व्याकरण की अशुद्धियाँ MCQ Quiz - Objective Question with Answer for व्याकरण की अशुद्धियाँ - Download Free PDF

Last updated on Jun 30, 2025

Latest व्याकरण की अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 1:

निम्नलिखित में से किस एकवाक्य में पुल्लिंग सम्बन्धी अशुद्धि है ?

  1. हीरा मँहगा होता है।
  2. मिर्च तीखा है।
  3. जो खाया जाता है।
  4. सोना चमकता है |

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मिर्च तीखा है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution

एक वाक्य में पुल्लिंग सम्बन्धी अशुद्धि है - मिर्च तीखा है।Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - मिर्च तीखा है।
  • दिए गये वाक्य में लिंग प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'तीखा' सार्थक शब्द नहीं है और यह पुल्लिंग शब्द है।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'तीखी' होना चाहिए। क्योंकि 'मिर्च' एक स्त्रीलिंग शब्द है।
  • शुद्ध वाक्य - मिर्च तीखी है।
  • (वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।)

Important Points

  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
    • जैसे - छात्रा, चाची, बुढ़िया, नौकरानी, घास आदि।
  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
    • जैसे- छात्र, चाचा, बूढ़ा, नौकर, शेर, बंदर आदि।
  • CopyCopy

Additional Information लिंग संबंधी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
सीता और राम आई। सीता और राम आए।
बालक ने रोटी खाया। बालक ने रोटी खाई।
पिता जी ने पुस्तक पढ़ा। पिता जी ने पुस्तक पढ़ी।
वसंत ऋतु अच्छा लगता है। वसंत ऋतु अच्छी लगती है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 2:

परिमाणवाचक क्रियाविशेषण की दृष्टि से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

  1. आपको यहाँ नहीं आना चाहिए था।
  2. आप झटपट वहाँ पहुँचो ।
  3. आप इतना क्यों घबराते हो।
  4. सचिन कभी-कभी मेरे घर आता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : आप इतना क्यों घबराते हो।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution

'परिमाणवाचक क्रियाविशेषण' की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है - 'आप इतना क्यों घबराते हो।'
Key Points 

  • परिमाणवाचक क्रियाविशेषण - आप इतना क्यों घबराते हो।
  • ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे हमें क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चलता है, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • पहचान के लिए- बबहुत, अधिक, पूर्णतया, कुछ, थोडा, काफी, केवल, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, एक-एक करके, जरा, खूब, बिलकुल, ज्यादा, अल्प, बड़ा, भारी, लगभग, क्रमशः आदि।

Additional Information उदाहरण-

  • बहुत: "आज बहुत बारिश हो रही है।"
  • अधिक: "मुझे तुमसे अधिक काम करना है।"
  • थोड़ा: "मुझे थोड़ा पानी चाहिए।"
  • कम: "आजकल वह कम बोलता है।"
  • काफी: "आजकल वह काफी व्यस्त है।"
  • यथेष्ट: "तुम्हें यथेष्ट आराम करना चाहिए।"
  • अत्यंत: "यह अत्यंत दुखद खबर है।"
  • पर्याप्त: "तुम्हारे पास पर्याप्त पैसे हैं।"
  • जरा: "जरा सा नमक डाल दो।

 

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 3:

निम्नलिखित में से किस वाक्य में लिंग सम्बन्धी अशुद्धि है?

  1. अध्यापिका कक्षा में पढ़ा रही है।
  2. वह स्त्री बहुत अभिमानी है।
  3. लक्ष्मीबाई एक वीरांगना थीं।
  4. माता-पिता संतान का हित चाहते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : वह स्त्री बहुत अभिमानी है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution

इसका सही उत्तर वह स्त्री बहुत अभिमानी है होगा।Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - वह स्त्री बहुत अभिमानी है।
  • दिए गए वाक्य में लिंग प्रयोग की त्रुटि है।
  • यहाँ 'अभिमानी है' सही नहीं है क्योंकि 'अभिमानी' विशेषण का प्रयोग यहाँ स्त्रीलिंग संज्ञा 'स्त्री' के साथ किया गया है, लेकिन 'अभिमानी' पुल्लिंग रूप है।
  • अत: सही विशेषण 'अभिमानिनी' होना चाहिए, क्योंकि यह स्त्रीलिंग शब्द है।
  • शुद्ध वाक्य - वह स्त्री बहुत अभिमानिनी है।
  • (वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया या विशेषण के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते हैं।)

Important Points

  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
    • जैसे - छात्रा, चाची, बुढ़िया, नौकरानी, घास आदि।
  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
    • जैसे- छात्र, चाचा, बूढ़ा, नौकर, शेर, बंदर आदि।

Additional Information 
 
लिंग संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
सीता और राम आई।  सीता और राम आए।
बालक ने रोटी खाया। बालक ने रोटी खाई।
पिता जी ने पुस्तक पढ़ा। पिता जी ने पुस्तक पढ़ी।
वसंत ऋतु अच्छा लगता है।  वसंत ऋतु अच्छी लगती है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 4:

स्त्रीलिंग की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है-

  1. हमें हर परिस्थिति में आशा बनाया रखनी चाहिए। 
  2. हमें हर परिस्थितियों में आशा बनाए रखने चाहिए।
  3. हमें हर परिस्थिति में आशा बनाए रखनी चाहिए।
  4. हमें हर परिस्थिति में आशा बनाए रखना चाहिए।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : हमें हर परिस्थिति में आशा बनाए रखनी चाहिए।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में सही उत्तर हमें हर परिस्थिति में आशा बनाए रखनी चाहिए। है।Key Points

  • 'आशा' एक स्त्रीलिंग संज्ञा है।
  • स्त्रीलिंग संज्ञा के साथ क्रिया का रूप भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। 'बनाए रखनी' सही रूप है क्योंकि यह स्त्रीलिंग संज्ञा 'आशा' के साथ उपयुक्त है।
  • 'परिस्थिति' भी स्त्रीलिंग संज्ञा है, और इसका सही प्रयोग 'हर परिस्थिति में' है, न कि 'हर परिस्थितियों में'।


अन्य विकल्प:

  • हमें हर परिस्थिति में आशा बनाया रखनी चाहिए' - यहाँ 'बनाया रखनी' गलत है, क्योंकि 'आशा' (स्त्रीलिंग) के साथ 'बनाए रखनी' सही होता है।
  •  'हमें हर परिस्थितियों में आशा बनाए रखने चाहिए' - यहाँ 'परिस्थितियों' और 'बनाए रखने' गलत है। 'परिस्थिति' एकवचन में सही है, और 'बनाए रखने' स्त्रीलिंग संज्ञा के साथ असंगत है।
  •  'हमें हर परिस्थिति में आशा बनाए रखना चाहिए' - यहाँ 'बनाए रखना' गलत है, क्योंकि 'आशा' (स्त्रीलिंग) के साथ 'बनाए रखनी' सही होता है।

Additional Information

संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है। जैसे –गाय-बैल, लड़का-लड़की, ग्वाला-ग्वालिन।

लिंग के दो भेद हैं – (1) पुल्लिंग तथा (2) स्त्रीलिंग।

लिंग

परिभाषा

उदाहरण

पुल्लिंग

जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।

जैसे - पिता, भाई, लड़का, पेड़, सिंह शिव, हनुमान, बैल आदि।

स्त्रीलिंग

जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।

जैसे - माता, बहन, यमुना, गंगा, कुरसी, छड़ी, नारी बुआ, लड़की, लक्ष्मी, गाय आदि।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 5:

निम्नलिखित वाक्य को ध्यानपूर्वक पढ़ें और वाक्य में स्थानवाचक क्रिया विशेषण संबंधी त्रुटि की पहचान कर शुद्ध स्थानवाचक क्रिया विशेषण वाक्य लिखें।

अमृता खेल रही है।

  1. अमृता पार्क में खेल रही है।
  2. अमृता खेल रहती है।
  3. अमृता खेल रही थी।
  4. अमृता खेल नहीं रही है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अमृता पार्क में खेल रही है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है - अमृता पार्क में खेल रही है।

Key Points

  • वाक्य 'अमृता खेल रही है।' में स्थानवाचक क्रिया-विशेषण संबंधी त्रुटि है।
  • यहां स्थानवाचक क्रिया-विशेषण का प्रयोग होना चाहिए, ताकि क्रिया के घटित होने के स्थान का बोध हो सके।
  • 'अमृता पार्क में खेल रही है।' इस वाक्य में 'पार्क में' स्थानवाचक क्रिया-विशेषण है, जो स्थान का बोध कराता है।
  • वे शब्द जो क्रिया के घटित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं।
  • जैसे - यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ, दाहिने आदि।
    • तुम अन्दर जाकर खाओ।

Important Points अर्थ के आधार पर क्रिया-विशेषण के भेद-

  • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
  • कालवाचक क्रिया-विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया-विशेषण

Additional Information

क्रियाविशेषण परिभाषा उदाहरण
कालवाचक

जिन शब्दों से क्रिया के घटित होने के समय का पता चले उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे - आज, कल, परसों, पहले, अब तक, अभी-अभी, लगातार, बार-बार, प्रतिदिन, अक्सर, बाद में, जब, तब, अभी, कभी, नित्य, सदा, तुरंत, आजकल, कई बार, हर बार आदि।

मैं सुबह खाना खाया था।
परिमाणवाचक

जिन अविकारी शब्दों से क्रिया के परिमाण और उसकी संख्या का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे - बहुत, अधिक, पूर्णतया, कुछ, थोड़ा, काफी, केवल, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, एक-एक करके, जरा, खूब, बिलकुल, ज्यादा, अल्प, बड़ा, भारी, लगभग, क्रमशः आदि।

अजितेश बहुत ज्यादा खाता है।

रीतिवाचक

जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की रीति या विधि का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं। जैसे - सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज, सच, झूठ, धीरे, ध्यानपूर्वक, हंसते हुए, तेजी से, फटाफट आदि।

शिष्य विनयपूर्वक कहने लगा।

Top व्याकरण की अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

‘फल को खूब पका होना चाहिए।’ वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?

  1. वचन संबंधी
  2. पदक्रम संबंधी
  3. कारक संबंधी
  4. लिंग संबंधी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : कारक संबंधी

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त वाक्य में 'कारक संबंधी' अशुद्धि है। शुद्ध वाक्य है ‘फल खूब पका होना चाहिए।' यहाँ कारक परसर्ग 'को' लगाने की आवश्यकता नहीं है।

  • 'को' कर्म कारक द्वितीय विभक्ति का चिन्ह है। अन्य विकल्प गलत हैं। अतः सही विकल्प 'कारक संबंधी' है।
Key Pointsअन्य

 विकल्प :

अशुद्ध वाक्य

शुद्ध वाक्य

संबंधी अशुद्धियाँ

1.भारत में अनेकों राज्य हैं।

भारत में अनेक राज्य हैं।

वचन के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

2.मेरे लिए पापा किताबें लेकर आई l

मेरे लिए पापा किताबें लेकर आये l

लिंग के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

3.जाता वह बाज़ार है।

वह बाज़ार जाता है।

पदक्रम  संबंधी अशुद्धियाँ

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।

युवक ही किसी देश को शक्ति का आधार होते हैं।

  1. आधार होते हैं।
  2. शक्ति का
  3. युवक ही
  4. किसी देश को

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : किसी देश को

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर किसी देश को है।

Key Points

  •  उक्त वाक्य में 'किसी देश को' में त्रुटि है। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 4 'किसी देश को' है।
  • स्पष्टीकरण- यहाँ देश शब्द के शक्ति शब्द से पहले 'की' विभक्ति का प्रयोग होता।
  • पूर्ण सार्थक वाक्य- युवक ही किसी देश की शक्ति का आधार होते हैं।
Additional Information
  • जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम का संबंध क्रिया से स्थापित करे वे कारक चिह्न या परसर्ग कहलाते है। कारक संबंधी अशुद्धियों से बचने के लिए कारक व उनकी विभक्तियाँ का ज्ञान होना आवश्यक है। 

कारक

विभक्ति चिह्न

कर्ता

ने

कर्म

को

करण

से के द्वारा (साधन रूप से)

सम्प्रदान

के लिए

अपादान

से (अलग होने के लिए)

अधिकरण

में, पे, पर

सम्बोधन

हे, अरे ओ (किसी को सम्बोधित करने के लिए)

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए।

  1. अत्यधिक
  2. अत्याधीक
  3. अत्याधिक
  4. अत्यधीक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अत्यधिक

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर अत्यधिक है। 

अन्य शब्दों में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हैं वहीं अत्यधिक में कोई त्रुटि नहीं है। 

  • अत्यधिक का अर्थ है - हद से ज़्यादा
  • उदाहरण - सेठ दीनानाथ के पास अत्यधिक धन है। 

Key Pointsअशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द -

  • अन्तरजाल - अन्तर्जाल
  • अतिश्योक्ति - अतिशयोक्ति
  • वैधव्यता - वैधव्य
  • परिस्थिती - परिस्थिति
  • आद्र - आर्द्र
  • अक्षोहिणी - अक्षौहिणी
  • हस्पताल - अस्पताल
  • श्रृंखला - शृंखला
  • सेवानिव्रत - सेवानिवृत्त
  • स्वप्नदृष्टा - स्वप्नद्रष्टा
  • अन्तःराष्ट्रीय - अन्तर्राष्ट्रीय

“राहुल ने सभी मित्रों में कहानी सुनाई।”

उपरोक्त वाक्य में कारक सम्बन्धी त्रुटि पहचानकर निम्नलिखित में से शुद्धतम वाक्य का चयन कीजिए। 

  1. राहुल ने सभी मित्रों को कहानी सुनाई।  
  2. राहुल ने सभी मित्रों के पास कहानी सुनाई। 
  3. राहुल ने सभी मित्रों से कहानी सुनाई। 
  4. राहुल ने सभी मित्रों के साथ कहानी सुनाई। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : राहुल ने सभी मित्रों को कहानी सुनाई।  

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

राहुल ने सभी मित्रों में कहानी सुनाई। वाक्य में कारक सम्बन्धी त्रुटि है। इसका शुद्धतम वाक्य राहुल ने सभी मित्रों को कहानी सुनाई है। अन्य विकल्प असंगत है।Key Points

  • वाक्य-  राहुल ने सभी मित्रों में कहानी सुनाई।
  • इस वाक्य में प्रयुक्त में शब्द में कारक सम्बन्धी त्रुटि है।
  • में कारक चिन्ह के स्थान पर को कारक चिन्ह का प्रयोग होगा। 
  • शुद्ध वाक्य है-  राहुल ने सभी मित्रों को कहानी सुनाई। 

Important Points

  • कारक सम्बन्धी त्रुटि-
    • वाक्यों में कारक संबंधी गलत प्रयोग भी किए जाते हैं, जिस कारण वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
    • जैसे- अशुद्ध-  मैं सारी पुस्तक पढ़ डाली।
    • शुद्ध- मैंने सारी पुस्तक पढ़ डाली।

दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, तो विकल्प ‘किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है’ का चयन करें।

प्रधानमंत्री 15 अगस्त के दिन लाल क़िले पर झंडा फहराते हैं।

  1. लाल क़िले पर झंडा फहराता हैं।
  2. लाल क़िले पर झंडा फहराते है।
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  4. लाल क़िले पर झंडा फहरते हैं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त वाक्य में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

  • "प्रधानमंत्री 15 अगस्त के दिन लाल क़िले पर झंडा फहराते हैं।" इस वाक्य में कोई भी त्रुटि नहीं है।
  • इस वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ सही मेल हुआ है। 
  • अन्य विकल्पों में व्याकरणिक त्रुटियाँ हैं। इसलिए इस वाक्य में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

Additional Information15 अगस्त व 26 जनवरी में अंतर -  

15 अगस्त 26 जनवरी
स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस
भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से ध्वजारोहण करते हैं।  भारत के राष्ट्रपति राजपथ से  झंडे को फहराते हैं। 
लाल किले से प्रधानमंत्री अपनी सरकार की उपलब्धियाँ बताते हैं साथ ही साथ आने वाला कल कैसा होगा इस पर भी बात होती है।  राजपथ से पूरे देश की संस्कृति को दिखाया जाता है इसके साथ ही साथ हमारी सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन किया जाता है। अकाशों में जंगी जहाज सर्कस दिखाए जाते हैं।

माता - पिता पर आदर करना चाहिए। इस वाक्य में अशुद्ध शब्द है-

  1. चाहिए
  2. माता - पिता
  3. आदर
  4. पर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पर

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

माता - पिता पर आदर करना चाहिए। इस वाक्य में अशुद्ध शब्द "पर" है। अन्य विकल्प असंगत है। Key Points

  • वाक्य- माता - पिता पर आदर करना चाहिए। 
  • इस वाक्य में पर शब्द अशुद्ध है, शुद्ध शब्द का होगा। 
  • सही वाक्य- माता - पिता का आदर करना चाहिए। 

Important Points

  • कारक संबंधी अशुद्धियाँ- 
    • वाक्यों में कारक संबंधी गलत प्रयोग भी किए जाते हैं, जिस कारण वाक्य अशुद्ध हो जाता है। 
    • जैसे
      • अशुद्ध- हमने यह काम करना है। 
      • शुद्ध- हमें यह काम करना है। 

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य अशुद्ध है ?

  1. मोहन पर चोर होने का संदेह है।
  2. आपके कथन से मुझे मुक्ति मिली।
  3. मेरा सारा जीवन संघर्षों में बीत गया।
  4. उसका चित्त चंचल है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : आपके कथन से मुझे मुक्ति मिली।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

आपके कथन से मुझे मुक्ति मिली.... वाक्य अशुद्ध है

  • अशुद्ध वाक्य आपके कथन से मुझे मुक्ति मिली।
    • ​यह वाक्य असंगत, अशुद्ध और निरर्थक है।
  • शुद्ध वाक्य : आपकी कसम से मुझे मुक्ति मिली।

Key Points

  • अन्य वाक्य शुद्ध है।
    • मोहन पर चोर होने का संदेह है। 
    • मेरा सारा जीवन संघर्षों में बीत गया।
    • उसका चित्त चंचल है।

निम्नलिखित में से किस वाक्य में व्याकरण-दोष है?

  1. दिल्ली में चार गिरफ्तारियाँ हुईं।
  2. यह काम अच्छा है।
  3. मेरी जेब खाली है।
  4. मैंने कागज़, पेंसिल और पुस्तकें खरीदे।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने कागज़, पेंसिल और पुस्तकें खरीदे।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गये वाक्यों में ‘मैंने कागज़, पेंसिल और पुस्तकें खरीदी’ में व्याकरण सम्बन्धी त्रुटि है। यहाँ ‘खरीदे’ शब्द का प्रयोग सही नहीं है।

इसके स्थान पर ‘खरीदी’ शब्द का प्रयोग उचित है। अतः ‘मैंने कागज़, पेंसिल और पुस्तकें खरीदे’ सही विकल्प है।

Key Points

अशुद्ध वाक्य

शुद्ध वाक्य

मैंने कागज़, पेंसिल और पुस्तकें खरीदे।

मैंने कागज़, पेंसिल और पुस्तकें खरीदी।

Important Points

वाक्य में गलतियाँ अनेक प्रकार से होती है 

उदाहरण

1-शब्द के निर्माण संबंधी अशुद्धियाँ

हमें सदैव निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिएl

2.शब्द के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

हमारी प्रधानाचार्य बहुत सख्त हैl

3.लिंग के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

कल कृति बाजार जाएगीl

4.वचन के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

एक दर्जन केले लाओl

5.सर्वनाम के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

मुझे लौकी पसंद नहींl

6.विशेषण के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

मुझे नीले रंग कि साड़ी पसंद हैंl

7.क्रिया के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

वर्षा नाच रही हैंl

8.संज्ञा के चयन संबंधी अशुद्धियाँ

मैं गाय का दूध ले आईl

निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. उनका संतान अच्छा है।
  2. उनकी संतान अच्छी है।
  3. उनके संतान अच्छे है।
  4. उनका संतान अच्छी है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उनकी संतान अच्छी है।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही विकल्प उनकी संतान अच्छी है है।

Key Points

‘संतान’ स्त्रीलिंग शब्द है, इसके आधार पर ‘उनकी संतान अच्छी है’। - वाक्य उपयुक्त है। 

अन्य विकल्प- ‘उनका संतान अच्छा है’, ‘उनके संतान अच्छे है’ तथा ‘उनका संतान अच्छी है’ अशुद्ध हैं। 

निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. आपका विशेष कृपा है।
  2. लोग मजदूरों का शोषण करता है।
  3. इस कहानी का शीर्षक बताओ।
  4. उनके शासन काल में दंगा हुए।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : इस कहानी का शीर्षक बताओ।

व्याकरण की अशुद्धियाँ Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गये वाक्यों में ‘इस कहानी का शीर्षक बताओ’ वाक्य में किसी भी तरह की कोई त्रुटि नहीं है। इस आधार पर यह वाक्य शुद्ध है। अतः ‘इस कहानी का शीर्षक बताओ’ सही विकल्प है।
Key Points 

अन्य विकल्प

अशुद्ध रूप

शुद्ध रूप

आपका विशेष कृपा है।

आपकी विशेष कृपा है।

लोग मजदूरों का शोषण करता है।

लोग मजदूरों का शोषण करते हैं।

उनके शासन काल में दंगा हुए।

उनके शासन काल में दंगे हुए।

Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

वाक्य शुद्धि

शब्द शुद्धि के साथ वाक्य शुद्धि का भी भाषा में महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। वाक्य में अनावश्यक शब्द प्रयोग से, अनुपयुक्त शब्द के प्रयुक्त होने से, सही क्रम या अन्विति न होने से, लिंग, वचन, कारक का सही प्रयोग नहीं होने से, सही सर्वनाम एवं क्रिया का प्रयोग न होने से वाक्य अशुद्ध हो जाता है। जो अर्थ के साथ भाषा सौन्दर्य को हानि पहुँचाता है।

  1. मैं प्रातः काल के समय पढ़ता हूं। -     मैं प्रातः काल पढ़ता हूं।
  2. जज ने उसे मृत्यु दण्ड की सजा दी। - जज ने उसे मृत्यु दण्ड दिया।

Hot Links: teen patti game online teen patti cash game teen patti bliss