वंश वृक्ष पर प्रश्न MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for Family Tree Problems - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें

Last updated on Jun 15, 2025

पाईये वंश वृक्ष पर प्रश्न उत्तर और विस्तृत समाधान के साथ MCQ प्रश्न। इन्हें मुफ्त में डाउनलोड करें वंश वृक्ष पर प्रश्न MCQ क्विज़ Pdf और अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

Latest Family Tree Problems MCQ Objective Questions

वंश वृक्ष पर प्रश्न Question 1:

G, H, I, J, T और L एक परिवार के छह सदस्य हैं। G और H विवाहित युगल है। H, L की पुत्रवधू है। J, I का इकलौता पुत्र है। T, J की बहन है। I, G का भाई है।

T, I से किस प्रकार संबंधित है?

  1. बहन
  2. पुत्री
  3. माता
  4. पत्नी 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पुत्री

Family Tree Problems Question 1 Detailed Solution

निम्नलिखित चिह्नों का प्रयोग करके वंश वृक्ष तैयार करने पर,

दिया गया है:

1) G और H विवाहित युगल है।

2) H, L की पुत्रवधू है।

3) I, G का भाई है।

4) J, I का इकलौता पुत्र है।

5) T, J की बहन है।

अत:, T, I की "पुत्री" है।

वंश वृक्ष पर प्रश्न Question 2:

N, I की इकलौती पुत्री है। I का विवाह J से हुआ है। यदि J, K का पिता है, तो K, N से किस प्रकार संबंधित है?

  1. भाई
  2. पुत्री 
  3. पुत्र 
  4. पत्‍नी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भाई

Family Tree Problems Question 2 Detailed Solution

परिवार चार्ट:

दिए गए कथन के अनुसार वंश - वृक्ष:

उपरोक्त वंश-वृक्ष आरेख की सहायता से, K, N का भाई है।

अतः, "भाई" सही उत्तर है।

वंश वृक्ष पर प्रश्न Question 3:

बिपाशा, निखिल की एकमात्र बहिन है। निखिल की पत्नी, सरिता, का भाई सागर है। गरिमा, बिपाशा की एकमात्र नीस है। गरिमा, सागर से किस प्रकार संबंधित है?

  1. नीस
  2. बहिन
  3. सिस्टर इन लॉ
  4. निर्धारित नहीं किया जा सकता
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नीस

Family Tree Problems Question 3 Detailed Solution

हम वंश वृक्ष बनाने के लिए निम्न सारणी का प्रयोग करेंगे :

दी गई जानकारी के अनुसार:

अतः, गरिमा, सागर की नीस है।

वंश वृक्ष पर प्रश्न Question 4:

सात सदस्यों वाले परिवार में दो विवाहित जोड़े हैं। F, A का दामाद है। D, B की पुत्री है। C, F की साली है। E, D का भाई है। B, G की नानी है। D का F से क्या संबंध है?

  1. बहन 
  2. पत्नी 
  3. ननद/भाभी/साली 
  4. मां 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पत्नी 

Family Tree Problems Question 4 Detailed Solution

निम्नलिखित प्रतीक का उपयोग करके वंश वृक्ष तैयार करने पर:

संभव वृक्ष आरेख होगा

अतः, D, F की पत्नी है।

 

वंश वृक्ष पर प्रश्न Question 5:

दीपक, अजय के पिता हैं। निशा, अजय की बहन है। प्रीति, दीपक की बहन है। विपुल, अजय का बेटा है। सुप्रिया, अजय की पत्नी है। निशा, सुप्रिया से कैसे संबंधित है?

  1. पति की माँ
  2. पति की बहन
  3. माँ
  4. बहन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पति की बहन

Family Tree Problems Question 5 Detailed Solution

दिया गया है:

1) दीपक, अजय के पिता हैं।

2) निशा, अजय की बहन है।

3) प्रीति, दीपक की बहन है।

4) विपुल, अजय का बेटा है।

5) सुप्रिया, अजय की पत्नी है।

इस प्रकार, निशा, सुप्रिया की सिस्टर-इन-लॉ या पति की बहन है।

अतः, सही उत्तर "विकल्प 2" है।

Top Family Tree Problems MCQ Objective Questions

एक परिवार में छह सदस्य, P, Q, R, S, T और U हैं। T, P के पति का भाई है। U, T की माता है। Q, S और P की पुत्री है और R की पोती है। R, T से किस प्रकार संबंधित है?

  1. पिता
  2. पुत्र
  3. भाई
  4. चाचा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पिता

Family Tree Problems Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

नीचे दी गई सारणी में प्रतीकों का प्रयोग करके, हम निम्नलिखित वंश वृक्ष बना सकते हैं:

एक परिवार में छह सदस्य - P, Q, R, S, T और U हैं।

1. T, P के पति का भाई है।

2. U, T की माता है।

3. Q, S और P की पुत्री है और R की पोती है।

स्पष्ट रूप से, R, T का पिता है।

अतः, सही उत्तर 'पिता' है।

एक परिवार में आठ सदस्य हैं। ब्रावो और प्रिया सहोदर (सिबलिंग) हैं। एंजेल, काजल की पोती है, काजल, प्रिया की सास है। जीवा एक विवाहित महिला है और टिम से बड़ी है। टिम, सैम का पुत्र है, जो ब्रावो का ब्रदर-इन-लॉ (साला/जीजा) है। स्मिथ परिवार में सबसे बड़ा पुरुष हैं। एंजेल, जीवा की पुत्री नहीं है। तो ब्रावो, जीवा से कैसे संबंधित है?

  1. पुत्र
  2. पति
  3. ब्रदर-इन-लॉ (साला/जीजा) 
  4. दामाद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पति

Family Tree Problems Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

वंश आरेख निम्नानुसार है:

i) ब्रावो और प्रिया सहोदर (सिबलिंग) हैं।

ii) एंजेल, काजल की पोती है, काजल, प्रिया की सास है।

iii) जीवा एक विवाहित महिला है और टिम से बड़ी है।

iv) टिम, सैम का पुत्र है, जो ब्रावो का ब्रदर-इन-लॉ (साला/जीजा) है।

v) स्मिथ परिवार में सबसे बड़ा पुरुष है।

vi) एंजेल, जीवा की पुत्री नहीं है।

दी गई जानकारी के अनुसार वंश वृक्ष निम्नानुसार है:

इस आरेख से, हम देख सकते हैं कि ब्रावो, जीवा का पति है।

अत: विकल्प (2) सही है।

पंकज, राजेश और सपना का बेटा है, जबकि दीपा, शीला जो प्रकाश और सपना की माँ है, की एकमात्र पोती/नतिनी है। यदि प्रकाश अविवाहित है और राजेश की पत्नी का भाई है, तो पंकज, दीपा से कैसे संबंधित है?

  1. चाचा
  2. भाई
  3. दादा
  4. मामा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भाई

Family Tree Problems Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

निम्नलिखित प्रतीकों का उपयोग करके वंश वृक्ष तैयार करने पर,

इसलिए, पंकज दीपा का भाई है।
 
अत:, सही उत्तर भाई है

सलोनी, कार्तिक के इकलौते बेटे की बेटी है। निरुपमा, दीपक की माँ है। यामिनी के इकलौते बेटे अंकित की शादी निरुपमा से हुई है। कार्तिक, दीपक के दादाजी हैं। कार्तिक, अंकित से किस प्रकार संबंधित है?

  1. भाई
  2. बेटा
  3. पिता
  4. चाचा 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पिता

Family Tree Problems Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

निम्नलिखित प्रतीकों का उपयोग करके वंश वृक्ष तैयार करना,

दिया है:

1. निरुपमा, दीपक की माँ है। 

2. यामिनी के इकलौते बेटे अंकित की शादी निरुपमा से हुई है। 

3. कार्तिक, दीपक के दादाजी हैं। 

4. सलोनी, कार्तिक के इकलौते बेटे की बेटी है। 

अतः कार्तिक, अंकित का "पिता" है।

पामिला, अकुन जिसकी शादी निकिता से हुई है, की पोती/नतिनी है। मुरली, अकुन जिसकी दो बेटियां हैं लेकिन कोई बेटा नहीं है, का जीजा/साला है। राहुल, कमल का चचेरा/ममेरा/मौसेरा/फुफेरा भाई है और पामिला का भाई है। उदय और वनमय,  निकिता के दामाद हैं। वनमय की शादी यामिनी से हुई है और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। उदय के एक बेटा और एक बेटी है। टीना और स्मिता, यामिनी की बेटियां हैं। मुरली अविवाहित है। यामिनी, राहुल से किस प्रकार संबंधित है?

  1. पुत्री
  2. मौसी/मामी/बुआ/चाची 
  3. बहन
  4. माँ 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मौसी/मामी/बुआ/चाची 

Family Tree Problems Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

1) पामिला, अकुन जो निकिता से विवाहित है, की पोती/नतिनी है।

2) मुरली, अकुन जिसकी दो पुत्रियाँ हैं लेकिन कोई पुत्र नहीं है, का साला है। 

3) उदय और वनमय, निकिता के दामाद हैं।

4) वनमय, यामिनी से विवाहित है और उनकी दो पुत्रियाँ और एक पुत्र है।

5) उदय का एक पुत्र और एक पुत्री है।

6) टीना और स्मिता, यामिनी की पुत्रियाँ हैं।

7) राहुल, कमल का मौसेरा भाई और पामिला का सगा भाई है।

8) मुरली अविवाहित है।

अतः, यामिनी, राहुल की "मौसी" है।

M, S से विवाहित है। P, H का भाई है। S, L की माता है, जो H का भाई है। H का M से क्या संबंध है?

  1. बहन 
  2. भाई 
  3. पुत्र 
  4. निर्धारित नहीं किया जा सकता है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : निर्धारित नहीं किया जा सकता है।

Family Tree Problems Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

वंश वृक्ष आरेख को नीचे दर्शाया गया है:

 H का लिंग ज्ञात नहीं हैं। 

इसलिए, H, M का या तो पुत्र है या पुत्री है। 

अत:, निर्धारित नहीं किया जा सकता है। 

अजय और चारुल भाई-बहन हैं। मनोज और दर्शन, कृपाल और सोना के पुत्र हैं। सोना, चारुल की माता स्वप्निल की सास है। नेहा, नीति और नकुल, मनोज की बेटियाँ हैं और तीनो अजय के चचेरे/ममेरे/फुफेरे/मौसेरे भाई/बहन हैं। दर्शन के कितने बच्चे हैं?

  1. 4
  2. 1
  3. 3
  4. 2

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 2

Family Tree Problems Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

निम्नलिखित प्रतीकों का उपयोग करके वंश वृक्ष तैयार करने पर,

दिया गया है:

1) मनोज और दर्शन, कृपाल और सोना के पुत्र हैं।

2) सोना चारुल की माता स्वप्निल की सास है।

3) अजय और चारुल भाई और बहन हैं।

4) नेहा, नीति और नकुल मनोज की बेटियाँ हैं और अजय के चचेरे/ममेरे/फुफेरे/मौसेरे भाई/बहन हैं।

अतः, दर्शन के "2" बच्चे हैं।

किटी, रमन की पत्नी है। देव, किटी का इकलौता भाई है। यदि डॉली, किटी की बेटी है, तो देव, डॉली से कैसे संबंधित है? 

  1. पिता
  2. मामा
  3. पैटर्नल अंकल
  4. ग्रैंड फ़ादर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मामा

Family Tree Problems Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

निम्नलिखित चिह्नों का प्रयोग कर वंश-वृक्ष बनाने पर:

संभावित वंश-वृक्ष निम्न होगा:

 

अतः देव, डॉली का मामा है।

एक परिवार में छह व्यक्ति M, N, P, Q, R और S हैं। S, M की दादी है। P, R की बहन है। N, P का पिता है। M, Q और R का इकलौता पुत्र है। N की कोई विवाहित पुत्री नहीं है। M, N से किस प्रकार संबंधित है?

  1. पिता 
  2. भाई
  3. पोता
  4. पुत्र 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पोता

Family Tree Problems Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

वंश आरेख:

1) P, R की बहन है।

2) N, P का पिता है।

3) N की कोई विवाहित पुत्री नहीं है।

4) M, Q और R का इकलौता पुत्र है।

5) S, M की दादी है।

यहाँ, M, N का 'पोता' है।

अतः, सही उत्तर "पोता" है।

A, B का देवर है। B, M की पुत्री है जो G की पत्नी है। J, N का पिता है। N, G का इकलौता दामाद है। B, C की

बहू है, जो F का दादा या दादी है। तो A, F से किस प्रकार संबंधित है?

  1. चाचा
  2. मामा
  3. भाई
  4. दादा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चाचा

Family Tree Problems Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

दी गई शर्तों के अनुसार,

1) B, M की पुत्री है जो G की पत्नी है।

2) N, G का इकलौता दामाद है।

3) J, N का पिता है।

4) A, B का देवर है।

5) B, C की बहू है जो F का दादा या दादी है।

चूंकि अब तक एकमात्र विवाहित बच्चा N है, इसलिए F या तो B और N की बेटी है या बेटा है।

इस प्रकार, अंतिम वंशवृक्ष के अनुसार A, F का चाचा है।

इसलिए, "चाचा" सही उत्तर है।

Hot Links: teen patti apk download teen patti bliss teen patti wala game teen patti gold old version all teen patti master