शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ Quiz - Objective Question with Answer for शब्द चयन की अशुद्धियाँ - Download Free PDF
Last updated on Jun 27, 2025
Latest शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 1:
दिए गए वाक्य के रेखांकित शब्द को उचित विकल्प से परिवर्तित करें
गाड़ी में मुझे बहुत दुःख हुआ, रात भर नींद नहीं आयी।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution
गाड़ी में मुझे बहुत दुःख हुआ, रात भर नींद नहीं आयी। वाक्य के रेखांकित शब्द का उचित विकल्प है - कष्ट। अन्य सभी विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- गाड़ी में मुझे बहुत दुःख हुआ, रात भर नींद नहीं आयी।
- दिए गए वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है।
- यहाँ 'दुःख' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'कष्ट' होना चाहिए।
- सही वाक्य - गाड़ी में मुझे बहुत कष्ट हुआ, रात भर नींद नहीं आयी।
- दुःख का अर्थ - शोक, संताप, पीड़ा, दुखद स्थिति।
- 'कष्ट' का अर्थ - तकलीफ, परेशानी, शारीरिक या मानसिक पीड़ा।
Important Points
शब्द | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
कष्ट | तकलीफ, परेशानी, पीड़ा। | लंबी यात्रा के कारण उसे बहुत कष्ट हुआ। |
पीड़ा | दर्द, वेदना, कष्ट। | चोट लगने से उसे असहनीय पीड़ा हुई। |
अवसाद | उदासी, निराशा, मानसिक दुख। | नौकरी छूटने से वह अवसाद में चला गया। |
Additional Informationशब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
उसकी भाषा देवनागरी है। | उसकी लिपि देवनागरी है। |
यह विषय अत्यंत कठोर है। | यह विषय अत्यंत कठिन है। |
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। | कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है। |
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। | स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है। |
राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए। | राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए। |
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 2:
इनमें से कौन-सा वाक्य अशुद्ध है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution
वाक्य अशुद्ध है- तुमको मैं कैसे समझाऊँ
Key Points
- अशुद्ध वाक्य - तुमको मैं कैसे समझाऊँ।
- दिए गये वाक्य में पदक्रम व सर्वनाम प्रयोग की त्रुटि है,
- यहाँ 'तुमको मैं' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'मैं तुम्हें' होना चाहिए।
- शुद्ध वाक्य - मैं तुम्हें कैसे समझाऊँ।
Important Points पदक्रम संबंधी नियम -
- वाक्य में पहले कर्ता, फिर कर्म तथा अन्त में क्रिया आती है।
- यदि क्रिया अकर्मक है तो वाक्य में पहले कर्ता फिर क्रिया आती है।
- विस्मयादि बोधक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं।
- जहाँ प्रश्नवाचक वाक्यों हाँ/नहीं उत्तर वाले प्रश्नों में 'क्या' प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं
- तथा शेष प्रश्नवाचक शब्द प्रायः वाक्य के मध्य में आते हैं।
- क्रिया-विशेषण शब्द, क्रिया के पूर्व आते हैं।
Additional Information
पदक्रम व सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
मुझे एक दूध का गर्म प्याला चाहिए। | मुझे गर्म दूध का एक प्याला चाहिए। |
गाय का ताकतवर दूध होता है। | गाय का दूध ताकतवर होता है। |
शहीदों का देश सदा आभारी रहेगा। | देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा। |
तेरे को क्या चाहिए? | तुझे क्या चाहिए? |
दूध में कौन गिर गया? | दूध में क्या गिर गया? |
तुम तो तुम्हारा काम करो। | तुम तो अपना काम करो। |
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 3:
वाक्य के रेखांकित शब्द को नीचे दिये गये शब्दों में से सर्वोचित शब्द से परिवर्तित करें
अधिक खा लेने के चलते मेरा हाल आज बुरा है।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution
दिये गए विकल्पों में सही उत्तर कारण है।
Key Points
- चलते के स्थान पर सर्वोचित शब्द कारण है।
- वाक्य में चलते का प्रयोग अनुचित है, क्योंकि यह कारण दर्शाने के लिए उपयुक्त नहीं है। कारण शब्द वाक्य के अर्थ को स्पष्ट और सटीक बनाता है।
Additional Information अन्य विकल्प:-
- संग: यह शब्द अर्थ के आधार पर अनुचित है, क्योंकि यह "साथ" या "सहयोग" के अर्थ में प्रयोग होता है, न कि कारण दर्शाने के लिए।
- बदले: यह शब्द "प्रतिफल" या "विनिमय" के अर्थ में प्रयोग होता है, जो वाक्य के संदर्भ में उपयुक्त नहीं है।
- वास्ते: यह शब्द "लिए" या "उद्देश्य" के अर्थ में प्रयोग होता है, लेकिन यह कारण दर्शाने के लिए उतना स्वाभाविक नहीं है जितना कारण।
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 4:
निम्नलिखित शब्दों की शुद्धता पर विचार कीजिए -
(अ) धातव्य
(ब) औदार्य
(स) सानिध्य
(द) प्रवर्तक
(य) यौवन
किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर है - ब, द, य
Key Points
- शुद्ध शब्द -
- (ब) औदार्य
- (द) प्रवर्तक
- (य) यौवन
- (अ) - 'धातव्य' शब्द का शुद्ध रूप 'ध्यातव्य' होता है।
- (स) - 'सानिध्य' शब्द का शुद्ध रूप 'सान्निध्य' होता है।
- वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।
Additional Information
अशुद्ध | शुद्ध |
आनुमानित | अनुमानित |
क्षत्रीय | क्षत्रिय |
सेनिक | सैनिक |
पुजारन | पुजारिन |
बासुदेव | वासुदेव |
सामिल | शामिल |
परमर्थ | परमार्थ |
राजातंत्र | राजतंत्र |
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 5:
आज शिवजी का अच्छा सा दर्शन हो गया।
इस वाक्य में त्रुटि सुधारिए।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution
सही उत्तर है - "आज शिवजी के अच्छे से दर्शन हो गए।"
Key Points
- आज शिवजी का अच्छा सा दर्शन हो गया। - प्रस्तुत वाक्य में वचन संबंधी त्रुटि है l
- दर्शन बहुवचन शब्द है l
- इसलिए सही वाक्य:-
- आज शिवजी के अच्छे से दर्शन हो गए।
- कुछ अन्य उदाहरण:-
- आज बहुत दिनों बाद आपके दर्शन हुए l
- सुबह-सुबह भगवान के दर्शन हो जाएं, तो दिन अच्छा गुजरता है l
- अन्य किसी भी विकल्प में दर्शन शब्द के साथ सही क्रिया शब्द का उपयोग नहीं हुआ है, इसलिए अन्य विकल्प गलत उत्तर है l
Additional Information
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के जिस रूप से हमें संख्या का पता चले उसे वचन कहते हैं।
- शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं।
- जैसे - लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी बंदर, मोर आदि।
- शब्द के जिस रूप से अनेकता का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं।
- जैसे - लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, स्त्रियाँ, लताएँ, बेटे आदि।
Top शब्द चयन की अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions
निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?
गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFगौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्य में पाली शब्द का प्रयोग अनुचित किया गया है।
Key Points
- पाली शब्द की शुद्ध वर्तनी पालि है।
- सही वाक्य- गौतम बुद्ध ने पालि भाषा में उपदेश दिया।
- अन्य विकल्प असंगत हैं।
Important Points
अशुध्द शब्द | शुध्द शब्द |
महत्व | महत्त्व |
उज्जवल | उज्ज्वल |
कवियित्री | कवयित्री |
रसायण | रसायन |
Additional Information
वर्तनी- किसी शब्द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्बन्ध उच्चारण से होता है। |
निम्नलिखित वाक्य के किस खंड मे त्रुटि है?
जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFजीवन और साहित्य का घोर संबंध है। इस वाक्य में घोर शब्द का प्रयोग अनुचित किया गया है।
Key Points
- जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।
- घोर शब्द के स्थान पर घनिष्ठ शब्द का प्रयोग किया जाएगा।
- घनिष्ठ का अर्थ- जिसके साथ अत्यधिक मित्रता का संबंध हो।
- अन्य विकल्प असंगत हैं।
Additional Information
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - आप आपका काम करो।
- शुद्ध - आप अपना काम करो।
अनुपयुक्त संज्ञा पदों का प्रयोग
- अशुद्ध - दंगे में गोलियों की बाढ़ आ गई।
- शुद्ध - दंगे में गोलियों की बौछार आ गई।
विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - मुझे बड़ी भूख लगी है।
- शुद्ध - मुझे बहुत भूख लगी है।
क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - मैं दर्शन देने आया था।
- शुद्ध - मैं दर्शन करने आया था।
अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - एकमात्र दो उपाय है।
- शुद्ध - केवल दो उपाय है।
मुझे अभी बहुत बातें सीखना है।
उपरोक्त वाक्य के किस भाग में अशुद्धि है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFउपरोक्त वाक्य के "सीखना है।" वाक्य के भाग में अशुद्धि है।
Key Points
- वाक्य- मुझे अभी बहुत बातें सीखना है।
- इस वाक्य के भाग सीखना है। में शब्द-चयन सम्बन्धी अशुद्धि है।
- सही वाक्य- मुझे अभी बहुत बातें सीखनी हैं।
Additional Information
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
‘कुछ समय उपरान्त हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।’
उपरोक्त वाक्य के किस भाग में अनुपयुक्त शब्द का प्रयोग किया गया है?
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF‘कुछ समय उपरान्त हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।’ वाक्य में अनुपयुक्त शब्द का प्रयोग किया गया है- कुछ समय उपरान्त अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य- कुछ समय उपरान्त हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।
- दिए गये वाक्य में 'अनुपयुक्त शब्द प्रयोग' की त्रुटि है।
- यहाँ 'कुछ समय उपरान्त' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'कुछ समय पहले' होना चाहिए।
- सही वाक्य - कुछ समय पहले हमारा साहित्य उच्चकोटि का था।
Additional Information शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-
अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
उसकी भाषा देवनागरी है। | उसकी लिपि देवनागरी है। |
यह विषय अत्यंत कठोर है। | यह विषयअत्यंत कठिन है। |
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है। | कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है। |
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है। | स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है। |
राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए। | राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए। |
निम्नलिखित वाक्य के किस भाग में वर्तनी सम्बन्धी त्रुटि है?
'आजकल दिल्ली के प्रगति मैदान में हस्तशिल्प प्रदर्शिनी चल रही है।'
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य के "हस्तशिल्प प्रदर्शिनी" भाग में वर्तनी सम्बन्धी त्रुटि है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- 'आजकल दिल्ली के प्रगति मैदान में हस्तशिल्प प्रदर्शिनी चल रही है।'
- वाक्य में हस्तशिल्प प्रदर्शिनी में वर्तनी संबंधी त्रुटि है।
- सही वर्तनी- हस्तशिल्प प्रदर्शनी है।
- अत: सही वाक्य- आजकल दिल्ली के प्रगति मैदान में हस्तशिल्प प्रदर्शनी चल रही है।'
Additional Information वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
निम्नलिखित वाक्य के किस भाग में शब्द-चयन सम्बन्धी अशुद्धि है?
'हिन्दी के प्रचार में बहुत बड़े-बड़े संकट हैं।'
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य के "बड़े-बड़े संकट हैं।" भाग में शब्द-चयन सम्बन्धी अशुद्धि है।
Key Points
- वाक्य- 'हिन्दी के प्रचार में बहुत बड़े-बड़े संकट हैं।'
- इस वाक्य के भाग बड़े-बड़े संकट हैं। में शब्द-चयन सम्बन्धी अशुद्धि है।
- सही वाक्य- हिंदी के प्रचार में आज भी बड़ी-बड़ी बाधाएं हैं।
Additional Information
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
'केवल मात्र आपके दर्शन पर्याप्त होंगे।' इस वाक्य में अनुपयुक्त शब्द है-
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFकेवल मात्र आपके दर्शन पर्याप्त होंगे। इस वाक्य में अनुपयुक्त शब्द "केवल" है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points
- वाक्य- केवल मात्र आपके दर्शन पर्याप्त होंगे।
- इस वाक्य में केवल शब्द अनुपयुक्त शब्द है।
- शुद्ध वाक्य- मात्र आपके दर्शन पर्याप्त होंगे है।
- केवल और मात्र दोनों शब्द का प्रयोग एक साथ नहीं होता है।
Important Points
अनुपयुक्त वाक्य | उपर्युक्त वाक्य |
तुलसी ने मानस की रचना लिखी है। | तुलसी ने मानस की रचना की है। |
वह कड़ाही बुनाई जानती है। | वह कढ़ाई-बुनाई जानती है। |
हमें चरखा कातना चाहिए।
|
हमें चरखा चलाना चाहिए। |
'ऊंट के मुंह में पान भरना।' रेखांकित वाक्यांश के स्थान पर शुद्ध वाक्यांश होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFरेखांकित वाक्यांश के स्थान पर शुद्ध वाक्यांश "जीरा देना" है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्यांश- 'ऊंट के मुंह में पान भरना।'
- इस वाक्यांश में पान भरना अशुद्ध रेखांकित शब्द है।
- शुद्ध वाक्यांश - 'ऊंट के मुंह में जीरा देना।'
Important Points
- मुहावरा- ऊँट के मुँह में जीरा।
- मुहावरे का अर्थ- खुराक से बहुत कम खाना मिलना।
- वाक्य प्रयोग- संदीप पहलवानी करता है और उसको तुमने सौ ग्राम जलेबी खिलाई, हुई ना ऊँट के मुँह में जीरा वाली बात।
निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में त्रुटि है?
जहां तक हमारा विचार तो यही है।
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFजहां तक हमारा विचार तो यही है। इस वाक्य में जहां तक वाक्य के खंड में त्रुटि है।
Key Points
- वाक्य- जहां तक हमारा विचार तो यही है।
- इस वाक्य में जहां तक वाक्य के खंड में त्रुटि है। इस वाक्य में अनावश्यक शब्दों जहॉं तक का प्रयोग किया गया है।
- सही वाक्य- हमारा विचार तो यही है।
- अन्य विकल्पों में दिए गए वाक्य शुद्ध है।
Additional Information
- वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
जैसे -
संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि
- अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
- शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।
लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
- शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।
वचन संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
- शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।
कारक संबंधित अशुद्धियाँ
- अशुद्ध - सब से नमस्ते।
- शुद्ध - सब को नमस्ते।
‘भारत देश में इन्दोर स्वच्छता की सूची में प्रथम स्थान पर है।' वाक्य में अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है -
Answer (Detailed Solution Below)
शब्द चयन की अशुद्धियाँ Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFवाक्य में प्रयुक्त "इन्दोर" शब्द अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- वाक्य- ‘भारत देश में इन्दोर स्वच्छता की सूची में प्रथम स्थान पर है।'
- इस वाक्य में प्रयुक्त हुआ शब्द इन्दोर शब्द की वर्तनी अशुद्ध है।
- इन्दोर की शुद्ध वर्तनी इन्दौर है।
- सही वर्तनी युक्त वाक्य- भारत देश में इन्दौर स्वच्छता की सूची में प्रथम स्थान पर है।
Additional Information
अशुध्द शब्द | शुध्द शब्द |
महत्व | महत्त्व |
उज्जवल | उज्ज्वल |
कवियित्री | कवयित्री |
रसायण | रसायन |