Key Points

  • झोपड़ी शब्द की उत्पत्ति हिंदी से ही हुई है, अत:  यह देशज शब्द है.
  • झोपड़ी का अर्थ है - कुटिया 

अन्य विकल्प -

  • अफ़ीम यूनानी भाषा का शब्द है।
  • तमाशा फारसी भाषा का शब्द है।
  • पानी रूढ़ शब्द है।

Additional Information

उत्पत्ति के आधार पर शब्द चार प्रकार के हैं-

(1) तत्सम शब्द (2)तद्भव शब्द (3)देशी/देशज शब्द (4) विदेशी शब्द

1) तत्सम शब्द- किसी भी भाषा के मूल शब्द या शुद्ध शब्द को ‘तत्सम शब्द‘ कहते हैं। जबकि संस्कृत भाषा के शुद्ध शब्द को कहते है। जैसेः– आम्र, अंक्षि, कर्पूर इत्यादि।

2) तद्भव शब्द- शुद्ध शब्द या मूल शब्द के आधार पर उत्पन्न शब्द ‘तद्भव शब्द‘ कहलाते हैं।
जैसेः– आम, आँख, कपूर आदि।

3) देशी/देशज शब्द- जिन शब्दों की उत्पत्ति हमारे देश की भाषाओं से हुई है, उन्हें ‘देशी शब्द‘ कहा जाता है। जैसे:- लोटा, डोसा, इटली

4) विदेशी शब्द- विदेशी भाषाओं के शब्द ‘विदेशी‘ कहलाते हैं। जैसे:– अलमीरा, आलपीन

नोट:

संकर शब्द -दो भाषाओं के संयोग से बने शब्द ‘संकर शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसे:-

(1) रेलगाड़ी - इन अक्षर मेंदो भाषाओं का समावेश हैः रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) ]
(2) जाँचकर्ता - इसमें भी दो भाषाओं का प्रयोग होता है: जाँच (अंग्रेजी) + कर्ता (संस्कृत) ]

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 3:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो देशज शब्द का सही विकल्प हो।

  1. हिसाब
  2. बुखार
  3. इशारा
  4. झंझट

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : झंझट

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 3 Detailed Solution

झंझट देशज शब्द का सही विकल्प होगा।

  • वे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण अपनी परिस्थिति में आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित किए जाते हैं, वे देशज शब्द कहलाते है।
  • अन्य उदाहरण - पगड़ी, गाड़ी ,थैला, पेट आदि।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण - 

  • हिसाब, इशारा तथा बुखार ये सभी अरबी भाषा के शब्द है, अतः सभी शब्द विदेशी शब्द होगे।  
  • विदेशी शब्द - वे शब्द जो विदेशी जातियों के संपर्क में आने पर उनकी भाषा में बहुत से शब्द हिंदी में प्रयुक्त होते हैं ऐसे शब्द विशेष विदेशी शब्द कहलाते है।

Additional Informationउत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद -

शब्द भेद  परिभाषा  उदाहरण 
तत्सम शब्द  वे शब्द जो संस्कृत भाषा से हिंदी में बिना किसी बदलाव के लाए गए हो वे तत्सम शब्द कहलाते है। अग्नि , क्षेत्र, वायु, सूर्य, रात्रि आदि।
तद्भव शब्द  वे शब्द जो रूप परिवर्तन करने के बाद संस्कृत से हिंदी में आए तद्भव शब्द कहलाते हैं  आग, खेत,हवा,रात  आदि।
देशज शब्द  वे शब्द जो क्षेत्रीय प्रभाव के कारण अपनी परिस्थिति में आवश्यकतानुसार बनकर प्रचलित किए जाते हैं वे देशज शब्द कहलाते है गड़ी, गाड़ी ,थैला,पेट आदि।
विदेशी शब्द  वे शब्द जो विदेशी जातियों के संपर्क में आने पर उनकी भाषा में बहुत से शब्द हिंदी में प्रयुक्त होते हैं ऐसे शब्द विशेष विदेशी शब्द कहलाते है। हिसाब, इशारा, बुखार आदि। 
संकर शब्द  वे शब्द जो दो भाषाओं के शब्दों को मिलाकर बना लिए गए हो उन्हें संकर शब्द कहते है। बम (अंग्रेजी) + वर्षा (हिंदी) = बमवर्षा।

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 4:

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज है?

  1. पतलून
  2. लाश
  3. धड़ाम
  4. औरत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : धड़ाम

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 4 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से 'धड़ाम' एक देशज शब्द है। अन्य विकल्पों के शब्द विदेशज हैं। अतः सही विकल्प 'धड़ाम' है।

अन्य विकल्प

विदेशज

अर्थ

पतलून (पुर्तगाली)

पैंट, सीधे पायँचों तथा जेबों वाला एक तरह का वस्त्र।

लाश (तुर्की)

मृत प्राणी का शरीर, मृतदेह, शव, मुर्दा।

औरत (अरबी)

महिला, नारी, स्त्री, पत्नी।

 

विशेष

देशज शब्द - ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए, जैसे थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि।

विदेशज/आगत शब्द - अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए, जैसे अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि।

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 5:

'लाश' शब्द किस मूल भाषा का है ?

  1. अरबी
  2. फारसी
  3. तुर्की
  4. संस्कृत

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : तुर्की

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर 'तुर्की' है। Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'लाश' शब्द मूलत: तुर्की भाषा का है। 
  • लाश अर्थात किसी प्राणी का मृत शरीर। 
  • यह विदेशज शब्द है। 

Additional Information

  • विदेशज शब्द - विदेशी भाषाओं से हिंदी में आये शब्दों को विदेशीया विदेशज शब्द कहा जाता है।
  • इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल है।  

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 6:

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज नहीं हैं?

  1. टक्कर
  2. धड़ाम
  3. टेलीफोन
  4. तोंद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : टेलीफोन

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 6 Detailed Solution

इसका सही उत्तर टेलीफोन’ है। अन्य विकल्प देशज शब्द हैं इसलिए अनुचित हैं।

स्पष्टीकरण:

‘टेलीफोन’ शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है, इसलिए ये विदेशज शब्द है और यही विकल्प अनुचित है।  

विशेष:

देशज शब्द

ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए हैं।

जूता, ठेठ, लोटा, टक्कर, धड़ाम, तोंद आदि।

विदेशज शब्द

अन्य देश की भाषा से आए हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल हैं।   

उम्र, आबरू, टेलीफोन, अदा, आराम आदि।

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 7:

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द देशज शब्द है?

  1. आतिशबाजी
  2. गड़बड़
  3. आवारा
  4. अफ़सोस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : गड़बड़

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 7 Detailed Solution

'गड़बड़' देशज शब्‍द है। अन्‍य विकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • 'गड़बड़' देशज शब्‍द है। 
  • गड़बड़ का अर्थ - अस्त-व्यस्त। 

अन्‍य विकल्‍प- 

शब्‍द  अर्थ विदेशज 
आतिशबाजी  बारूद या गंधक भरकर बनाए गए खिलौने। फारसी 
आवारा  निरर्थक इधर-उधर घूमने वाला, निकम्‍मा। फारसी 
अफ़सोस  दु:ख, खेद।  फारसी 

Additional Information

शब्‍द  परिभाषा  उदाहरण
देशज  ऐसे शब्‍द जो देश की अन्‍य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए है, देशज शब्‍द कहलाते हैं।  लोटा, थैला, कपास, गली आदि। 
विदेशज  अन्‍य देश की भाषा से आये हुए शब्‍द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए हैं, इन विदेशी भाषाओं में मुख्‍यत: फारसी, तुर्की, अरबी, उर्दू, अंग्रेजी और पुर्तगाली शामिल हैं।   अदालत, औसत, कुश्‍ती, तलाश आदि। 

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 8:

हिन्दी शब्द किस भाषा से लिया गया है ?

  1. संस्कृत
  2. फारसी
  3. हिन्दी
  4. अरबी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : फारसी

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 8 Detailed Solution

हिन्दी शब्द-2) फारसी भाषा से लिया गया है।

Important Points

  • हिन्दी शब्द फारसी का है,जिसका अर्थ है-हिंदी का या हिन्द से सम्बंधित।
  • हिन्दी शब्द की निष्पत्ति सिन्धु-सिंध से हुई है।   
  • ईरानी भाषा में का उच्चारणकिया जाता था। ​

Additional Information

  • अपभ्रंश की समाप्ति और आधुनिक भारतीय भाषाओं के जन्मकाल के समय को संक्रांतिकाल कहा जाता है।
  • हिन्दी का स्वरूप शौरसेनी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से विकसित हुआ है। 
  • हिन्दी का मानकीकृत रूप है,जिसकी लिपि देवनागरी है।
  •  इसे नागरी के नाम से भी जाना जाता है।
  • देवनागरी में 11 स्वर और 33 व्यंजन हैं।
  • इसे बाईं से दाईं तरफ़ लिखा जाता है।

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 9:

‘कारतूस’ किस भाषा का शब्द है?

  1. अरबी
  2. फारसी
  3. फ्रेंच
  4. तुर्की
  5. हिंदी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : फ्रेंच

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 9 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों के अनुसार ‘कारतूस’ फ्रेंच भाषा का शब्द है।

अतः स्पष्ट है कि फ्रेंच सटीक विकल्प है।

अन्य विकल्प असंगत हैं।

Additional Information

विदेशी

विदेशज (विदेश + ज) शब्द का अर्थ है - ’विदेश में जन्मा’ अतः अन्य देश की भाषा से आए हुए शब्द विदेशी शब्द कहलाता है।

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 10:

समोसा किस भाषा का शब्द है?

  1. अंग्रेजी
  2. तुर्की
  3. अरबी
  4. फारसी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : फारसी

देशज, विदेशज और संकर शब्द Question 10 Detailed Solution

सही विकल्प 4 "फारसीहै। अतः अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points 

  • समोसा शब्द फारसी भाषा से लिया गया है।
  • शब्दों के प्रकार:-
    • देशज शब्द,
    • विदेशी शब्द
    • संकर शब्द।

Additional Information 

  1. देशज शब्द - वे शब्द जिनकी बनावट (रचना) का पता नहीं चलता और जो न तो संस्कृत भाषा के हैं और न ही विदेशी भाषाओं से आए हैं। ऐसे शब्द अपने ही देश की उपज हैं अर्थात अपने ही देश में बोलचाल से बने हैं जिन्हें देशज या देशी शब्द कहा जाता है।
    • जैसे - कदली, केला, कपास, भिंडी, मिर्च, सरसों इत्यादि।​
  2. विदेशी शब्द - विदेशी शब्दों को विदेशज शब्द भी कहा जाता है। ऐसे विदेशी भाषाओं के शब्द जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में खुलकर किया जाता है ये विदेशी शब्दों की श्रेणी में रखे जाते हैं। ये शब्द अक्सर अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी, फ्रेंच, पुर्तगाली, डच आदि भाषाओं से हिंदी भाषा में आए हैं। 
    • जैसे- असर, इजलास, इरादा, इशारा, ईमान, किताब, जिला, तहसील इत्यादि।
  • संकर शब्द - हिंदी भाषा में कुछ ऐसे शब्द हैं जिनका एक अंश एक भाषा का तो दूसरा भाग दूसरी भाषा का होता है। अर्थात अलग-अलग भाषाओं के शब्दों या शब्द खंडों से मिलकर बने नए शब्द जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में होता है संकर शब्द कहलाते हैं। संकर शब्द का आशय होता है अलग-अलग प्रजातियों के सहयोग से बना हुआ।
  • जैसे –
    • रेलगाड़ी (अंग्रेजी + हिंदी)
    • बोरियत (अंग्रेजी + अरबी)
    • चूहेदानी (हिंदी + फारसी)
    • थानेदार (हिंदी + फारसी) इत्यादि।

Hot Links: teen patti game - 3patti poker teen patti yas teen patti casino